Latest

Raisen Road Accident : रातापानी अभ्यारण्य गेट के सामने भीषण हादसा, डंपर ने दो युवकों को कुचला , ऑन द स्पॉट मौत

Raisen Road Accident

Raisen Road Accident : मध्य प्रदेश। रायसेन जिले में एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई।सोमवार शाम करीब 5 बजे जिले के औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र की बरखेड़ा चौकी अंतर्गत रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य के मुख्य गेट के ठीक सामने यह घटना हुई है। भोपाल से बैतूल जा रहे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक डंपर के पहियों के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Harda Crime News : 10 साल के बेटे की आंखों के सामने पिता की कुल्हाड़ी-दरांती से हत्या, माँ गंभीर घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार

मृतकों की पहचान भोपाल के हुजूर क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय गणेश विश्वकर्मा और बैतूल जिले के चिचोली निवासी 32 वर्षीय राजेश गोरेलाल के रूप में हुई है। दोनों अच्छे दोस्त थे और बाइक से बैतूल की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर की रफ्तार बहुत तेज थी और उसने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, लेकिन डंपर रुका नहीं और उन पर चढ़ गया।

Betul News : एक ही दिन में बैतूल पुलिस ने धरे तीन फरार अपराधी, हत्या के प्रयास और SC- ST एक्ट के आरोपी शामिल

हादसे की सूचना मिलते ही बरखेड़ा चौकी प्रभारी और औबेदुल्लागंज थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा। दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भोपाल भेजा गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और नंबर के आधार पर चालक की तलाश तेज कर दी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद है।

MP Cold Weather Alert : दिसंबर से टूटेंगे ठंड के सारे रिकॉर्ड, बर्फीली हवाओं से 2-3 डिग्री और गिरेगा तापमान

परिजनों में कोहराम मच गया है। गणेश की अभी कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी, जबकि राजेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। स्थानीय लोग इस सड़क पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की शिकायत करते रहे हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *