Latest

Ratlam Conversion Case : रतलाम धर्मांतरण केस में SIT गठित, पास्टर को केरल से मिलती थी 60 हजार सैलरी

SIT formed in Ratlam conversion case

Ratlam Conversion Case : रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में ‘इलाज के बहाने धर्मांतरण’ के सनसनीखेज मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एसपी अमित कुमार ने विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दिया। झाबुआ से गिरफ्तार पास्टर गॉडविन के बयानों से केरल की एक संस्था का कनेक्शन उजागर हुआ। दो दिन की रिमांड के बाद कोर्ट ने गॉडविन को जेल भेज दिया। पुलिस अब पैसे के लेन-देन और साजिश की परतें खोलने में जुटी है।

MCU Student Death : माखनलाल विश्वविद्यालय की तीसरी मंजिल से गिरे छात्र की मौत, इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

60 हजार सैलरी, 5 हजार ‘हफ्ता’

पूछताछ में पास्टर गॉडविन ने खुलासा किया कि वह झाबुआ के मोहनपुरा में ‘चर्च ऑफ साउथ इंडिया’ से जुड़ा था। यह संस्था केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में आधारित है। गॉडविन को हर महीने 60,000 रुपये वेतन मिलता था।

इसमें से वह 4,000 से 5,000 रुपये मुख्य आरोपी विक्रम सिंह के खाते में भेजता था। गॉडविन का दावा है कि यह ‘मदद’ थी। लेकिन पुलिस को शक है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने कहा, “यह फंडिंग का चेन लग रहा। हम बैंक ट्रांजेक्शन और संस्था के रिकॉर्ड खंगाल रहे।” SIT केरल जाकर साक्ष्य जुटाने की तैयारी में है।

MP News : सागर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में विवाद, दो महिला प्रोफेसरों पर मारपीट का आरोप-प्रत्यारोप

6 अफसरों की टीम, घनघोरिया लीड

एसपी अमित कुमार ने 6 सदस्यीय SIT बनाई। इसमें नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी, औद्योगिक थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, साइबर सेल के अधिकारी शामिल हैं। टीम पुरानी जांच की समीक्षा करेगी। घनघोरिया ने बताया, “हम वीडियो, क्रॉस-बाइबल सबूतों पर फोकस करेंगे। अगर जरूरी तो त्रिवेंद्रम रवाना होंगे।” पुलिस को शक है कि यह अकेला केस नहीं, बड़ा नेटवर्क हो सकता है।

इलाज का लालच और प्रार्थना का जाल

5 सितंबर को शिवशक्ति नगर में ग्रामीणों को ‘फ्री इलाज’ का लालच देकर बुलाया गया। बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच को भनक लगी। उन्होंने पुलिस बुलाई। छापे में क्रॉस, बाइबल और प्रार्थना वीडियो बरामद हुए। तीनों को मौके से पकड़ा।

Bhopal News : रिचार्ज खत्म हो गया पैसे डाल दो…108 एम्बुलेंस फर्जी कॉल्स से परेशान, 6 महीने में 5.72 लाख झूठे फोन

मुख्य आरोपी विक्रम सिंह अगले दिन फरार मिला। पीड़ित कैलाश निनामा (34) ने बताया, “जगदीश ने मेडिकल कॉलेज में मिलकर कहा- प्रभु यीशु की प्रार्थना से बीमारी ठीक। लेकिन दबाव बनाया धर्म बदलने का।” पुलिस ने मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

ये है आरोपी लिस्ट

जगदीश (30) : रिछखोरा निवासी, हाल गंगासागर (रतलाम)।
मांगीलाल (35) : सागवा, बांसवाड़ा (राजस्थान)।
गुड्डु उर्फ गुड्डा (18) : गेणी, रतलाम।
विक्रम सिंह (35) : शिवनगर, रतलाम (मुख्य आरोपी)।
सभी जेल में। विक्रम के खाते से गॉडविन का लिंक मिला। जांच में और नाम उभर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *