Ujjain news Today : उज्जैन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश? घर के गेट पर मिला मांस, CCTV खंगाल रही पुलिस

Ujjain news Today : उज्जैन। आगर रोड स्थित गांधी नगर इलाके में गुरुवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक घर के बाहर मांस का टुकड़ा मिलने मामला सामने आया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्राप्त जानकारी से मालूम हुआ कि, गांधी नगर निवासी स्नेहलता गुप्ता सुबह घर की साफ-सफाई के बाद कुछ समय के लिए अंदर गई थीं। जब वह दोबारा बाहर आईं तो उन्होंने देखा कि घर के गेट के पास मांस का टुकड़ा पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। Government Schools : शिक्षा पोर्टल में गड़बड़ी, शिक्षकों के रिकॉर्ड में कई को मृत तो कई रिटायर्ड को कार्यरत दिखाया स्थानीय लोगों में आक्रोश, माहौल बिगाड़ने के आरोप स्थानीय लोगों ने इस घटना को संदिग्ध और आपत्तिजनक बताते हुए आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। कुछ लोगों ने इसे बकरीद या ईद जैसे मौके से जोड़ते हुए इसे शरारती तत्वों की हरकत बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मांस का टुकड़ा वहां किसने और किस मकसद से रखा। पुलिस मौके पर पहुंची, CCTV से जांच जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। Raisen News : रायसेन में पत्नी को शरण देने पर विवाद, दो पक्षों में लाठी-डंडों से हिंसक झड़प, 5 घायल घटना के बाद एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने को कहा है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर माहौल शांत कराया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
Government Schools : शिक्षा पोर्टल में गड़बड़ी, शिक्षकों के रिकॉर्ड में कई को मृत तो कई रिटायर्ड को कार्यरत दिखाया

Government Schools : भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के डेटा को लेकर एजुकेशन पोर्टल 3.0 में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। कई मामलों में वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को पोर्टल पर गलत तरीके से मृत या रिटायर्ड दिखा दिया गया, जबकि कई मृत और रिटायर्ड शिक्षकों को अब भी कार्यरत दिखाया जा रहा है। Raisen News : रायसेन में पत्नी को शरण देने पर विवाद, दो पक्षों में लाठी-डंडों से हिंसक झड़प, 5 घायल शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने इस गंभीर गड़बड़ी को देखते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को डेटा का विस्तृत सत्यापन करने और त्रुटियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह स्थिति स्कूलों में शिक्षकों की वास्तविक स्थिति को प्रभावित कर रही है। स्कूलवार डेटा का होगा दोबारा सत्यापन संचालनालय द्वारा एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर स्कूलों में स्वीकृत पद, कार्यरत शिक्षक और रिक्त पदों की जानकारी अपलोड की गई थी। साथ ही शिक्षकों की पदस्थापना, पदनाम और विषय संबंधी विवरण भी दर्ज किए गए थे। अब इन सभी जानकारियों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। Twisha Sharma Update : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी मोड़, हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हुई समीक्षा 25 मई को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रिक्त पदों के सत्यापन को लेकर चर्चा की गई थी। इसके बाद सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जिला और विकासखंड स्तर पर स्कूलों की जानकारी की जांच कर आवश्यक संशोधन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों को गलती से मृत या सेवानिवृत्त दर्ज किया गया है, उनकी प्रविष्टि जिला शिक्षा अधिकारी सत्यापन के बाद रद्द करेंगे। वहीं जिन स्कूलों में नेटवर्क या तकनीकी समस्या के कारण डेटा अपडेट नहीं हुआ है, वहां समन्वय स्थापित कर जानकारी अपडेट की जाएगी। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संशोधित और सत्यापित सूची 29 मई तक लोक शिक्षण संचालनालय को भेजें। इसके बाद 30 मई 2026 को कमिश्नर की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी और आईटी समन्वयक शामिल रहेंगे। Vidisha News : बेटे की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठी रही मां, बाइबिल रखकर करती रही प्रार्थना
Raisen News : रायसेन में पत्नी को शरण देने पर विवाद, दो पक्षों में लाठी-डंडों से हिंसक झड़प, 5 घायल

