Latest

Bhopal Digital Arrest : रिटायर्ड बैंक मैनेजर को “डिजिटल अरेस्ट” कर ठगे 68 लाख, फर्जी पुलिस बने ठग

Bhopal Digital Arrest

Bhopal Digital Arrest : मध्य प्रदेश। भोपाल के शाहपुरा इलाके में साइबर ठगों ने एक नया और बेहद खतरनाक तरीका अपनाया है। रिटायर्ड बैंक मैनेजर 65 वर्षीय दयाराम देशमुख को ठगों ने “डिजिटल अरेस्ट” करके पूरे 68 लाख रुपये ठग लिए। ठग खुद को भोपाल पुलिस का बड़ा अधिकारी बता रहे थे। पूरी ठगी सोमवार से मंगलवार तक चली और जब बेटे को पता चला तो गुरुवार को स्टेट साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raisen News : ठंड से दो लोगों की मौत, 10 डिग्री से भी नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान

पीड़ित के बेटे पियूष देशमुख ने बताया कि उनके पिता बैंक ऑफ इंडिया से मैनेजर के पद से रिटायर्ड हैं। सोमवार को पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।

कॉल करने वाले ने खुद को भोपाल पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि पिताजी के बैंकिंग कार्यकाल में 4 करोड़ रुपये का फ्रॉड हुआ है। उसमें उनका नाम आ गया है, इसलिए उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। इतना ही नहीं, ठगों ने उनकी बहन को भी जान से मारने की धमकी दी।

Kuno National Park : कूनो नेशनल पार्क में खुशियों की बौछार, चीता ‘मुखी’ ने दिए 5 शावकों को जन्म

डर के मारे दयाराम जी घबरा गए और पूरी बात पत्नी को बताई। ठगों ने कहा कि अगर जांच में सहयोग करेंगे तो उन्हें बचा लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने दयाराम जी को घर के एक कमरे में बंद रहने को कहा और इसे “डिजिटल अरेस्ट” बताया। फिर उनके फोन में सिग्नल ऐप डाउनलोड करवाया और वीडियो कॉल शुरू कर दी।

वीडियो कॉल पर ठग पुलिस की वर्दी पहने एक ऑफिस में बैठा था। उसने पूरा पुलिस स्टेशन जैसा माहौल बनाया हुआ था। उसने कहा कि जांच के लिए “सुरक्षा राशि” जमा करनी होगी, तभी केस खत्म होगा।

मंगलवार को दयाराम जी और उनकी पत्नी बैंक गए और पांच अलग-अलग एफडी तोड़कर करीब 68 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने कहा, “अब कोई खतरा नहीं है, लेकिन जांच पूरी होने तक किसी को कुछ मत बताना।”

PM Shri Heli Tourism : पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा आज से शुरू, महाकाल-ओंकारेश्वर अब सिर्फ 40 मिनट दूर

जब बेटे पियूष को इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत पिता को लेकर स्टेट साइबर सेल पहुंचे और पूरी घटना की लिखित शिकायत की। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ठगों के खातों को फ्रीज करने की कोशिश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *