Latest

Betul News : एक ही दिन में बैतूल पुलिस ने धरे तीन फरार अपराधी, हत्या के प्रयास और SC- ST एक्ट के आरोपी शामिल

Betul News

Betul News : मध्य प्रदेश। बैतूल जिले की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक ही दिन में तीन फरार आरोपियों को धर दबोचा। इनमें हत्या के प्रयास के दो आरोपी और एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में वांछित कुख्यात बदमाश भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान में यह बड़ी सफलता मिली है।

Loco Pilots Strike : लोको पायलटों का विरोध, ड्यूटी पर रहते 48 घंटे का उपवास, रेल मंत्रालय की उदासीनता पर सवाल

पहली कार्रवाई हत्या के प्रयास के मामले में हुई। 23 नवंबर को मोती वार्ड निवासी प्रमोद अंबुलकर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी हैं – शफीक खान (32 साल), निवासी फांसी खदान और बिट्टू उर्फ हिमांशु यादव (30 साल), निवासी कोठी बाजार।

मुखबिर की गुप्त सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में टीम ने कमानी गेट क्षेत्र में घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया। दोनों लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे।

MP Cold Weather Alert : दिसंबर से टूटेंगे ठंड के सारे रिकॉर्ड, बर्फीली हवाओं से 2-3 डिग्री और गिरेगा तापमान

दूसरी बड़ी सफलता गौठाना क्षेत्र में मिली। यहां पुलिस को सूचना मिली कि कई गंभीर अपराधों में वांछित कुख्यात बदमाश भीम उर्फ अनूप सोनेकर (38 साल) इलाके में दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पंचम सिंह की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

भीम सोनेकर पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Bhopal E-rickshaw Accident : सगाई में जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के बच्चे की मौत

इन दोनों कार्रवाइयों में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक पंचम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक और पूरी पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने टीम को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि बैतूल जिले में अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फरार चल रहे सभी शातिर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही और बड़ी सफलताएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *