Baitul car accident : बैतूल में तेज रफ्तार कार हादसा, 3 की मौत, 2 घायल

Baitul car accident

हाइलाइट्स  बैतूल के इटारसी रोड पर कार क्रेन से टकराई। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल। कार में पांच दोस्त थे, खाना खाने के बाद लौट रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।   Baitul car accident : बैतूल।  बैतूल के इटारसी रोड पर सोमवार रात करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन (MH18-BC9763) से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। Holi 2026 news : होली पर मध्य प्रदेश कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, डीए 58% हुआ कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, राहत कार्य शुरू टक्कर इतनी तेज थी कि कार (MP04-YP3795) पूरी तरह टूट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। फंसे हुए युवकों को निकालने के लिए कार के दरवाजे और शीशे तोड़े गए। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। Full moon eclipse : भोपाल में पूर्णिमा पर आंशिक चंद्रग्रहण, चंद्रमा दिखेगा तामिया लाल हादसे के वक्त कार में पांच दोस्त थे कार में पांच दोस्त सवार थे, जो ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। मृतकों में शामिल हैं: ऋतिक सोलंकी (30), विनय प्रजापति (21), अभय ठाकुर (22)। गंभीर रूप से घायल: देवा पांडे (32) और आकाश पाल (30)। जानकारी: ऋतिक सोलंकी भोपाल में टैक्सी चलाते थे और हादसे के समय कार चला रहे थे। अभय ठाकुर फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट थे। आकाश पाल अपने पिता के व्यवसाय में मदद करते हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया। Bhopal missing child: भोपाल में 5 साल का मासूम लापता, पुलिस तलाश में जुटी घायल ने बताया हादसे का कारण घायलों में से देवा पांडे ने बताया कि कार तेज चल रही थी। अचानक सामने कुछ आ गया तो ड्राइवर ऋतिक ने कार को हल्का घुमाया और हैंडब्रेक लगाया। इसके बाद कार सड़क किनारे जाकर क्रेन से टकरा गई।

Holi 2026 news : होली पर मध्य प्रदेश कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, डीए 58% हुआ

Holi 2026 news

हाइलाइट्स  होली पर मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि। डीए बढ़कर 55% से 58% हुआ, पेंशनर्स को भी लाभ। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर 6 समान किस्तों में भुगतान होगा। कर्मचारी संगठनों ने सीएम डॉ. मोहन यादव के फैसले का स्वागत किया। Holi 2026 news : मध्य प्रदेश।  रंगोत्सव होली के मौके पर मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा तोहफा आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। Bhopal traffic disruption : भोपाल के करोंद चौराहे पर सड़क विवाद, दिव्यांग ने बस का कांच तोड़ा, हाथापाई में भीड़ जमा एरियर का भुगतान 6 किस्तों में जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से 6 समान किस्तों में कर्मचारियों को दी जाएगी। इसी तरह, जनवरी 2026 से पेंशनधारियों को भी 58% महंगाई राहत का लाभ फरवरी 2026 से दिया जाएगा। होली पर सीएम की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि यह त्यौहार परस्पर आत्मीयता और प्रेम भाव बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को यह बढ़ोतरी होली का तोहफा है और राज्य की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। Holi travel bus : होली पर बस किराए बेकाबू , भोपाल–लखनऊ ₹8,899, सतना के लिए ₹4,500 वसूली कर्मचारियों ने स्वागत किया शासकीय कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों ने सीएम के फैसले का स्वागत किया। तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उमा शंकर तिवारी ने कहा कि इस फैसले से कर्मचारियों को वित्तीय राहत मिलेगी। एरियर को 6 किस्तों में देने का निर्णय भी हितकारी कदम बताया गया।

Full moon eclipse : भोपाल में पूर्णिमा पर आंशिक चंद्रग्रहण, चंद्रमा दिखेगा तामिया लाल

full moon

हाइलाइट्स  3 मार्च को पूर्णिमा पर आंशिक चंद्रग्रहण, चंद्रमा तामिया लाल दिखाई देगा। ग्रहण चंद्रोदय के समय भारत में केवल कुछ मिनट के लिए देखा जा सकेगा। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से आलीराजपुर तक ग्रहण का समय अलग-अलग। यह साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण और विश्व के लगभग 63% लोग देख पाएंगे। Full moon eclipse : मध्य प्रदेश।  भोपाल और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आज 3 मार्च मंगलवार को पूर्णिमा पर आंशिक चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरेगा और लाल या तामबे जैसे रंग का दिखाई देगा। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, भारत में इसे केवल कुछ मिनट के लिए ही देखा जा सकेगा, और यह चंद्रोदय के समय नजर आएगा। Bhopal traffic disruption : भोपाल के करोंद चौराहे पर सड़क विवाद, दिव्यांग ने बस का कांच तोड़ा, हाथापाई में भीड़ जमा आंशिक और पूर्ण ग्रहण का समय आंशिक ग्रहण आरंभ: दोपहर 3:20:07 पूर्ण ग्रहण आरंभ: दोपहर 4:34:34 पूर्ण ग्रहण समाप्ति: सायं 5:32:49 आंशिक ग्रहण समाप्ति: सायं 6:47:15 पूर्ण ग्रहण की अवधि: 58 मिनट सारिका घारू ने बताया कि यह ग्रहण “ब्लड मून” के रूप में जाना जाता है, क्योंकि पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की नीली रोशनी को बिखेर देगा और केवल लाल प्रकाश चंद्रमा तक पहुंचेगा। इस ग्रहण को बिना किसी विशेष चश्मे के सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है। Bhopal missing child: भोपाल में 5 साल का मासूम लापता, पुलिस तलाश में जुटी मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में ग्रहण का समय सिंगरौली: शाम 6:01 रीवा: शाम 6:07 सतना: शाम 6:09 भोपाल: शाम 6:24 इंदौर: शाम 6:30 आलीराजपुर: शाम 6:37 Raisen Temple Robbery : रायसेन में हिंगलाज माता मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और नॉर्थ अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा। आंशिक चंद्रग्रहण का यह पहला अवसर है और विश्व के लगभग 63 प्रतिशत लोग इसे देख पाएंगे।  

Bhopal traffic disruption : भोपाल के करोंद चौराहे पर सड़क विवाद, दिव्यांग ने बस का कांच तोड़ा, हाथापाई में भीड़ जमा

Bhopal traffic disruption

हाइलाइट्स  करोंद चौराहे पर दिव्यांग ने लाल बस का कांच तोड़ा। बस ड्राइवर और कंडक्टर के साथ सड़क पर हाथापाई। करोंद से भानपुर रोड तक यातायात प्रभावित रहा। पास की चौकी और निशातपुरा थाना पुलिस देर से पहुँची। Bhopal traffic disruption : भोपाल।  भोपाल के करोंद चौराहे पर मंगलवार शाम को सड़क पर विवाद और हंगामा देखने को मिला। घटना ट्रैफिक चौकी के पास हुई और करीब आधे घंटे तक जारी रही। Bhopal traffic disruption : भोपाल के करोंद चौराहे पर सड़क विवाद, दिव्यांग ने बस का कांच तोड़ा, हाथापाई में भीड़ जमा बस पर ईंट से हमला और सड़क पर झड़प घटना के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति ने लाल बस के कांच पर ईंट फेंककर तोड़ दिया। इसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर के बीच सड़क पर विवाद और हाथापाई भी हुई। दिव्यांग व्यक्ति ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने उसे धक्का दिया, जबकि ड्राइवर ने इन आरोपों से इंकार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था। Bhopal missing child: भोपाल में 5 साल का मासूम लापता, पुलिस तलाश में जुटी यातायात प्रभावित, पुलिस पर सवाल घटना के कारण करोंद से भानपुर रोड तक यातायात प्रभावित रहा। पास में ट्रैफिक चौकी होने के बावजूद पुलिस मौके पर तुरंत नहीं पहुंची। निशातपुरा थाना पुलिस भी देर से पहुँची। Holi travel bus : होली पर बस किराए बेकाबू , भोपाल–लखनऊ ₹8,899, सतना के लिए ₹4,500 वसूली सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और करीब आधे घंटे तक घटनाक्रम चलता रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यवाही और व्यवस्था पर सवाल उठाए। मामले में किसी गंभीर घायल की सूचना नहीं है। घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने रिकॉर्ड किया है।

Bhopal missing child: भोपाल में 5 साल का मासूम लापता, पुलिस तलाश में जुटी

हाइलाइट्स  इंद्रा नगर चौकी क्षेत्र से 5 साल का बच्चा लापता कल शाम से गायब, परिजनों में चिंता डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी से तलाश जारी जानकारी मिलने पर टीला पुलिस को सूचित करने की अपील Bhopal missing child : भोपाल।  भोपाल के इंद्रा नगर चौकी क्षेत्र से 5 साल का मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बच्चे का नाम शहानवाज़ बताया गया है। परिजनों के अनुसार वह कल शाम घर के पास खेल रहा था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। Holi travel bus : होली पर बस किराए बेकाबू , भोपाल–लखनऊ ₹8,899, सतना के लिए ₹4,500 वसूली गुमशुदगी दर्ज, सर्च ऑपरेशन शुरू सूचना मिलते ही टीला थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और डॉग स्क्वॉड की मदद से संभावित स्थानों पर तलाश की। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि बच्चे की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके। Suicide Case Bhopal : मोबाइल विवाद के बाद महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या मोहल्ले के लोग भी जुटे, पुलिस ने की अपील घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग भी बच्चे की तलाश में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। Patwari Crime Viral Video : पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया, ग्रामीणों ने किया विरोध टीला थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी शहानवाज़ के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।    

Holi travel bus : होली पर बस किराए बेकाबू , भोपाल–लखनऊ ₹8,899, सतना के लिए ₹4,500 वसूली

Holi travel bus

हाइलाइट्स  भोपाल–लखनऊ किराया ₹8,899 तक, सामान्य से कई गुना ज्यादा। सतना-रीवा रूट पर चार गुना वृद्धि, ₹1,000 की जगह ₹4,500–₹6,000 वसूली। त्योहार में ऑनलाइन ऐप्स पर मनमाना किराया, विभाग का सीधा नियंत्रण नहीं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए कार्रवाई के निर्देश, फिर भी यात्रियों की शिकायतें जारी। Holi travel bus : भोपाल।  होली के त्योहार के चलते मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग अपने गृह नगरों की ओर यात्रा कर रहे हैं। बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए कई निजी बस ऑपरेटर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऑनलाइन बस बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर किराए सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गए हैं। Suicide Case Bhopal : मोबाइल विवाद के बाद महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या भोपाल से लखनऊ और मुंबई के किराए में भारी उछाल भोपाल से लखनऊ के लिए ऑनलाइन ऐप पर किराया ₹8,899 तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यही टिकट ₹1,400 से ₹1,800 के बीच उपलब्ध रहता है। इसी तरह मुंबई के लिए किराया ₹6,006 तक वसूला जा रहा है, जो आमतौर पर ₹1,400 से ₹1,700 के बीच होता है। Raisen Temple Robbery : रायसेन में हिंगलाज माता मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार सतना और रीवा रूट पर चार गुना तक वृद्धि सतना के लिए सामान्य किराया ₹1,000–₹1,200 होता है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह ₹4,500 तक पहुंच गया है। इसी तरह रीवा जाने वाली बसों में ₹4,500 से ₹6,000 तक किराया लिया जा रहा है, जबकि सामान्य दिनों में यही सफर ₹900 से ₹1,200 में पूरा हो जाता है। ASHA Protest : हरदा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और सुविधाओं की मांग मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि त्योहारों के दौरान अधिक किराया वसूलने की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाने वालों पर कार्रवाई की जाए। Holi Travel Rush : होली का सफर बना चुनौती, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ परिवहन विभाग की सीमित भूमिका परिवहन विभाग का कहना है कि ऑनलाइन ऐप्स पर प्रदर्शित किरायों पर उनका सीधा नियंत्रण नहीं होता। किराया तय करने का अधिकार संबंधित बस ऑपरेटर के पास होता है और ऐप्स वही दर दिखाते हैं। मांग बढ़ने पर किराया स्वतः ऊंचा हो जाता है। हालांकि, भोपाल आरटीओ कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी यात्री को अधिक किराया वसूले जाने की शिकायत है तो वह सीधे विभाग में संपर्क कर सकता है। Religious Conversion Update : धर्म परिवर्तन गिरोह की जांच में नए खुलासे, अहमदाबाद के स्पा से जुड़ रहे तार बैतूल में विवाद, यात्रियों ने जताई नाराज़गी बैतूल बस स्टैंड पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें ऑल इंडिया परमिट बस पर तय किराए से अधिक राशि वसूलने का आरोप लगा। यात्रियों ने बताया कि ₹259–₹260 के निर्धारित किराए के बदले उनसे ₹500 से ₹650 तक ऑनलाइन वसूले गए। मौके पर स्टेज कैरिज बस संचालकों और ऑल इंडिया परमिट बस स्टाफ के बीच बहस भी हुई। आरोप लगाया गया कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के नाम पर बसों का संचालन कर अधिक किराया लिया जा रहा है। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता एसोसिएशन का बयान मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन का कहना है कि स्टेज कैरिज के रूप में संचालित नियमित बसें किराए में अनियमितता नहीं कर रहीं, बल्कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लेकर स्टेज कैरिज की तरह चलने वाली बसों पर नियंत्रण की कमी है। त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग के बीच किराए में इस तरह की भारी वृद्धि ने यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन मामलों में क्या ठोस कार्रवाई करता है।    

Suicide Case Bhopal : मोबाइल विवाद के बाद महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Suicide Case Bhopal

हाइलाइट्स भोपाल के कजलीखेड़ा में महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की पति ने मोबाइल देने से मना किया, विवाद के बाद घटना हुई महिला की खून से लथपथ लाश सुबह मिली, परिजन और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से जांच कर रही है Suicide Case Bhopal : भोपाल। कजलीखेड़ा थाना इलाके में रहने वाली 33 वर्षीय सोनम प्रजापति ने अपने डुप्लेक्स के दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिजनों ने खून से लथपथ लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। Raisen Temple Robbery : रायसेन में हिंगलाज माता मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार विवाद का कारण मोबाइल पति जितेंद्र प्रजापति ने पुलिस को बताया कि रविवार रात मोबाइल को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सोनम ने मोबाइल चलाने के लिए कहा, पति ने मना कर दिया और सोने चला गया। इसके बाद सोनम ने घर से निकलकर छत से छलांग लगा दी। Patwari Crime Viral Video : पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया, ग्रामीणों ने किया विरोध पति सोनम पर चरित्र शंका करता था और अक्सर उसे किसी से बात करने से रोकता था। एक महीने पहले भी उसने पत्नी का मोबाइल फोन तोड़ दिया था। थाना प्रभारी पल्लवी पांडे ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से मामले की जांच कर रही है। ASHA Protest : हरदा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और सुविधाओं की मांग महिला के बच्चों से भी पूछताछ की गई, जिन्होंने पिता पर कोई आरोप नहीं लगाए। बच्चों ने बताया कि मां अक्सर अंजान लोगों से कॉल पर बात करती थीं, जिससे पिता के साथ विवाद होते थे।

Raisen Temple Robbery : रायसेन में हिंगलाज माता मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

Raisen Temple Robbery

हाइलाइट्स रायसेन के हिंगलाज माता मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार आरोपी: जितेंद्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर, 33 वर्ष चोरी गए चांदी के आभूषण और नकदी बरामद आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में 15 से अधिक मामले दर्ज   Raisen Temple Robbery :  रायसेन। जिले के बाड़ी स्थित प्रसिद्ध हिंगलाज माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर (33) के रूप में हुई, जिसके खिलाफ मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में चोरी, नकबजनी, लूट और मारपीट के कुल 15 मामले दर्ज हैं। Patwari Crime Viral Video : पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया, ग्रामीणों ने किया विरोध 22–23 फरवरी 2026 की दरमियानी रात, अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया और दान पेटी से नकदी के साथ माता जी के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंदिर के गुरुजी रविंद्र कुमार चौबे की शिकायत पर बाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों से खुला मामला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश और एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया। Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ आरोपी की जानकारी आरोपी इंदौर के द्वारिकापुरी आकाश नगर का निवासी है और वर्तमान में देवास जिले के सतवास में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का मुकुट और नकदी बरामद की है। Religious Conversion Update : धर्म परिवर्तन गिरोह की जांच में नए खुलासे, अहमदाबाद के स्पा से जुड़ रहे तार गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय बरेली में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई राज्यों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, संजय यादव, विनीता विश्वकर्मा और देवेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।    

Patwari Crime Viral Video : पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया, ग्रामीणों ने किया विरोध

crime news

हाइलाइट्स राजगढ़ में पटवारी ने नाबालिग का नहाते वीडियो बनाया ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर गिरफ्तार किया डिलीट वीडियो डिजिटल रिकवरी से बरामद Patwari Crime Viral Video : राजगढ़, खिलचीपुर। जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पटवारी महेश साहू ने अपने घर में पढ़ाई के लिए रह रही नाबालिग छात्रा का नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड किया। घटना का खुलासा होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाया और गिरफ्तार किया। ASHA Protest : हरदा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और सुविधाओं की मांग पढ़ाई के नाम पर किया धोखा खिलचीपुर के इमली स्टैंड इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय महेश साहू के घर में आसपास के गांवों की कई नाबालिग लड़कियां किराए पर रहकर पढ़ाई करती थीं। आरोपी की पत्नी एक हफ्ते से राजस्थान गई हुई थी और वह घर में अकेला था। शनिवार की सुबह, जब 11वीं की छात्रा परीक्षा देने से पहले नहा रही थी, तब महेश साहू ने बाथरूम की जाली से मोबाइल के जरिए छात्रा के 2-3 वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। Holi Travel Rush : होली का सफर बना चुनौती, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ छात्रा ने दिखाई हिम्मत छात्रा ने संदिग्ध हरकत देखी लेकिन डर और परीक्षा के दबाव के कारण उस वक्त चुप रही। परीक्षा देने के बाद उसने परिजनों और सहेलियों को पूरी घटना बताई। शनिवार रात करीब 9 बजे, छात्रा के परिजन और दर्जनों ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे। उन्होंने आरोपी का मोबाइल छीनकर जांच की, जिसमें डिलीट फोल्डर में छात्रा के वीडियो बरामद हुए। Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना की सूचना पर खिलचीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ आरोपी को मारने पर उतारू थी। पुलिस ने समझा-बुझाकर महेश साहू को सुरक्षित थाने ले गई। थाने प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि आरोपी ने वीडियो डिलीट कर दिए थे, लेकिन डिजिटल रिकवरी से उन्हें बरामद किया गया। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता पुलिस ने महेश साहू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 77, POCSO एक्ट की धारा 13/14 और आईटी एक्ट की धारा 66(e) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। यह घटना बाहर रहकर पढ़ाई करने वाली बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ASHA Protest : हरदा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और सुविधाओं की मांग

ASHA Protest

हाइलाइट्स हरदा में आशा कार्यकर्ताओं ने भुगतान अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन सौंपा मानदेय और इंसेंटिव राशि में देरी पर नाराजगी जताई खुद को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रीढ़ बताया मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी ASHA Protest : हरदा।  जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अशोक डेहरिया को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रीढ़ हैं, इसके बावजूद समय पर मानदेय, प्रोत्साहन राशि और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रहीं। Holi Travel Rush : होली का सफर बना चुनौती, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ न्यूनतम वेतन से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक की मांग ज्ञापन में न्यूनतम वेतन, नियमित मानदेय, लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान, 10 वर्ष की सेवा के बाद नियमितीकरण, पेंशन, ग्रेच्युटी, सामाजिक सुरक्षा, मोबाइल–डेटा सुविधा और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की प्रमुख मांगें रखी गईं। स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान का दावा आशा कार्यकर्ता संघ की कार्यकारी जिलाध्यक्ष कौशल्या पाल ने बताया कि 2005 से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन, कुपोषण नियंत्रण और संक्रामक रोगों की रोकथाम में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ उन्होंने कहा कि दूर-दराज के गांवों और शहरी झुग्गी बस्तियों में भी 24 घंटे सेवाएं दी जा रही हैं। मानदेय व इंसेंटिव भुगतान में देरी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान महीनों तक लंबित रहता है या अधूरा दिया जाता है। त्योहारों के समय भी अपने ही भुगतान के लिए संघर्ष करना पड़ता है, जिससे आर्थिक संकट बढ़ता है। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता भुगतान विसंगतियों को दूर करने की मांग ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1500 रुपये, राज्य शासन की 1000 रुपये वार्षिक वृद्धि लागू करने और 2025 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार राशि देने की मांग की गई। साथ ही राज्य शासन की घोषणा क्रमांक सी-2585 और एनएचएम आदेश क्रमांक 14299 के अनुसार 15 हजार रुपये के स्थान पर 12 हजार रुपये दिए जाने की विसंगति दूर करने पर जोर दिया गया। Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन नियमितीकरण और पारदर्शिता पर जोर आशा कार्यकर्ताओं ने हर माह की 5 तारीख तक नियमित और पूर्ण भुगतान, रोकी गई राशि की स्पष्ट जानकारी, केंद्र–राज्य अंश का एक साथ भुगतान और स्पष्ट पे-स्लिप जारी करने की मांग रखी। संसाधन और वेलफेयर योजनाएं टीम बेस्ड इंसेंटिव का तत्काल भुगतान, आशा पर्यवेक्षकों को इसमें शामिल करना, 10 हजार रुपये की अनाबद्ध राशि, रिकॉर्ड संधारण के लिए फंड, आस्था वेलफेयर स्कीम के तहत शिक्षा प्रोत्साहन राशि, कार्यस्थल हिंसा के मामलों में कमेटी गठन और सर्टिफिकेशन पर 5 हजार रुपये देने की मांग भी शामिल रही। Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था ऑनलाइन कार्य और HRP क्लिनिक की समस्याएं ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल, सिम और डेटा पैक उपलब्ध कराने, दवाइयों व आईईसी सामग्री देने की मांग की गई। HRP क्लिनिक में बैठने, समय पर रजिस्ट्रेशन और वाहन सुविधा की कमी पर भी सवाल उठाए गए। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगी।

Holi Travel Rush : होली का सफर बना चुनौती, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

Holi Travel Rush

हाइलाइट्स होली से पहले भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर सबसे ज्यादा दबाव बस हड़ताल की खबर से यात्रियों ने ट्रेन को चुना बस किराए 48 घंटे में 20–60% तक बढ़े Holi Travel Rush : भोपाल। होली पर्व पर घर जाने की जल्दी में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। रविवार दोपहर से ही भोपाल रेलवे स्टेशन पर असाधारण भीड़ देखने को मिली। सामान्य दिनों में जहां स्टेशन से करीब 50 हजार यात्रियों की आवाजाही रहती है, वहीं त्योहार के चलते यह संख्या बढ़कर लगभग 60 हजार तक पहुंच गई। Religious Conversion Update : धर्म परिवर्तन गिरोह की जांच में नए खुलासे, अहमदाबाद के स्पा से जुड़ रहे तार प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर सबसे ज्यादा दबाव सबसे अधिक भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर देखने को मिली। यहां ग्वालियर इंटरसिटी समेत लंबी दूरी की ट्रेनों में सामान्य से कहीं ज्यादा यात्री नजर आए। कई ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ यात्री महिला कोच की खिड़कियों से अंदर प्रवेश करते नजर आए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए। रेलवे ने बढ़ाई निगरानी, अतिरिक्त स्टाफ तैनात रेलवे अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या बढ़ना सामान्य है, लेकिन इस बार भीड़ अनुमान से अधिक रही। हालात को संभालने के लिए प्लेटफॉर्म और कोचों के पास अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता बस हड़ताल की आशंका से ट्रेन की ओर झुके यात्री इधर इंटरस्टेट बस टर्मिनस (ISBT) पर यात्री संख्या सामान्य बनी रही। बताया जा रहा है कि बस ऑपरेटरों की प्रस्तावित हड़ताल की खबर के चलते कई यात्रियों ने पहले ही ट्रेन से यात्रा करने का विकल्प चुन लिया। इसी वजह से रेलवे स्टेशन पर अचानक दबाव बढ़ गया। Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन बस हड़ताल स्थगित, लेकिन किराया बढ़ा हालांकि बसों की हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है, लेकिन होली से पहले बस टिकटों के दाम में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर: भोपाल–वाराणसी रूट पर किराया 1400–1600 रुपये से बढ़कर 2200–3000 रुपये हो गया। भोपाल–लखनऊ रूट पर किराया 1300–1700 से बढ़कर 2000–2800 रुपये तक पहुंच गया। भोपाल–पुणे रूट पर किराया 1000–1400 से बढ़कर 1800–2500 रुपये हो गया। यानी महज 48 घंटे में बस किराए में 20 से 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी किराया नियंत्रण के नियम नहीं अधिकारियों के अनुसार निजी बसों के किराए पर नियंत्रण के लिए कोई स्पष्ट नियम नहीं है। इसी वजह से त्योहारों के समय बढ़े हुए किराए पर कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है।

Religious Conversion Update : धर्म परिवर्तन गिरोह की जांच में नए खुलासे, अहमदाबाद के स्पा से जुड़ रहे तार

Religious Conversion Update

हाइलाइट्स धर्म परिवर्तन और देह व्यापार गिरोह की जांच में नए खुलासे अहमदाबाद के स्पा सेंटर से बनते थे संपर्क रिमांड के दौरान फ्लैट से धार्मिक साहित्य बरामद पांच-छह युवतियों को देह व्यापार में धकेलने की पुष्टि तीन आरोपी अब भी फरार, पुलिस तलाश में जुटी   Religious Conversion Update: भोपाल।  घरेलू कामकाज के नाम पर नौकरी का झांसा देकर हिंदू युवतियों को अपने साथ रखने, उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और स्पा सेंटर के जरिए देह व्यापार में धकेलने के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में आरोपी अमरीन खान और उसके साथी चंदन यादव को रविवार को रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ अहमदाबाद के स्पा सेंटर से बनते थे संपर्क पुलिस जांच में सामने आया है कि अमरीन खान और उसकी बहन आफरीन पहले अहमदाबाद के एक स्पा सेंटर में काम करती थीं। यहीं से वे संपन्न ग्राहकों से संपर्क बनाती थीं और अन्य युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे जोड़ती थीं। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता पुलिस के अनुसार अमरीन ने अहमदाबाद में 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर एक फ्लैट ले रखा था, जहां युवतियों को ठहराया जाता था। रिमांड के दौरान फ्लैट से बरामद हुआ साहित्य पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अमरीन और चंदन को अहमदाबाद स्थित फ्लैट पर ले जाया गया। वहां से मुस्लिम धार्मिक साहित्य समेत अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई है। पुलिस अब जब्त सामग्री की जांच कर रही है। Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन बागसेवनिया थाने में दर्ज हुआ था मामला इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बागसेवनिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती और 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन से जुड़ा प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें दबाव और डर के माहौल में रखा गया। Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी कई युवतियां देह व्यापार में धकेली गईं अब तक की जांच में पुलिस को पांच से छह युवतियों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें कथित तौर पर देह व्यापार में धकेला गया। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो-तीन युवतियों ने डर और दबाव के चलते धर्म परिवर्तन भी किया। तीन आरोपी अब भी फरार गिरोह से जुड़े यासिन, बिलाल और संजना उर्फ जन्नत फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और मोबाइल कॉल डिटेल्स व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संगठित गिरोह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आने वाले दिनों में जांच के दौरान और भी पीड़ितों व आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं।