Religious Conversion Update : धर्म परिवर्तन गिरोह की जांच में नए खुलासे, अहमदाबाद के स्पा से जुड़ रहे तार

Religious Conversion Update

हाइलाइट्स धर्म परिवर्तन और देह व्यापार गिरोह की जांच में नए खुलासे अहमदाबाद के स्पा सेंटर से बनते थे संपर्क रिमांड के दौरान फ्लैट से धार्मिक साहित्य बरामद पांच-छह युवतियों को देह व्यापार में धकेलने की पुष्टि तीन आरोपी अब भी फरार, पुलिस तलाश में जुटी   Religious Conversion Update: भोपाल।  घरेलू कामकाज के नाम पर नौकरी का झांसा देकर हिंदू युवतियों को अपने साथ रखने, उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और स्पा सेंटर के जरिए देह व्यापार में धकेलने के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में आरोपी अमरीन खान और उसके साथी चंदन यादव को रविवार को रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ अहमदाबाद के स्पा सेंटर से बनते थे संपर्क पुलिस जांच में सामने आया है कि अमरीन खान और उसकी बहन आफरीन पहले अहमदाबाद के एक स्पा सेंटर में काम करती थीं। यहीं से वे संपन्न ग्राहकों से संपर्क बनाती थीं और अन्य युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे जोड़ती थीं। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता पुलिस के अनुसार अमरीन ने अहमदाबाद में 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर एक फ्लैट ले रखा था, जहां युवतियों को ठहराया जाता था। रिमांड के दौरान फ्लैट से बरामद हुआ साहित्य पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अमरीन और चंदन को अहमदाबाद स्थित फ्लैट पर ले जाया गया। वहां से मुस्लिम धार्मिक साहित्य समेत अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई है। पुलिस अब जब्त सामग्री की जांच कर रही है। Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन बागसेवनिया थाने में दर्ज हुआ था मामला इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बागसेवनिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती और 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन से जुड़ा प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें दबाव और डर के माहौल में रखा गया। Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी कई युवतियां देह व्यापार में धकेली गईं अब तक की जांच में पुलिस को पांच से छह युवतियों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें कथित तौर पर देह व्यापार में धकेला गया। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो-तीन युवतियों ने डर और दबाव के चलते धर्म परिवर्तन भी किया। तीन आरोपी अब भी फरार गिरोह से जुड़े यासिन, बिलाल और संजना उर्फ जन्नत फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और मोबाइल कॉल डिटेल्स व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संगठित गिरोह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आने वाले दिनों में जांच के दौरान और भी पीड़ितों व आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं।

Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ

Peoples University Bomb Threat

हाइलाइट्स पीपुल्स यूनिवर्सिटी को ई-मेल से बम धमकी पुलिस और बम स्क्वॉड की तलाशी में कुछ नहीं मिला साइबर सेल ने ई-मेल भेजने वाले की जांच शुरू की पहले भी मिल चुकी हैं इसी तरह की फर्जी धमकियां Peoples University Bomb Threat : भोपाल।  भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में सायनाइड पॉइजन से जुड़े विस्फोट की बात कही गई थी। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की गहन तलाशी के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई। Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी ई-मेल मिलने के बाद मचा हड़कंप धमकी भरे ई-मेल में दोपहर 12:15 बजे विस्फोट होने का दावा किया गया था और उससे पहले परिसर खाली कराने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने की जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। एहतियातन यूनिवर्सिटी परिसर को खाली कराया गया।निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा सहित पुलिस टीम ने क्लासरूम, हॉस्टल, पार्किंग और अन्य परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी साइबर सेल कर रही ई-मेल भेजने वाले की जांच पुलिस ने धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी है। ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मेल भेजने वाले की पहचान कर ली जाएगी। पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां गौरतलब है कि इससे पहले 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को इसी तरह ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी, जो जांच में झूठी निकली थी।इसके अलावा 10 मार्च को भोपाल के दो स्कूलों और एक राष्ट्रीय लैब को भी धमकी भरे ई-मेल मिले थे, हालांकि जांच में वहां भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। Harda Farmers Protest : गेहूं 2700 और मक्का 2400 रुपये क्विंटल खरीदने की मांग, मूंग सिंचाई के लिए पानी देने की अपील पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही ऐसी हरकतों को गंभीर अपराध बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता

holi 2026 bhopal

हाइलाइट्स भोपाल में 1500 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन 2 मार्च की रात शुभ मुहूर्त में होगा दहन पर्यावरण संरक्षण के लिए गोकाष्ठ को प्राथमिकता 4 मार्च को शहर में होली के जुलूस और चल समारोह Holi 2026 Bhopal : भोपाल।  राजधानी भोपाल में होली पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष शहर में 1500 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है। नगर निगम और जिला प्रशासन की निगरानी में सभी वार्डों में व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन मुहूर्त के अनुसार होगा होलिका दहन कई क्षेत्रों में परंपरागत रूप से निर्धारित मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया जाएगा, जबकि प्रमुख स्थलों पर देर रात शुभ समय में अग्नि प्रज्वलन होगा।ज्योतिष मठ संस्थान द्वारा आयोजित वेब संगोष्ठी में देशभर के पंचांगकर्ताओं और ज्योतिषियों ने सर्वसम्मति से 2 मार्च की रात होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी संस्थान के संचालक पंडित विनोद गौतम के अनुसार, 2 मार्च की रात 2 बजे के बाद भद्रा पुच्छकाल समाप्त होने पर होलिका दहन किया जाएगा। 3 मार्च को ग्रहण सूतक, इसलिए नहीं होगा दहन ज्योतिषियों के अनुसार 3 मार्च की रात पूर्णिमा समाप्त होकर प्रतिपदा तिथि लग जाएगी और ग्रहण का सूतक प्रभावी रहेगा। शास्त्रों में ग्रहणकाल की रात को दूषित माना गया है, ऐसे में उस दिन होलिका दहन को अशुभ फलदायी बताया गया है। Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी गोकाष्ठ से होगा होलिका दहन इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण और गोवंश संवर्धन को ध्यान में रखते हुए गोकाष्ठ से होलिका दहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। दैनिक भास्कर समूह और गोकाष्ठ संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा शहर में 47 गोकाष्ठ विक्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 4 मार्च को निकलेगा होली चल समारोह होली पर्व के अवसर पर 4 मार्च को शहर के पुराने और नए इलाकों में होली के जुलूस निकाले जाएंगे। दयानंद चौक, जुमेराती, करोद, कोलार, संत नगर और भेल क्षेत्र में रंग-गुलाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। MP Weather Update : एमपी में होली पर मौसम बिगड़ने के संकेत, आंधी-बारिश की बन सकती है स्थिति हिंदू उत्सव समिति द्वारा दयानंद चौक से पारंपरिक होली चल समारोह निकाला जाएगा, जिसमें राधा-कृष्ण और भोलेनाथ की आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। सामाजिक समरसता के कार्यक्रम भी कई वार्डों में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समितियों द्वारा सर्वधर्म सहभागिता के साथ होलिका दहन की तैयारी की जा रही है। बीते वर्षों की तरह इस बार भी विभिन्न समुदायों की भागीदारी से सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश दिया जाएगा।

Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन

Shivraj Singh Chouhan

हाइलाइट्स 5 मार्च को विदिशा में जन्मदिन मनाएंगे शिवराज सिंह चौहान बाड़ वाले गणेश मंदिर में अखंड रामायण और भंडारा होली मिलन समारोह भी होगा आयोजित समर्थकों से उपहार की जगह पौधा लगाने की अपील Shivraj Singh Chouhan : विदिशा।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को अपना जन्मदिन विदिशा में मनाएंगे। जन्मोत्सव का आयोजन विदिशा जिले के रंगई स्थित बाड़ वाले गणेश मंदिर परिसर में किया जाएगा। Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन जन्मदिन के अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी होली के साथ मनाया जाएगा जन्मोत्सव इस बार शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन होली के पर्व के आसपास पड़ रहा है। इसी को देखते हुए आयोजन समिति ने होली मिलन समारोह भी रखा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक भी भाग लेंगे। Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था समर्थकों से की खास अपील जन्मदिन से पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए समर्थकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा है कि उनके जन्मदिन पर शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह या अन्य उपहार न लाए जाएं। उन्होंने आग्रह किया कि यदि कोई उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता है तो एक पौधा लगाए, उसकी फोटो साझा करे या पौधा भेंट करे। Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपने संदेश में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीवन का हर पल उद्देश्यपूर्ण होना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण उनका संकल्प है और वे स्वयं रोज पौधरोपण करते हैं। उन्होंने जन्मदिन को सादगी से मनाने और दिखावे से बचने की अपील की है। Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी जन्मदिन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह है। पौधरोपण की अपील के चलते यह आयोजन सिर्फ उत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी देगा।

Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी

Pachmarhi Fire News

हाइलाइट्स पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग MES से जुड़े ठेकेदार का सामान जलकर राख सेना, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मिलकर संभाला मोर्चा कोई जनहानि नहीं, आग के कारणों की जांच जारी Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी।  पचमढ़ी के आर्मी कैंट क्षेत्र में सोमवार सुबह एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 5:45 बजे की है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी MES से जुड़े ठेकेदार का गोदाम बना आग की चपेट में जानकारी के अनुसार, कैंट ऑफिस से थाना की ओर जाने वाले मार्ग पर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) यूनिट के पास स्थित पंप हाउस के सामने एक ठेकेदार का लकड़ी और अन्य सामान का गोदाम बना हुआ है। इसी गोदाम में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था फायर ब्रिगेड और सेना ने संभाला मोर्चा आग की सूचना मिलते ही कैंट प्रशासन, सेना के जवान और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) पचमढ़ी की फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन पूरी तरह आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। आग बुझाने के लिए पिपरिया से भी एक अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन बुलाया गया। सेना की ओर से पानी के टैंकरों और बाल्टियों के जरिए लगातार पानी की आपूर्ति की गई। MP Weather Update : एमपी में होली पर मौसम बिगड़ने के संकेत, आंधी-बारिश की बन सकती है स्थिति आग फैलने से रोकने JCB से बनाया गया फायर ब्रेक आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से गोदाम के एक हिस्से को तोड़ा गया, ताकि अस्थायी फायर ब्रेक बनाया जा सके। मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल लगातार निगरानी करते रहे। Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी कोई जनहानि नहीं, लाखों का सामान जला पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। गोदाम परिसर में मौजूद मजदूरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी पचमढ़ी में हाल के दिनों में बढ़ी घटनाएं पचमढ़ी में बीते एक महीने के दौरान लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTS) परिसर में एक वाहन में आगजनी की घटना हुई थी। वहीं 2 फरवरी को आर्मी सेंटर ऑफ एजुकेशन (ACE) परिसर से करीब 500 मीटर दूर होटल सेरेनिटी द विला में गैस सिलेंडर लीक होने से जोरदार ब्लास्ट हुआ था। उस ब्लास्ट में होटल का ग्राउंड फ्लोर क्षतिग्रस्त हो गया था और एक ही परिवार के दो बच्चों समेत पति-पत्नी घायल हुए थे।

Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी

Raisen News

हाइलाइट्स रायसेन तहसील में 200 से ज्यादा ईंट-भट्ठे बिना अनुमति संचालित अवैध खनन से कुम्हार और प्रजापति समाज को नहीं मिल रही मिट्टी नदियों और वन भूमि से मिट्टी निकालने का आरोप SDM ने कार्रवाई का आश्वासन दिया Raisen News : रायसेन।  रायसेन जिला में सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे खुलेआम संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि अकेले रायसेन तहसील में ही 200 से अधिक ईंट-भट्ठे बिना किसी वैध अनुमति के चल रहे हैं। इन भट्ठों के कारण पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां बनाने वाले कुम्हार और प्रजापति समाज के लोगों को पर्याप्त मिट्टी नहीं मिल पा रही है। Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था नदियों और वन भूमि से हो रहा अवैध खनन स्थानीय लोगों के अनुसार ये ईंट-भट्ठे नदियों, तालाबों और छोटे नालों के आसपास की राजस्व और वन भूमि से बेधड़क मिट्टी निकाल रहे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और राजस्व व वन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। आरोप है कि प्रशासन को स्थिति की जानकारी होने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। MP Weather Update : एमपी में होली पर मौसम बिगड़ने के संकेत, आंधी-बारिश की बन सकती है स्थिति समाज के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप नियमों के अनुसार ईंट-भट्ठा संचालन की अनुमति मुख्य रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और प्रजापति समाज के लोगों को दी जाती है। प्रजापति समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि उनके समाज के नाम का दुरुपयोग कर प्रभावशाली लोग बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार चला रहे हैं। प्रजापति समाज के अध्यक्ष लखन चक्रवर्ती ने बताया कि हालात ऐसे हो गए हैं कि कुम्हारों को मटके और मूर्तियां बनाने के लिए भी मिट्टी नहीं मिल रही है। इससे उनका पारंपरिक रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी इन इलाकों में बड़ी संख्या में ईंट-भट्ठे रायसेन-भोपाल रोड पर सेहतगंज, नीमखेड़ा, रायसेन बायपास, रीछन नदी किनारे, राम छज्जा के पास और पठारी सहित कई इलाकों में बड़ी संख्या में ईंट-भट्ठे संचालित हो रहे हैं। SDM ने मानी समस्या, कार्रवाई के संकेत इस मामले में रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि जो लोग पारंपरिक रूप से मिट्टी से जुड़ा काम करते हैं, उनका संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने माना कि कुछ लोग इस व्यवस्था की आड़ में बड़े स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं। Holi Holiday Mandi : हरदा कृषि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद, होली और अवकाश के कारण 5 दिन नहीं होगी नीलामी एसडीएम ने कहा कि उच्च स्तर से निर्देश मिलने पर अवैध ईंट-भट्ठों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में बना हुआ है मुद्दा चर्चा में फिलहाल अवैध ईंट-भट्ठों का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पारंपरिक कारीगर और समाज के लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके रोजगार और पर्यावरण दोनों की रक्षा हो सके।

Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था

Kuno National Park

हाइलाइट्स बोत्स्वाना से आज 8 चीते मध्य प्रदेश पहुंचेंगे 6 मादा और 2 नर चीते विशेष विमान से ग्वालियर लाए जाएंगे हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंचाए जाएंगे चीते एक महीने तक बाड़ों में क्वारंटाइन में रहेंगे   भोपाल। मध्य प्रदेश में चीतों के पुनर्वास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आज अफ्रीकी देश बोत्स्वाना से 8 चीते भारत लाए जा रहे हैं, जिन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बसाया जाएगा। यह अफ्रीकी महाद्वीप से आने वाला चीतों का तीसरा बड़ा जत्था है। MP Weather Update : एमपी में होली पर मौसम बिगड़ने के संकेत, आंधी-बारिश की बन सकती है स्थिति विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे चीते जानकारी के अनुसार, इन 8 चीतों में 6 मादा और 2 नर शामिल हैं। सभी चीतों को विशेष विमान के जरिए ग्वालियर लाया जाएगा। यहां से आगे की यात्रा के लिए पहले से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क भेजे जाएंगे सुबह करीब 8:30 बजे भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों से चीतों को कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना किया जाएगा। लगभग एक घंटे बाद सुबह 9:30 बजे चीतों को पार्क परिसर में उतारा जाएगा। Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी एक महीने तक क्वारंटाइन में रहेंगे चीते कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन के अनुसार, सभी चीतों को अगले एक महीने तक विशेष बाड़ों में क्वारंटाइन रखा जाएगा। इस दौरान उनकी सेहत, खान-पान और व्यवहार पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि वे नए वातावरण में सुरक्षित रूप से ढल सकें। Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी स्वागत और सुरक्षा के पूरे इंतजाम चीतों के आगमन को लेकर वन विभाग और जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच और निगरानी के लिए विशेषज्ञ टीम तैनात की गई है।    

MP Weather Update : एमपी में होली पर मौसम बिगड़ने के संकेत, आंधी-बारिश की बन सकती है स्थिति

bhopal weathers

हाइलाइट्स होली के आसपास एमपी में मौसम बदलने के संकेत 2 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा सक्रिय कई शहरों में तापमान 34 डिग्री के पार ग्वालियर-चंबल संभाग में आंधी-बारिश की संभावना   MP Weather Update : मध्य प्रदेश।  होली के त्योहार के आसपास मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो रहा है, जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी खासतौर पर ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। IMD भोपाल के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम सक्रिय हैं। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। इसी वजह से शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे, हालांकि दिन के तापमान में खास गिरावट नहीं आई। Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी गर्मी का असर बढ़ा, कई शहरों में पारा 34 डिग्री के पार आंधी-बारिश और ओलों का दौर थमने के बाद प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को कई शहरों में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान भी 18 डिग्री के पार पहुंच गया। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे गर्म शहर खरगोन रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री तक पहुंच गया। Harda Farmers Protest : गेहूं 2700 और मक्का 2400 रुपये क्विंटल खरीदने की मांग, मूंग सिंचाई के लिए पानी देने की अपील पांच बड़े शहरों का तापमान भोपाल – 32.4°C इंदौर – 31.2°C ग्वालियर – 32.7°C उज्जैन – 33°C जबलपुर – 33°C रात के तापमान की बात करें तो पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। सागर और नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से अधिक रहा। Raisen Police Action : रातभर चले कॉम्बिंग अभियान में 57 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात फरवरी में चार बार बदला मौसम इस साल फरवरी में मौसम का मिजाज चार बार बदल चुका है। प्रदेश में कई बार तेज आंधी, बारिश और ओले गिरे, जिससे गेहूं और चने की फसलों को नुकसान हुआ। 20 से अधिक जिलों में मौसम का असर देखा गया। प्रभावित इलाकों में फसलों का सर्वे भी कराया गया। 24 और 25 फरवरी को भी साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश दर्ज की गई थी। Crime Video Bhopal : अरेरा हिल्स के भीम नगर में युवक पर जानलेवा हमला, डंडों-पत्थरों से पीटकर अधमरा छोड़ा शहरों के मौसम का ट्रेंड भोपाल: रातें ठंडी, दिन गर्म रहने का रुझान इंदौर: फरवरी में बारिश कम, दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर ग्वालियर: उत्तरी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड का ट्रेंड जबलपुर: फरवरी में मौसम बार-बार बदलता है, बारिश की संभावना रहती है उज्जैन: गर्मी और ठंड के साथ कभी-कभी बारिश Harda News : हरदा में जलकर 75 से 200 रुपये करने पर बवाल, नपा उपाध्यक्ष ने पुनर्विचार की मांग… मौसम विभाग का ताजा अपडेट मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम पर नजर रखी जा रही है।

Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी

Bhopal Police

हाइलाइट्स जॉन-4 पुलिस ने ईरानी डेरे, अमन कॉलोनी में जनता से बातचीत की। अपराधियों को कानून मानने और अपराध छोड़ने की चेतावनी दी। इनामी फरार आरोपियों को शरण न देने की हिदायत दी। बच्चों और युवाओं को सही मार्गदर्शन और नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिया।   Bhopal Police : भोपाल।  भोपाल के जॉन-4 पुलिस ने ईरानी डेरे, अमन कॉलोनी में रहवासियों से सीधे बातचीत की। DCP मयूर खंडेलवाल, एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह और ACP अक्षय चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी अपराधियों को चेतावनी पुलिस ने सभी अपराधियों को चेतावनी दी कि वे अपराध की दुनिया छोड़ें। साथ ही इनामी फरार आरोपियों को शरण न देने की हिदायत भी दी। पैदल भ्रमण और सुरक्षा आश्वासन पुलिस ने पूरी कॉलोनी का पैदल दौरा किया। सामान्य जीवन जी रहे लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी, इसका भरोसा दिया गया। डेरे में रहने वालों ने भी पुलिस के सामने शपथ ली कि वे कानून का पालन करेंगे। Baitul Child Rape : 10 साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या का प्रयास, ICU में भर्ती बच्चों और युवाओं के लिए मार्गदर्शन पुलिस ने बच्चों और युवाओं को सही दिशा में चलने और भविष्य के लिए अच्छी आदतें अपनाने की सलाह दी। रेड या जांच के दौरान अनावश्यक परेशानियां नहीं होंगी।

Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी

bhopal power cut

हाइलाइट्स शनिवार, 28 फरवरी को भोपाल के 50 इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। कटौती मेंटेनेंस और तारों की मरम्मत के कारण की जा रही है। बिजली विभाग ने नागरिकों से जरूरी कार्य पहले निपटाने की अपील की। प्रभावित इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। Bhopal Power Cut : भोपाल।  राजधानी भोपाल में शनिवार, 28 फरवरी को 50 इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि यह कटौती मेंटेनेंस कार्य और तारों की मरम्मत के चलते की जा रही है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि इस अवधि में अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी प्रभावित क्षेत्रों का विवरण सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक: विधान एलिना, शिवालय, गिरधर कॉम्प्लेक्स, मंगेश हाइट्स, विनीत कुंज B सेक्टर, पार्क सेरेना कॉलोनी और आसपास के इलाके। सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक: पुतलीघर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, पीएनटी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड टीला और आसपास के इलाके। सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक: रिवेरा टाउन, सुरुचि नगर, निवेश नगर, बेहटा गांव और आसपास के इलाके। Holi Holiday Mandi : हरदा कृषि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद, होली और अवकाश के कारण 5 दिन नहीं होगी नीलामी सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक: चमन प्लाजा, इंद्रपुरी B सेक्टर, अप्सरा कॉम्प्लेक्स, CPRI कॉलोनी, DK टावर, गिरनार कॉम्प्लेक्स, छत्रसाल नगर, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया। सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक: पुलिस हाउसिंग, नया गांव, गौतम नगर, आकृति गार्डन, कम्फर्ट प्लाजा, गोमती कॉलोनी, डीके सुरभि, CSD कॉलोनी, पुलिस रेडियो कॉलोनी, प्रेमपुरा और आसपास के इलाके। सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक: हैप्पी होम्स, MLA रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, न्यू मार्केट और आसपास के इलाके। दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक: फॉर्च्यून कस्तूरी, सागर हाइट्स, दीपक सोसाइटी, अक्षत होम्स, निखिल बंगला, सहस्त्र बहू नगर, कोरलवुड और आसपास के इलाके। Vidisha Crime News : विदिशा में नवविवाहिता की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी; पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी बिजली विभाग की सलाह बिजली विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि कटौती के दौरान आवश्यक उपकरण बंद रखें और सभी जरूरी कार्य पहले ही निपटाएं। इस प्रकार की सावधानी से असुविधा कम की जा सकती है।

Baitul Child Rape : 10 साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या का प्रयास, ICU में भर्ती

Baitul Child Rape

हाइलाइट्स बैतूल में 10 साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया, इंट्यूबेट किया गया। पीड़िता की मां ने डायल-112 कॉल कर बच्ची को सुरक्षित बचाया। पुलिस ने पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी, मामले की संवेदनशील जांच जारी।   Baitul Child Rape : बैतूल।  बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 26 फरवरी 2026 को 10 वर्षीय बच्ची ने अपने पिता पर लंबे समय से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता की मां ने डायल-112 कॉल कर बच्ची को सुरक्षित बचाया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और संबंधित आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। Holi Holiday Mandi : हरदा कृषि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद, होली और अवकाश के कारण 5 दिन नहीं होगी नीलामी पुलिस हिरासत में आत्महत्या का प्रयास आरोपी को हवालात में रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 12:49 बजे आरोपी ने फांसी लगाई। लगभग आठ मिनट बाद पुलिस कर्मियों ने उसे बेहोश पाया। प्राथमिक इलाज के बाद आरोपी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है और सांस लेने में परेशानी के कारण उसे ICU में इंट्यूबेट किया गया। Harda Farmers Protest : गेहूं 2700 और मक्का 2400 रुपये क्विंटल खरीदने की मांग, मूंग सिंचाई के लिए पानी देने की अपील पुलिस और सुरक्षा प्रबंध एसपी ने पुष्टि की कि यह आत्महत्या का प्रयास था। अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए ज्यादा बयान देने से बच रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी है। आरोपी को स्वस्थ होने के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। Vidisha Crime News : विदिशा में नवविवाहिता की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी; पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी मामले की जांच और प्रारंभिक निष्कर्ष प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटनाएँ तब से शुरू की थीं जब वह लगभग सात वर्ष की थी। मामले की संवेदनशील जांच जारी है।

Holi Holiday Mandi : हरदा कृषि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद, होली और अवकाश के कारण 5 दिन नहीं होगी नीलामी

Holi Holiday Mandi

हाइलाइट्स हरदा कृषि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद रहेगी। 28 मार्च और 1 मार्च साप्ताहिक अवकाश। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि इस अवधि में फसल मंडी में न लाएं। अवकाश समाप्त होने के बाद नीलामी कार्य सामान्य रूप से शुरू होगा।   Holi Holiday Mandi : हरदा। हरदा जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में अगले पांच दिनों तक नीलामी कार्य नहीं होगा। मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद रहेगी। Harda Farmers Protest : गेहूं 2700 और मक्का 2400 रुपये क्विंटल खरीदने की मांग, मूंग सिंचाई के लिए पानी देने की अपील मंडी सचिव के अनुसार, 28 मार्च शनिवार और 1 मार्च रविवार होने के कारण मंडी में पहले से साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा 2 मार्च को होलिका दहन और 3 मार्च को धुलेंडी का पर्व है। ग्रहण के कारण धुलेंडी का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा, जिसके चलते उस दिन भी मंडी में नीलामी कार्य नहीं होगा। Vidisha Crime News : विदिशा में नवविवाहिता की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी; पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी इन अवकाशों के कारण 2 मार्च से 4 मार्च तक मंडी में किसी भी प्रकार की नीलामी नहीं की जाएगी। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे इस अवधि में अपनी फसल बेचने के लिए मंडी न लाएं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी प्रशासन का कहना है कि अवकाश समाप्त होने के बाद तय तिथि से नीलामी कार्य फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा।