Latest

MP Viral Video : नक्शा सुधार में देरी की वजह पूछने पर पटवारी ने जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

MP Viral Video

MP Viral Video : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की भैरुंदा तहसील के पांचोर गांव में सरकारी कामकाज को लेकर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। हल्का नंबर 45 की पटवारी अंतिम धुर्वे पर एक महिला हितग्राही साक्षी मेहरा के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है।

मामला नक्शा सुधार में हो रही देरी को लेकर उठा, जो मंगलवार दोपहर का है। लेकिन गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया, जिसमें पटवारी और महिला के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई की कोशिश साफ नजर आ रही है।

MP News : रायसेन में किसान ने उगाई शुगर फ्री जैविक धान, बिना खाद-कीटनाशक 120 दिन रही रोगमुक्त

पीड़िता ने पटवारी पर लापरवाही, उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को लिखित शिकायत सौंपी है। यह वीडियो ग्रामीण इलाकों में सरकारी अधिकारियों की मनमानी को उजागर कर रहा है, जहां छोटे-छोटे कामों के लिए भी लोगों को भटकना पड़ता है।

महिला हितग्राही साक्षी मेहरा ने बताया कि चार महीने पहले उन्होंने अपने खेत का नक्शा ठीक कराने के लिए पटवारी के पास आवेदन दिया था। लेकिन पटवारी ने लगातार काम में टालमटोल किया। मंगलवार को साक्षी अपने मामा के साथ कारण पूछने पटवारी के कार्यालय पहुंचीं। वहां पटवारी अंतिम धुर्वे ने पहले तो बहाने बनाए, फिर बहस बढ़ गई।

MP Cyber ​​Crime : वकील बनकर एक व्यक्ति ने दंपत्ति से ठगे 1.33 लाख रुपए, FD रिटर्न का झांसा देकर उड़ाए पैसे

साक्षी के मुताबिक, पटवारी ने गुस्से में आकर उन्हें धक्का दिया और मारने की कोशिश की। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पटवारी महिला को रोकने की बजाय हाथ उठाने पर उतारू हो जाती हैं।

साक्षी ने कहा, “वह बार-बार परेशान कर रही हैं। सरकारी नियमों के मुताबिक, नक्शा सुधार जैसे काम तय समय में होने चाहिए, लेकिन यहां तो महीनों से फाइल दबाकर रखी गई है।” यह घटना ग्रामीणों में आक्रोश फैला रही है, क्योंकि पटवारी जैसी जमीनी स्तर की अधिकारी किसानों के लिए सबसे पहली कड़ी होती हैं।

Bhopal News : आज से पिलियन राइडर्स पर भी हेलमेट जरूरी, 18 चेकिंग पॉइंट्स पर सख्ती शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सौरभ शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और साक्षी की लिखित शिकायत दर्ज की। तहसीलदार ने कहा, “यह बेहद दुखद और अस्वीकार्य है। वायरल वीडियो, गवाहों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कराई जाएगी। अगर पटवारी दोषी पाई गईं, तो विभागीय नियमों के तहत सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन भी शामिल हो सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *