Latest

MCU Student Death : माखनलाल विश्वविद्यालय की तीसरी मंजिल से गिरे छात्र की मौत, इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

MCU Student Death

MCU Student Death : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जनसंचार विभाग का 22 वर्षीय छात्र दिव्यांश चौकसे तीसरी मंजिल की बालकनी से फिसलकर नीचे गिर गया। सिर, छाती और शरीर में गंभीर चोटें लगने से उसकी हालत नाजुक हो गई। इलाज के दौरान शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसने अंतिम सांस ली।

रायसेन जिले का रहने वाला यह होनहार छात्र सोशल मीडिया पर ‘NCERT ज्ञान’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता था, जहां उसके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। छात्रों को शैक्षिक कंटेंट देने वाला दिव्यांश मास्टर इन मास कम्युनिकेशन (एमएमसी) के पहले सेमेस्टर का छात्र था।

MP News : सागर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में विवाद, दो महिला प्रोफेसरों पर मारपीट का आरोप-प्रत्यारोप

ब्रेक के दौरान बालकनी पर फिसलन

घटना 30 अक्टूबर गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे जनसंचार विभाग की तीसरी मंजिल पर घटी। क्लास ब्रेक होने पर दिव्यांश बालकनी की ओर गया। अचानक पैर फिसल गए और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के छात्र और स्टाफ दौड़ पड़े।

मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि छात्र खून से लथपथ है। सिर में गहरी चोट, छाती में फ्रैक्चर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें लगीं। तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई। पहले पास के गीतांजलि अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए सेज अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। वहां वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन शुक्रवार रात तक जंग हार गया।

Bhopal News : पचमढ़ी को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, सागर-बीना में नई लाइनें, जल्द होगा सर्वे

परिवार के सदस्य रायसेन से भोपाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिव्यांश पढ़ाई में तेज था। सोशल मीडिया पर NCERT टॉपिक्स पर वीडियो बनाकर लाखों छात्रों को मदद करता था। उसके अकाउंट पर अब भी शोक संदेशों की बाढ़ आ रही है। एक दोस्त ने कहा, “वह हमेशा मुस्कुराता रहता था। कभी सोचा नहीं था कि ऐसा दिन आएगा।”

सीसीटीवी और बयानों की पड़ताल

रातीबाड़ी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पैनल जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर पैर फिसलने से हादसा लग रहा है। लेकिन थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने कहा, “किसी भी कोण को नजरअंदाज नहीं करेंगे।” साथी छात्रों, स्टाफ और गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

Bhopal News : रिचार्ज खत्म हो गया पैसे डाल दो…108 एम्बुलेंस फर्जी कॉल्स से परेशान, 6 महीने में 5.72 लाख झूठे फोन

यूनिवर्सिटी के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या या आत्महत्या के कोई सुराग नहीं मिले। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “बालकनी की रेलिंग और फर्श की स्थिति भी जांच रहे हैं। अगर लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *