Sehore News: “सीहोर में देर रात सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर प्रसिद्ध श्री बजरंग मंदिर की दीवार से टकराई”

Sehore News: सीहोर। सीहोर शहर के भोपाल नाका इलाके में पिछली रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर प्रसिद्ध श्री बजरंग मंदिर की बाहरी दीवार से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा टूटकर गिर गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच राहत की बात यह रही कि हादसा देर रात हुआ, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। Neet 2026 update : भोपाल में NEET परीक्षा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 32 केंद्रों पर सख्त इंतजाम, मेट्रो निर्माण से रूट प्रभावित तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप प्रत्यक्षदर्शियों ने बतया कि कार भोपाल नाका की तरफ से तेज गति में आ रही थी, तभी चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया और कार जाकर सीधे मंदिर की दीवार से टकरा गई। साथ ही बतया कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मंदिर की दीवार ढही, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली जानकारी के तहत हादसे में मंदिर की बाहरी दीवार का बड़ा हिस्सा ढह गया और मलबा चारों ओर फैल गया। वहीं कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें बोनट और बंपर बुरी तरह दब गए है। गनीमत रही कि घटना रात में हुई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। Neet exam 2026 : मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, CCTV से लेकर साइबर कमांडो तक कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
Neet 2026 update : भोपाल में NEET परीक्षा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 32 केंद्रों पर सख्त इंतजाम, मेट्रो निर्माण से रूट प्रभावित

Neet 2026 update : भोपाल। भोपाल में NEET परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में आवाजाही को आसान बनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। आपको बता दें कि एग्जाम 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। शहर में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मेट्रो निर्माण से कुछ रास्तों पर असर मेट्रो निर्माण के चलते कुछ रास्तों पर ट्रैफिक धीमा रह सकता है। इसी वजह से पुलिस ने छात्रों से कहा है कि वे समय से पहले घर से निकलें और दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही आनंद नगर परीक्षा केंद्र जाने वाले छात्रों को सलाह दी गई है कि वे प्रभात चौराहा–पिपलानी वाला रास्ता न लें। इसके बजाय वे चेतक ब्रिज, गोविंदपुरा, भेल, महात्मा गांधी चौराहा और पिपलानी पेट्रोल पंप होकर जाएं। Neet exam 2026 : मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, CCTV से लेकर साइबर कमांडो तक कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू गीतांजली कॉलेज गौतम नगर के लिए वैकल्पिक मार्ग इसी तरह गौतम नगर स्थित शासकीय गीतांजली कॉलेज जाने वाले छात्र नादरा बस स्टैंड, अग्रवाल धर्मशाला, छोला गणेश मंदिर और जेपी ब्रिज तिराहा होकर डीआईजी बंगला चौराहा से पहुंच सकते हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास सख्ती और पाबंदियां परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस ने लाउडस्पीकर या तेज आवाज करने वाली चीजों पर रोक लगा दी है, ताकि बच्चों को कोई दिक्कत न हो। साथ ही, वहां गाड़ियां खड़ी न करने की भी अपील की गई है। छात्रों के लिए जरूरी सलाह और हेल्पलाइन नंबर पुलिस ने सभी छात्रों से कहा है कि वे अपना सेंटर पहले से देख लें और परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंच जाएं। किसी भी ट्रैफिक समस्या के लिए ये नंबर जारी किए गए हैं—7049104825, 7049104640 और व्हाट्सएप नंबर 7587602055। Bhopal Gift City Project : गिफ्ट सिटी के जरिए बदलेगी भोपाल की तस्वीर! गुजरात मॉडल पर चलेगा एमपी