Latest

MP Crime News : डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के सरकारी घर में बड़ी चोरी, 10 तोला सोना और कीमती घड़ियां गायब

theft occurred at the Deputy Collector's house

MP Crime News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। चार इमली क्षेत्र में रहने वाली डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के सरकारी आवास को बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपी घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और बैडरूम की अलमारी से करीब 10 तोला सोना, चांदी की पायजेब, कीमती घड़ियों का पूरा कलेक्शन और अन्य सामग्री लेकर फरार हो गए। चोरी की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

Rajgarh News : वोटर लिस्ट में गड़बड़ी दूर करें, 1950 टोल फ्री नंबर जारी, कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम शुरू

यह घटना तब हुई जब अलका सिंह अपने पति के इलाज के लिए करीब 15 दिन पहले केरल गई हुई थीं। घर पूरी तरह सूना पड़ा था और कोई गार्ड भी तैनात नहीं था। मंगलवार को जब वे घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर चौंक गईं।

अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और सारा कीमती सामान गायब। तुरंत उन्होंने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sehore News : प्रेम विवाह के बाद जान का खतरा, नवविवाहित जोड़ा सुरक्षा की मांग के लिए एसपी दफ्तर में धरने पर बैठा

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि अलका सिंह चार इमली में सरकारी क्वार्टर में अकेले रहती हैं। घर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था, जिससे आरोपियों का पता लगाना मुश्किल हो रहा है।

हालांकि, आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे और चोरी का माल बरामद होगा।

Minor Rape Case : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी महाराष्ट्र से दबोचा, चंद्रपुर में छिपा था शातिर बदमाश

यह चोरी भोपाल के पॉश इलाके में हुई है, जहां सुरक्षा के दावे किए जाते हैं। फिर भी बदमाश बेखौफ होकर बड़ा वारदात कर फरार हो गए। डिप्टी कलेक्टर होने के बावजूद उनके घर पर कोई विशेष सुरक्षा नहीं थी।

इस घटना ने सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग भी दहशत में हैं कि अगर बड़े अफसर का घर सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या होगा।

MP News : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से शुरू होगी बाघों की डिजिटल गणना, पहली बार सामान्य जंगल भी शामिल

पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा पाई है। आरोपी घर की रेकी करके आए लगते हैं, क्योंकि उन्होंने सीधे बैडरूम को टारगेट किया। अलका सिंह ने बताया कि सोना और घड़ियां उनकी सालों की कमाई थीं। वे काफी सदमे में हैं।

प्रशासन ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। भोपाल पुलिस अब स्पेशल टीम गठित करके जांच तेज कर रही है। उम्मीद है कि जल्द चोरों तक पहुंच बन जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *