Latest

Kailash Vijayvargiya Health : अचानक बिगड़ी कैलाश विजयवर्गीय की तबीयत, अस्पताल में किया एडमिट

Kailash Vijayvargiya Health

Kailash Vijayvargiya Health : इंदौर। मध्य प्रदेश कैबिनेट मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की गुरूवार देर रात अचानक तबियत खराब हो गई। इसके चलते उन्हें अस्पताल मं भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें बेचैनी महसूस होने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे डिहाइड्रेशन की शिकायत के कारण अपने परिवार और करीबी सहयोगियों के साथ सुबह बॉम्बे अस्पताल पहुंचे थे। जहां दिन भर चले उपचार के बाद शाम को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Bhopal MCU News : माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में बड़ा हादसा, तीसरी मंजिल से गिरा छात्र, हत्या या आत्महत्या गुत्थी सुलझा रही पुलिस

बॉम्बे अस्पताल के उप निदेशक राहुल पाराशर ने बताया, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पिछले चार-पांच दिनों से व्यस्त दिनचर्या के कारण अत्यधिक थकान महसूस कर रहे थे। इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक जांच और परीक्षण किए गए हैं, अब उनकी हालत स्थिर है।

MP News : शाजापुर में हेलीकॉप्टर से कृष्णमृग रेस्क्यू, दक्षिण अफ्रीका की टीम एक्टिव

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया, कैबिनेट मिनिस्टर स्वास्थ्य अब ठीक है। उन्हें थकान के चलते कमजोरी हुई थी, अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है वह घर पर आराम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, मंत्री बिल्कुल ठीक हैं आप लोग निश्चिंत रहें और बॉम्बे हॉस्पिटल की तरफ ना जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *