Bhopal Holi Incident : भोपाल में होली के जश्न के बीच प्रोफेसर की मौत, भांग पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

Bhopal Holi Incident

हाइलाइट्स भोपाल के ऐशबाग में होली के दौरान 25 वर्षीय प्रोफेसर कृष्णा नायक की मौत। दोस्तों के साथ भांग पीने और डांस करने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत। परिजनों का दावा 1 लीटर दूध में 6 भांग की गोलियां मिलाकर पी ली थीं। पुलिस ने हार्ट अटैक की आशंका जताई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार। Bhopal Holi Incident : भोपाल।  भोपाल के ऐशबाग इलाके में रहने वाले एक युवक की होली के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोस्तों के साथ भांग पीने और नाचने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Shivraj Singh Chouhan Birthday : जन्मदिन पर शिवराज का सेवा संकल्प.. दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ मृतक की पहचान कृष्णा नायक (25) पुत्र उमेश नायक, निवासी ऐशबाग के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है, हालांकि सही कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। दोस्त के कमरे में जाकर गिरे बेहोश पुलिस के अनुसार कृष्णा नायक ने बुधवार को दोस्तों के साथ होली खेली थी। इस दौरान उन्होंने भांग भी पी और काफी देर तक डांस किया। कुछ समय बाद घबराहट महसूस होने पर वे एक दोस्त के कमरे में चले गए, जहां अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। Harda News : हरदा में ग्रामीण पेयजल शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी दोस्त उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का दावा: दूध में मिलाकर पी थी भांग मृतक के रिश्तेदार बेनी प्रसाद शर्मा ने बताया कि कृष्णा ने दोस्तों के साथ रंग खेलने के बाद करीब एक लीटर दूध में भांग की छह गोलियां मिलाई थीं, जिसे उसने अकेले ही पी लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। Raisen News : रायसेन में 100 साल पुरानी ‘वीर बम बोल’ परंपरा, 25 फीट ऊंचाई पर बकरे को घुमाते, युवाओं को पड़ते हैं कोड़े निजी कॉलेज में थे प्रोफेसर परिजनों के अनुसार कृष्णा नायक ने भोपाल के एक निजी संस्थान से बीटेक किया था। इसके बाद वे एक प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में पढ़ा रहे थे। साथ ही वे एमपी नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान में भी छात्रों को पढ़ाते थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों और दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Shivraj Singh Chouhan Birthday : जन्मदिन पर शिवराज का सेवा संकल्प.. दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग क्लासेस’

Shivraj Singh Chouhan Birthday

हाइलाइट्स शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन विदिशा में ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में। युवाओं के लिए ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ की शुरुआत। 66 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलेंगी। ‘मामा चलित अस्पताल’ और प्रतिभा सम्मान योजना लॉन्च। Shivraj Singh Chouhan Birthday :  भोपाल/विदिशा।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन आज विदिशा में ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर वे पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहायता और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े कई अहम संकल्प लेंगे और क्षेत्र को नई सौगातें देंगे। Harda News : हरदा में ग्रामीण पेयजल शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री भोपाल से विदिशा पहुंचकर सबसे पहले अपना घर आश्रम जाएंगे और करीब एक घंटे तक वहां रुकेंगे। इसके बाद वे रवींद्रनाथ टैगोर संस्कृति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इस पहल के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी बेहतर तैयारी कर सकें। Raisen News : रायसेन में 100 साल पुरानी ‘वीर बम बोल’ परंपरा, 25 फीट ऊंचाई पर बकरे को घुमाते, युवाओं को पड़ते हैं कोड़े दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, मेधावी छात्रों का सम्मान दोपहर करीब 3 बजे केंद्रीय मंत्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान 66 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी वितरित की जाएंगी, जिससे उनकी आवाजाही आसान हो सके। कार्यक्रम में ‘प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान’ योजना की भी शुरुआत होगी। इसके तहत विदिशा लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा के 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में अवैध उत्खनन का बड़ा मामला,1.83 करोड़ की मिट्टी चोरी, ढाई महीने बाद भी कार्रवाई नहीं ग्रामीणों तक पहुंचेगी घर-घर स्वास्थ्य सेवा इसी अवसर पर ‘मामा चलित अस्पताल’ योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। जन्मदिन पर पौधा लगाने की अपील केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे जन्मदिन पर माला, गुलदस्ते या उपहार लाने के बजाय एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। Holi Eye Safety Tips : आंखों में चला जाए गुलाल या केमिकल वाला रंग, तो तुरंत करें ये काम विदिशा के कार्यक्रमों के बाद वे शाम को बरखेड़ी देव (बरसैया) क्षेत्र के लिए रवाना होंगे, जहां गुर्जर समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जन्मदिन को सेवा और समाजहित के संकल्प के रूप में मनाए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।  

Harda News : हरदा में ग्रामीण पेयजल शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी

Harda News

हाइलाइट्स मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम की नई पहल से उद्योगों को बढ़ावा राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए तैयार की जा रही नई औद्योगिक रणनीति औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से रोजगार के नए अवसर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार की विशेष योजना Harda News : हरदा।  ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका उद्देश्य हैंडपंप और नल-जल योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करना है। Raisen News : रायसेन में 100 साल पुरानी ‘वीर बम बोल’ परंपरा, 25 फीट ऊंचाई पर बकरे को घुमाते, युवाओं को पड़ते हैं कोड़े कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07577-223212 जारी किया गया है। यहां सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे और ग्रामीण अपनी पेयजल संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। नियंत्रण कक्ष के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तय जारी आदेश के अनुसार अनुरेखक अशोक कुमार सावनेर को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है। वहीं शिकायतों को पंजी में दर्ज करने और संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए बिल वितरक संतोष जोशी और हैंडपंप तकनीशियन विजय बेन की ड्यूटी लगाई गई है। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में अवैध उत्खनन का बड़ा मामला,1.83 करोड़ की मिट्टी चोरी, ढाई महीने बाद भी कार्रवाई नहीं इन अधिकारियों को भी कर सकते हैं संपर्क ग्रामीण अपने-अपने विकासखंड के अधिकारियों को भी सीधे शिकायत या सुझाव दे सकते हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं सहायक यंत्री संगीता धापकरी – 8962459031 उपयंत्री हरदा ज्योति महोबिया – 9340444219 उपयंत्री खिरकिया उमेश धुर्वे – 7223849019 उपयंत्री टिमरनी कार्तिक यादव – 7692871965 Holi Eye Safety Tips : आंखों में चला जाए गुलाल या केमिकल वाला रंग, तो तुरंत करें ये काम अवकाश के दिनों में भी शिकायत दर्ज विभाग ने बताया कि रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी शिकायतों का रिकॉर्ड रखने और निराकरण के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर शनिवार को राकेश चौधरी और रविवार को गौरव बारिया शिकायतों को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाएंगे। विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।

Raisen News : रायसेन में 100 साल पुरानी ‘वीर बम बोल’ परंपरा, 25 फीट ऊंचाई पर बकरे को घुमाते, युवाओं को पड़ते हैं कोड़े

Raisen News

हाइलाइट्स रायसेन के वनगवां गांव में ‘वीर बम बोल’ परंपरा का आयोजन धूलेंडी पर मेघनाथ बाबा की पूजा के साथ कार्यक्रम शुरू 25 फीट ऊंचाई पर खंभों के बीच बकरे को घुमाया जाता है वीरता की पहचान के लिए युवाओं को कोड़े मारने की परंपरा   Raisen News : रायसेन। जिले के वनगवां गांव में होली के अवसर पर एक अनूठी और सदियों पुरानी परंपरा निभाई जाती है, जिसे ‘वीर बम बोल’ के नाम से जाना जाता है। यह परंपरा धूलेंडी के दिन शाम करीब 6 बजे से शुरू होती है, जब ग्रामीण मेघनाथ बाबा की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में अवैध उत्खनन का बड़ा मामला,1.83 करोड़ की मिट्टी चोरी, ढाई महीने बाद भी कार्रवाई नहीं इस परंपरा के तहत पूजा स्थल पर लगाए गए दो लोहे के खंभों के बीच करीब 25 फीट की ऊंचाई पर एक बकरे को बांधकर घुमाया जाता है। स्थानीय लोग मेघनाथ बाबा को ‘वीर बब्बों’ के नाम से भी पुकारते हैं। यह अनोखा आयोजन गांव की आस्था और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। वीरता की पहचान के लिए कोड़े मारने की परंपरा इस आयोजन का एक और खास हिस्सा युवाओं को कोड़े मारना है। ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा पुराने समय में गांव की रक्षा करने वाले वीर युवाओं की पहचान के लिए शुरू की गई थी। Holi Celebration 2026 : भोपाल में 4 मार्च को भव्य होली चल समारोह, सोमवारा-पीर गेट पर टैंकरों से बरसेगा रंग माना जाता है कि जो युवक समाज और गांव की सुरक्षा के लिए आगे आते हैं, उन्हें कोड़े मारकर उनकी वीरता का प्रतीकात्मक सम्मान किया जाता है। ग्रामीणों का दावा है कि इस दौरान कोड़े खाने वाले लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं लगती और शरीर पर स्थायी निशान भी नहीं पड़ते। 100 साल से निभाई जा रही परंपरा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार यह परंपरा 100 वर्षों से भी अधिक समय से गांव में निभाई जा रही है। हलारिया कुर्मी पटेल परिवार पीढ़ियों से मेघनाथ बाबा की पूजा-अर्चना और इस आयोजन की जिम्मेदारी निभा रहा है। Vidisha cyber fraud : विदिशा में 23 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी, 7 महीने में 1.5 लाख ट्रांजेक्शन आसपास के गांवों से भी पहुंचते हैं लोग इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए वनगवां के अलावा आसपास के करीब 10 गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। समय के साथ यह आयोजन गांव की पहचान बन चुका है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष सीएल गौर, जनपद सदस्य नितेश पटेल, पूर्व सरपंच मुन्नालाल गौर सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।  

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में अवैध उत्खनन का बड़ा मामला,1.83 करोड़ की मिट्टी चोरी, ढाई महीने बाद भी कार्रवाई नहीं

Narmadapuram News

हाइलाइट्स मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में 12,319 घनमीटर मिट्टी का अवैध उत्खनन करीब 1.83 करोड़ रुपए के संभावित जुर्माने का मामला ढाई महीने बाद भी जिम्मेदार विभागों की कोई ठोस कार्रवाई नहीं फेस-टू क्षेत्र में भी 1800 घनमीटर मिट्टी की अवैध खुदाई मिली Narmadapuram News : नर्मदापुरम। संभाग के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में अवैध मिट्टी उत्खनन का बड़ा मामला सामने आया है। फेस-वन में करीब 12,319 घनमीटर मिट्टी की चोरी उजागर होने के ढाई महीने बाद भी जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में लगभग 1.83 करोड़ रुपए के संभावित जुर्माने का अनुमान है, लेकिन अब तक न तो प्रकरण दर्ज हुआ और न ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई हुई है। Holi Eye Safety Tips : आंखों में चला जाए गुलाल या केमिकल वाला रंग, तो तुरंत करें ये काम एक प्लॉट से मिट्टी निकालकर दूसरे में डाली जानकारी के अनुसार मोहासा औद्योगिक क्षेत्र फेस-वन के प्लॉट नंबर P-18 से बड़ी मात्रा में मिट्टी खोदी गई और उसे पास के प्लॉट नंबर 23 (रेस ग्रीन एनर्जी) की जमीन पर डाल दिया गया। लंबे समय तक यह काम चलता रहा, लेकिन एमपीआईडीसी (मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम), खनिज, राजस्व और पंचायत से जुड़े अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। Holi Celebration 2026 : भोपाल में 4 मार्च को भव्य होली चल समारोह, सोमवारा-पीर गेट पर टैंकरों से बरसेगा रंग यह प्लॉट पहले मेसर्स प्रीमियम इंजीनियर्स ग्लोबल एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित था। कंपनी ने जमीन की कमी बताते हुए 5 दिसंबर 2025 को प्लॉट वापस कर दिया था। इसके बाद यहां से अवैध मिट्टी खुदाई शुरू हो गई। 18 दिसंबर 2025 को मामला सामने आने पर जांच टीम मौके पर पहुंची थी। नोटिस जारी, लेकिन नहीं हो पाया तामिल खनिज विभाग ने सिविल वर्क करने वाली गोपाल बिल्डर्स के खिलाफ प्रकरण बनाकर एडीएम कोर्ट में भेजा था। कोर्ट ने 13 जनवरी और 2 फरवरी 2026 को दो बार नोटिस जारी किए, लेकिन हरियाणा के सोनीपत स्थित पते पर भेजी गई डाक गलत पते के कारण वापस लौट आई। सही पता नहीं मिलने से नोटिस तामिल नहीं हो पाया और कार्रवाई अटकी हुई है। Vidisha cyber fraud : विदिशा में 23 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी, 7 महीने में 1.5 लाख ट्रांजेक्शन उद्योग क्षेत्र में बिना अनुमति उत्खनन के आरोप मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्ट्रियों का निर्माण चल रहा है, जिनमें रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट, राइस मिल और मक्का फैक्ट्रियां शामिल हैं। निर्माण कार्य में बड़ी मात्रा में मिट्टी, गिट्टी और रेत की जरूरत पड़ती है, लेकिन आरोप है कि कई जगह बिना रॉयल्टी और बिना अनुमति खुदाई कर सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। फेस-टू में भी सामने आया मामला मोहासा के फेस-टू में भी अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। 8 फरवरी को हुई संयुक्त जांच में खसरा नंबर 501/1 से करीब 1800 घनमीटर भसुआ मिट्टी की खुदाई पाई गई। अनुमान है कि यहां से 350 से 400 ट्रॉली मिट्टी निकाली गई। Holi 2026 MP : राजगढ़ में खेली गई ‘संवेदनाओं की होली’, चंद्रग्रहण के बावजूद निभाई परंपरा जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम के मुताबिक फेस-टू के मामले में तीन लोगों पर संदेह है, जिनमें एक कोटवार और एक पंचायत प्रतिनिधि का नाम भी सामने आया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Holi Eye Safety Tips : आंखों में चला जाए गुलाल या केमिकल वाला रंग, तो तुरंत करें ये काम

Holi Eye Safety Tips

हाइलाइट्स आंखों में रंग जाए तो 10–15 मिनट तक साफ पानी से धोएं जलन होने पर भी आंखें बिल्कुल न मलें कॉन्टैक्ट लेंस तुरंत निकालें दर्द या धुंधलापन रहे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें   Holi Eye Safety Tips : होली रंगों का त्योहार है, लेकिन जरा सी लापरवाही आंखों के लिए गंभीर परेशानी बन सकती है। खासकर अगर केमिकल मिला रंग या गुलाल आंखों में चला जाए, तो जलन, लालिमा, सूजन और यहां तक कि इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में घबराने की बजाय तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। जानिए, अगर होली खेलते समय आंखों में रंग चला जाए तो क्या करें और क्या बिल्कुल न करें। Holi Safety Tips: होली से पहले सावधान! 3 ट्रिक्स से पहचानें गुलाल असली है या केमिकल वाला सबसे पहले क्या करें? 1. आंखें तुरंत साफ पानी से धोएं अगर आंख में गुलाल या रंग चला जाए, तो तुरंत साफ और ठंडे पानी से आंखों को धोएं। लगातार 10–15 मिनट तक हल्के बहते पानी से आंख साफ करें। आंखों को जबरदस्ती मलें नहीं। यह रंग के कणों को बाहर निकालने में मदद करेगा। Holi Celebration 2026 : भोपाल में 4 मार्च को भव्य होली चल समारोह, सोमवारा-पीर गेट पर टैंकरों से बरसेगा रंग 2. आंखें बिल्कुल न मलें आंखों को रगड़ने से रंग के कण कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे खरोंच, जलन और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। अगर तेज जलन हो रही है, तो भी आंखें न मलें। 3. कॉन्टैक्ट लेंस तुरंत निकालें अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, तो तुरंत उन्हें निकाल दें। लेंस के अंदर रंग फंस सकता है, जिससे आंखों को अधिक नुकसान हो सकता है। Harda Holi celebration : हरदा में होली की धूम, फाग गीतों पर झूमे लोग; चंद्रग्रहण का दिखा असर 4. आई ड्रॉप का सावधानी से इस्तेमाल सिर्फ सामान्य लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप (आर्टिफिशियल टीयर्स) का उपयोग करें। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह की मेडिकेटेड आई ड्रॉप न डालें। कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं? लगातार तेज जलन या दर्द धुंधला दिखना आंख लाल होना और सूजन पानी आना बंद न होना रोशनी से चुभन अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें। Holi 2026 MP : राजगढ़ में खेली गई ‘संवेदनाओं की होली’, चंद्रग्रहण के बावजूद निभाई परंपरा होली खेलने से पहले रखें ये सावधानियां आंखों के आसपास हल्का नारियल या बादाम तेल लगा लें चश्मा या सनग्लास पहनकर होली खेलें केमिकल वाले रंगों से बचें, हर्बल रंगों का उपयोग करें गुब्बारे या जबरदस्ती रंग डालने से बचें  

Holi Safety Tips: होली से पहले सावधान! 3 ट्रिक्स से पहचानें गुलाल असली है या केमिकल वाला

Holi Safety Tips

हाइलाइट्स केमिकल रंगों से हो सकती है स्किन एलर्जी और जलन टेक्सचर से पहचानें गुलाल असली है या नकली पानी में घोलकर करें रंग की शुद्धता की जांच खुशबू से समझें नेचुरल है या टॉक्सिक गुलाल   Holi Safety Tips : होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन जरा सी लापरवाही आपकी त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। आजकल बाजार में सस्ते और केमिकल युक्त रंगों की भरमार है, जो स्किन एलर्जी, लाल चकत्ते, खुजली, जलन और आंखों में गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं। Holi Celebration 2026 : भोपाल में 4 मार्च को भव्य होली चल समारोह, सोमवारा-पीर गेट पर टैंकरों से बरसेगा रंग ऐसे में जरूरी है कि होली खेलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप जो गुलाल खरीद रहे हैं, वह सुरक्षित और नेचुरल है। अच्छी बात यह है कि असली और नकली रंग की पहचान करना बेहद आसान है। इन 3 सरल तरीकों से आप तुरंत फर्क समझ सकते हैं। 1. टेक्सचर से करें पहचान नेचुरल गुलाल बेहद मुलायम होता है। उंगलियों के बीच रगड़ने पर यह टेलकम पाउडर या मक्के के आटे जैसा सॉफ्ट महसूस होता है। वहीं, केमिकल मिला गुलाल छूने में खुरदरा, दानेदार या रेत जैसा लगेगा। अगर रंग में चमकदार छोटे-छोटे कण दिखें, तो सावधान हो जाएं — इसमें कांच या हानिकारक पदार्थ मिले हो सकते हैं। Harda Holi celebration : हरदा में होली की धूम, फाग गीतों पर झूमे लोग; चंद्रग्रहण का दिखा असर 2. पानी में घोलकर देखें आधा गिलास पानी लें और उसमें थोड़ा-सा गुलाल डालें। नेचुरल रंग आसानी से पानी में घुल जाएगा और हल्का रंग छोड़ेगा। केमिकल वाला रंग ठीक से नहीं घुलेगा और नीचे बैठ जाएगा या पानी को असामान्य रूप से गहरा कर देगा। यह तरीका असली और नकली की पहचान करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। Vidisha cyber fraud : विदिशा में 23 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी, 7 महीने में 1.5 लाख ट्रांजेक्शन 3. खुशबू से परखें नेचुरल गुलाल आमतौर पर फूलों और जड़ी-बूटियों जैसे गुलाब, गेंदे, हल्दी या चंदन से बनाया जाता है। इनमें हल्की और प्राकृतिक खुशबू होती है। अगर रंग से पेंट, पेट्रोल, स्प्रिट या तेज केमिकल जैसी बदबू आए, या सूंघते ही नाक में जलन महसूस हो, तो उसे बिल्कुल न खरीदें। सुरक्षित होली के लिए रखें ये ध्यान हमेशा हर्बल या ऑर्गेनिक रंग खरीदें बहुत सस्ते और बिना ब्रांड वाले रंगों से बचें बच्चों की त्वचा के लिए विशेष सावधानी रखें आंख, मुंह और खुले घाव पर रंग लगाने से बचें Raisen Crime News : रायसेन उदयपुरा में पॉलिथीन में नवजात शिशु का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी इस होली रंग खरीदते समय जल्दबाजी न करें। आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सबसे पहले है। सुरक्षित और हर्बल रंगों के साथ बिना किसी टेंशन के जमकर होली खेलें।  

Holi Celebration 2026 : भोपाल में 4 मार्च को भव्य होली चल समारोह, सोमवारा-पीर गेट पर टैंकरों से बरसेगा रंग

Holi Celebration 2026

हाइलाइट्स भोपाल में 4 मार्च को निकलेगा ऐतिहासिक होली चल समारोह सोमवारा-पीर गेट पर टैंकरों से होगी रंगों की बौछार जबलपुर इस्कॉन में ब्रज शैली की होली का आयोजन ग्वालियर में होली पड़वा पर पारंपरिक मूर्ख सम्मेलन Holi Celebration 2026 : भोपाल।  प्रदेशभर में होली का पारंपरिक उल्लास इस वर्ष 4 मार्च, बुधवार को पूरे वैभव के साथ मनाया जाएगा। राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में शहर का ऐतिहासिक चल समारोह दयानंद चौक से जनकपुरी तक निकलेगा। Harda Holi celebration : हरदा में होली की धूम, फाग गीतों पर झूमे लोग; चंद्रग्रहण का दिखा असर भोपाल में भव्य आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि चल समारोह सुबह 10 बजे दयानंद चौक से प्रारंभ होगा। यह जुलूस घोड़ा निक्कास, मंगलवारा जैन मंदिर, इतवारा, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, चौकी चौक, सावरकर चौक, लखेरापुरा, भवानी चौक और सिंधी मार्केट होते हुए जनकपुरी में सम्पन्न होगा। पूरे मार्ग में पारंपरिक संगीत, रंग-बिरंगी झांकियां, ढोल-ताशों की गूंज और डीजे की धुनों से उत्सवमय वातावरण बनेगा। रंगों से भरे टैंकर चलते-चलते श्रद्धालुओं पर रंगों की बौछार करेंगे। डुल-डुल घोड़ी और भव्य बग्घियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। Vidisha cyber fraud : विदिशा में 23 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी, 7 महीने में 1.5 लाख ट्रांजेक्शन सोमवारा-पीर गेट पर रंगों की खास परंपरा चल समारोह की सबसे खास झलक सोमवारा यानी पीर गेट क्षेत्र में देखने को मिलेगी। यहां टैंकरों से रंगों की बौछार की जाएगी। हजारों की संख्या में नागरिक एकत्र होकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। यह दृश्य सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। ग्रहण के कारण बदली तिथि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण इस वर्ष पारंपरिक तिथि में परिवर्तन किया गया है। धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन 4 मार्च को किया जा रहा है। Holi 2026 MP : राजगढ़ में खेली गई ‘संवेदनाओं की होली’, चंद्रग्रहण के बावजूद निभाई परंपरा नशामुक्त होली की अपील समिति ने नागरिकों से नशामुक्त और शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि त्योहार की गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अन्य शहरों में भी विशेष आयोजन इंदौर के कई बड़े होटलों में होली के विशेष इवेंट आयोजित किए जाएंगे। उज्जैन में विभिन्न अखाड़ों में संतों की पारंपरिक होली खेली जाएगी। ग्वालियर में होली पड़वा की शाम महाराजा बाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट के सामने पारंपरिक मूर्ख सम्मेलन आयोजित होगा। जबलपुर के लम्हेटा घाट स्थित इस्कॉन मंदिर जबलपुर में शाम 5 बजे से ब्रज शैली की होली मनाई जाएगी। इंदौर केंद्रीय जेल में भी सुबह 10:30 बजे होली उत्सव आयोजित किया जाएगा। Baitul car accident : बैतूल में तेज रफ्तार कार हादसा, 3 की मौत, 2 घायल राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस वर्ष होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक उत्सवधर्मिता का प्रतीक बनकर सामने आएगी।

Harda Holi celebration : हरदा में होली की धूम, फाग गीतों पर झूमे लोग; चंद्रग्रहण का दिखा असर

Harda Holi celebration

हाइलाइट्स  हरदा में धुलेंडी पर रंग और गुलाल की धूम। फाग गीतों और गेर के साथ मनाया गया उत्सव। चंद्रग्रहण के कारण कुछ स्थानों पर सावधानी। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की कड़ी निगरानी। Harda Holi celebration : हरदा।  हरदा में मंगलवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल रहा। धुलेंडी पर लोगों ने रंग और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। Vidisha cyber fraud : विदिशा में 23 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी, 7 महीने में 1.5 लाख ट्रांजेक्शन इस बार चंद्रग्रहण के कारण कुछ स्थानों पर रंग खेलने में सावधानी देखी गई। हालांकि, शहर के अधिकांश बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और मोहल्लों में रंगोत्सव की रौनक बनी रही। बुधवार को भी जिलेभर में होली का उत्सव जारी रहेगा। फाग गीतों और गेर के साथ उत्सव गोलापुरा मोहल्ले में लोगों ने एकत्र होकर फाग गीत गाए और नाचते-गाते होली मनाई। पड़वा तिथि पर समाज के लोग साथ आए और एक-दूसरे को रंग लगाया। Holi 2026 MP : राजगढ़ में खेली गई ‘संवेदनाओं की होली’, चंद्रग्रहण के बावजूद निभाई परंपरा गोसाई मंदिर में सर्वब्राह्मण समाज ने भक्त प्रह्लाद और श्रीकृष्ण-राधा से जुड़े पारंपरिक गीत गाकर उत्सव मनाया। शहर में कई स्थानों पर गेर भी निकाली गई। समाज के लोगों ने बताया कि ब्रजभाषा के गीतों के जरिए होली की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। बच्चों और महिलाओं में खास उत्साह होली को लेकर बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया। बच्चों ने पिचकारी से रंग खेला, जबकि महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कई लोग सुबह होलिका दहन स्थल पर दर्शन करने भी पहुंचे। Holi 2026 news : होली पर मध्य प्रदेश कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, डीए 58% हुआ शांति व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और मोबाइल वाहन लगातार पेट्रोलिंग करते रहे।

Vidisha cyber fraud : विदिशा में 23 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी, 7 महीने में 1.5 लाख ट्रांजेक्शन

Vidisha cyber fraud

हाइलाइट्स  विदिशा में 23 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी। 7 महीने में 1.5 लाख से अधिक ट्रांजेक्शन। एसबीआई खाते को फ्रीज करने तक करोड़ों की निकासी। दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी। Vidisha cyber fraud : विदिशा।  विदिशा जिले में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक फर्जी कंपनी बनाकर महज सात महीने में 23 करोड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। आरोपियों ने एसबीआई की शाखा में चालू खाता खुलवाकर देशभर में 1.5 लाख से अधिक ट्रांजेक्शन किए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मास्टरमाइंड फरार है। Holi 2026 MP : राजगढ़ में खेली गई ‘संवेदनाओं की होली’, चंद्रग्रहण के बावजूद निभाई परंपरा शिकायत के बाद हुआ खुलासा मामले का खुलासा तब हुआ जब एसबीआई की पटना शाखा ने संदिग्ध खाते की शिकायत की। इसके बाद 24 से ज्यादा राज्यों से शिकायतें मिलने लगीं। विदिशा की सांची रोड स्थित एसबीआई वाणिज्य शाखा ने खाते को फ्रीज कर दिया, लेकिन तब तक करीब 23 करोड़ 27 लाख रुपये निकाले जा चुके थे। खाते में केवल 6 लाख रुपये ही बचे थे। Raisen Crime News : रायसेन उदयपुरा में पॉलिथीन में नवजात शिशु का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी 10 हजार से 50 लाख तक के लेनदेन पुलिस जांच में सामने आया है कि सितंबर 2025 में एक पार्टनरशिप फर्म के नाम पर खाता खुलवाया गया था। इसके बाद देशभर में साइबर फ्रॉड कर रकम इस खाते में डाली गई। इस खाते से 10 हजार से लेकर 50 लाख रुपये तक की रकम ट्रांसफर की गई। कम समय में इतनी बड़ी संख्या में ट्रांजेक्शन ने बैंक और पुलिस दोनों को चौंका दिया। Full moon eclipse : भोपाल में पूर्णिमा पर आंशिक चंद्रग्रहण, चंद्रमा दिखेगा तामिया लाल मनी ट्रेल खंगाल रही पुलिस बैंक प्रबंधक धर्मवीर सिंह की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि इसके पीछे बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा है। फिलहाल पुलिस मनी ट्रेल की जांच कर रही है और मास्टरमाइंड की तलाश तेज कर दी गई है।

Holi 2026 MP : राजगढ़ में खेली गई ‘संवेदनाओं की होली’, चंद्रग्रहण के बावजूद निभाई परंपरा

Holi 2026 MP

हाइलाइट्स  राजगढ़ में चंद्रग्रहण के कारण सार्वजनिक होली नहीं खेली गई। समाज ने शोकग्रस्त परिवारों के घर जाकर संवेदनाओं की होली मनाई। मालाकार, स्वर्णकार और साहू समाज ने घर-घर जाकर रंग अर्पित किया। यह परंपरा शोक के बाद परिवारों को शुभ कार्यों में वापस जोड़ने का संदेश देती है। Holi 2026 MP : राजगढ़।  राजगढ़ जिले में मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते धुलंडी का सार्वजनिक उत्सव नहीं मनाया गया, लेकिन जिले में ‘संवेदनाओं की होली’ ने सामाजिक एकजुटता की अनूठी मिसाल पेश की। इस दौरान समाज के लोग उन परिवारों के घर पहुंचे, जिनके किसी सदस्य का बीते साल निधन हुआ था, और शोकग्रस्त परिवारों को सांत्वना और रंग अर्पित किया। Raisen Crime News : रायसेन उदयपुरा में पॉलिथीन में नवजात शिशु का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी समाज ने शोकग्रस्त परिवारों के घर जाकर निभाई परंपरा राजगढ़ और खिलचीपुर सहित जिलेभर के विभिन्न समाजों के पुरुष और महिलाएं एकत्रित हुए। समाज के अध्यक्ष और पंचों के नेतृत्व में हाथों में गुलाल लेकर शोकग्रस्त परिवारों के घर पहुंचे। मालाकार समाज ने 13, स्वर्णकार समाज ने 4 और साहू समाज ने 2 परिवारों के घर जाकर इस परंपरा को निभाया। महिलाएं भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर घर-घर पहुंचीं और अपनी भागीदारी दर्ज कराई। Holi 2026 news : होली पर मध्य प्रदेश कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, डीए 58% हुआ दुख के बाद पुनः शुभ कार्यों में शामिल होने का संदेश स्थानीय परंपरा के अनुसार, किसी परिवार में शोक के बाद आने वाली पहली होली पर समाज स्वयं उनके घर जाकर रंग अर्पित करता है। यह केवल रस्म नहीं, बल्कि संकेत है कि दुख की घड़ी अब बीत चुकी है और परिवार फिर से खुशी और शुभ कार्यों में भाग ले सकता है। चूंकि बुधवार को रंग नहीं डाला जाता, इसलिए मंगलवार को यह संवेदनशील परंपरा निभाई गई।

Raisen Crime News : रायसेन उदयपुरा में पॉलिथीन में नवजात शिशु का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Raisen Crime News

हाइलाइट्स  उदयपुरा में अंबेडकर भवन के पास पॉलिथीन में नवजात शिशु का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसडीओपी ने आम नागरिकों से जानकारी देने की अपील की है।   Raisen Crime News : रायसेन।  रायसेन जिले के उदयपुरा में मंगलवार सुबह एक नवजात शिशु का शव पॉलिथीन में लावारिस हालत में पड़ा मिला। यह घटना नगर के वार्ड 8, अंबेडकर भवन के पास हुई। मौके पर उदयपुरा थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Baitul car accident : बैतूल में तेज रफ्तार कार हादसा, 3 की मौत, 2 घायल कैसे मिला शव स्थानीय लोगों ने सुबह अंबेडकर भवन के पास से गुजरते समय पॉलिथीन में शव देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि शिशु मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इस दर्दनाक मंजर को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। Bhopal traffic disruption : भोपाल के करोंद चौराहे पर सड़क विवाद, दिव्यांग ने बस का कांच तोड़ा, हाथापाई में भीड़ जमा पुलिस ने किया मर्ग कायम और जांच शुरू सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुरा भेजा गया। प्रारंभिक जांच में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात शिशु कौन है और उसे किसने फेंका। Bhopal missing child: भोपाल में 5 साल का मासूम लापता, पुलिस तलाश में जुटी CCTV फुटेज और नागरिकों से अपील एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को नवजात या उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।