Navodaya Entrance Exam : मध्य प्रदेश। राजगढ़ जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिन बच्चों ने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, उनके प्रवेश पत्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
Sehore News : धनखेड़ी चांदबढ़ पंचायत में बड़ा घोटाला, न नाली न ही सड़क हैंडपंप भी कब्जाया
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि अभिभावक और छात्र navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
Bhopal Digital Arrest : रिटायर्ड बैंक मैनेजर को “डिजिटल अरेस्ट” कर ठगे 68 लाख, फर्जी पुलिस बने ठग
महत्वपूर्ण तारीख:
प्रवेश परीक्षा की तारीख -13 दिसंबर 2025 (शनिवार)
परीक्षा का समय – सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
प्राचार्य ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें। परीक्षा वाले दिन बच्चे को समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना जरूरी है। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) भी ले जाना अनिवारत है।
Kuno National Park : कूनो नेशनल पार्क में खुशियों की बौछार, चीता ‘मुखी’ ने दिए 5 शावकों को जन्म
राजगढ़ जिले में नवोदय विद्यालय की सीटें बहुत सीमित हैं और यहां मुफ्त एवं उच्च गुणवत्ता वाली आवासीय शिक्षा मिलती है। इसलिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के अभिभावक अपने बच्चों के चयन के लिए बेहद उत्साहित हैं। हर साल हजारों बच्चे इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं, लेकिन सिर्फ मेधावी छात्रों को ही मौका मिलता है।