Raisen News : रायसेन। रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सांचेत में बुधवार देर रात एक बाबा की पत्नी को शरण देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में बाबा समेत दोनों पक्षों के लगभग 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Harda Crime News : हरदा में जमीन विवाद में महिला की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल; देवर गिरफ्तार, बेटा फरार कैसे शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, खुद को काल भैरव का साधक बताने वाले नानक देव उर्फ सुनील सराठे का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी गांव के ही ममतेश विश्वकर्मा के घर पहुंच गई थी। इसी बात को लेकर बाबा ने आपत्ति जताई, जिसके बाद बुधवार देर रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और मामला मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडों से हमला देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में बाबा नानक देव, ममतेश विश्वकर्मा के पिता रामप्रसाद विश्वकर्मा (50) सहित दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। Twisha Sharma Update : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी मोड़, हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की घायल ममतेश विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि बाबा अपने समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। वहीं बाबा पक्ष का कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई और पत्नी को शरण देने के बाद विवाद को जानबूझकर बढ़ाया गया। घटना के बाद दोनों पक्ष जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस घायलों के बयान दर्ज करती रही। इसी दौरान अस्पताल परिसर में भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के लोगों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें देखी गईं। देवनगर थाना प्रभारी हरिओम आस्तया ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Bhopal Viral News : मॉर्च्युरी के बाहर स्ट्रेचर पर शव की चीर-फाड़, हमीदिया अस्पताल का VIDEO सामने आया
Harda Crime News : हरदा में जमीन विवाद में महिला की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल; देवर गिरफ्तार, बेटा फरार

Harda Crime News : हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के गाँव डुमलाय में जमीन विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। कबेलू हटाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 40 वर्षीय नीता जादम के रूप में की गई है। Sehore water crisis : सीहोर जमोनिया तालाब से पानी न छोड़े जाने पर सात गांवों में गंभीर जल संकट कबेलू हटाने को लेकर जानलेवा हमला हंडिया थाना इलाके के ग्राम डुमलाय में सुबह करीब 8 बजे विवाद उस समय बढ़ गया जब पड़ोसी पक्ष द्वारा कबेलू (छत सामग्री) हटाने को लेकर बहस शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि सुंदरलाल गुर्जर और उनके बेटे कपिल गुर्जर ने मिलकर नीता और उसकी बेटी रानी पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में नीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी रानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल रानी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Twisha Sharma Update : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी मोड़, हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरे की तलाश जारी हंडिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते यह घटना सामने आई है। हंडिया पुलिस ने एक आरोपी सुंदरलाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका बेटा कपिल फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’ घायल बेटी का बयान जिला अस्पताल में भर्ती मृतका की बेटी रानी, जो 12वीं कक्षा की छात्रा है, ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद से परिवार पर लगातार विवाद और दबाव बढ़ता जा रहा था। उसने कहा कि “मां और मैं ही घर में रहते थे। पड़ोसी चाचा और उनका परिवार अक्सर विवाद करता था। आज अचानक हमला कर दिया।” लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद था, जो कई बार पंचायत और स्थानीय स्तर पर भी पहुंच चुका था, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। इसी पुरानी रंजिश ने इस दर्दनाक घटना का रूप ले लिया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच तेज कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। MP Weather Update : नौतपा के पहले दिन ही आग उगलने लगा मौसम, कई शहरों में पारा 45 के पार
Sehore water crisis : सीहोर जमोनिया तालाब से पानी न छोड़े जाने पर सात गांवों में गंभीर जल संकट

Sehore water crisis : सीहोर। सीहोर जिले के जमोनिया तालाब से पानी न छोड़े जाने की वजह से आसपास के करीब सात गांवों में गंभीर जल संकट पैदा हो गया है। गांव में रहने वाले लोगो का कहना है कि तालाब बनने के बाद उनकी पानी की समस्या दूर होने की उम्मीद थी, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अभी तक पानी उपलब्बध नहीं कराया गया है। Twisha Sharma Update : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी मोड़, हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की भूमिगत जलस्तर गिरा, हैंडपंप भी सूखे इलाको में भूजल स्तर काफी नीचे जा चूका है, जिसकी वजह से कई हैंडपंप और बोरिंग सूख चुके हैं। गर्मियों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशियों का सामना करना पड़ता है। करीब 14 साल से चल रही कानूनी लड़ाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगावली गांव के किसान एचपी मल्होत्रा पिछले 14 वर्षों से इन सात गांवों के लिए पानी दिलाने की कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि पहले साल 2000 तक जमोनिया, मुंगावली, दीपड़ा, मुहाली, करंजखेड़ा और मगरखेड़ा जैसे गांवों को तालाब से पानी मिलता था, लेकिन बाद में यह बंद कर दिया गया। Bhopal Viral News : मॉर्च्युरी के बाहर स्ट्रेचर पर शव की चीर-फाड़, हमीदिया अस्पताल का VIDEO सामने आया हाईकोर्ट में याचिका और आरोप किसान एचपी मल्होत्रा ने 2012 में जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका आरोप है कि तालाब का निर्माण ग्रामीणों के लिए किया गया था, लेकिन उन्हें ही इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। उनका दावा है कि अगर साल में दो बार तालाब से पानी छोड़ा जाए तो हैंडपंप और बोरिंग दोबारा रिचार्ज हो सकते हैं और गर्मियों में जल संकट कम हो सकता है। जल संसाधन विभाग के एसडीओ राहुल बामनिया के अनुसार, तालाब से पानी छोड़ने का निर्णय कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में आता है, क्योंकि वही जल समिति के प्रमुख होते हैं। Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत कोर्ट के आदेश के बाद भी स्थिति जस की तस वर्ष 2015 में जबलपुर हाईकोर्ट ने सीहोर जिला प्रशासन को सात गांवों के लिए पानी सुरक्षित करने का आदेश दिया था। इसके बाद जल उपयोगिता समिति की बैठक में निर्देश दिए गए थे कि तालाब से 0.46 मिलियन घन मीटर पानी पेयजल और निस्तार के लिए सुरक्षित रखा जाए, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है।
Twisha Sharma Update : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी मोड़, हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

Twisha Sharma Update : भोपाल। भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। यानी गिरफ्तारी से पहले मिली राहत अब खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात हाईकोर्ट ने 17 पन्नों का विस्तृत आदेश जारी किया। कोर्ट ने कहा कि मामले को देखते हुए आरोपी को राहत देना सही नहीं था। Bhopal Viral News : मॉर्च्युरी के बाहर स्ट्रेचर पर शव की चीर-फाड़, हमीदिया अस्पताल का VIDEO सामने आया शरीर पर मिले 7 घावों का कोर्ट ने किया जिक्र मध्यप्रदेश सरकार की ओर से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में ट्विशा शर्मा के शरीर पर मिले 7 घावों का खास तौर पर जिक्र किया है। कोर्ट ने माना कि ये चोटें मौत से पहले लगी थीं। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि सुसाइड के बाद इस तरह के घाव होना संभव नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने जताई मारपीट और क्रूरता की आशंका सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने शुरुआती तौर पर माना कि ट्विशा शर्मा के साथ गलत व्यवहार और मारपीट होने की आशंका है। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद मामले को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। महाधिवक्ता प्रशांत सिंह के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और केस डायरी में सामने आए तथ्यों को देखते हुए अदालत ने इसे सामान्य आत्महत्या का मामला मानने से इनकार कर दिया। Vidisha News : बेटे की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठी रही मां, बाइबिल रखकर करती रही प्रार्थना निचली अदालत के फैसले पर भी उठे सवाल हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि निचली अदालत ने जल्दबाजी में गिरिवाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी थी। जबकि उस समय मामले की जांच पूरी नहीं हुई थी। कोर्ट के सामने यह बात भी रखी गई कि एफआईआर दर्ज होने से पहले ही अग्रिम जमानत की अर्जी लगा दी गई थी। ऐसे में आरोपी को राहत देना उचित नहीं था। अब जांच पर सबकी नजर हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजर है। कानूनी जानकारों का मानना है कि कोर्ट की टिप्पणी आगे की जांच में अहम साबित हो सकती है। वहीं, ट्विशा शर्मा मौत मामला पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर कानूनी गलियारों तक इस केस को लेकर बहस जारी है। Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत
Bhopal Viral News : मॉर्च्युरी के बाहर स्ट्रेचर पर शव की चीर-फाड़, हमीदिया अस्पताल का VIDEO सामने आया

Bhopal Viral News : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां मॉर्च्युरी के बाहर खुले रास्ते पर ही एक शव का पोस्टमॉर्टम बिना किसी शायद या परदे के ही कर दिया गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग और मरीजों के परिजन यह सब देखते रहे। Vidisha News : बेटे की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठी रही मां, बाइबिल रखकर करती रही प्रार्थना खुले रास्ते पर किया पोस्टमॉर्टम जानकारी के मुताबिक, बजरिया थाना इलाके से एक व्यक्ति का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया था। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। अस्पताल कर्मचारियों ने शव को मॉर्च्युरी के अंदर ले जाने के बजाय बाहर ही स्ट्रेचर पर रख दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने खुले में ही शव का पोस्टमॉर्टम शुरू कर दिया। वहां से लगातार लोगों की आवाजाही होती रही। शव से तेज बदबू आ रही थी। वहां मौजूद कई लोग बदबू के कारण चले गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत अस्पताल के बयान पर उठे सवाल मामले में फॉरेंसिक विभाग के HOD डॉ. आशीष जैन ने कहा कि कुछ मामलों में मॉर्च्युरी के बाहर बने शेड वाले हिस्से में काम किया जाता है। उनका कहना है कि खुले में सिर्फ शव की सफाई की जाती है। लेकिन वायरल वीडियो में डॉक्टर खुले रास्ते पर ही शव की चीर-फाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। Farmer Fraud Case : धान खरीदी के 30 लाख रुपए लेकर फरार हुआ व्यापारी, किसान भुगतान के लिए भटक रहे
Vidisha News : बेटे की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठी रही मां, बाइबिल रखकर करती रही प्रार्थना

Vidisha News : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के विदिशा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां अपने बेटे की मौत को स्वीकार नहीं कर पाई जिस वजह से महिला पांच दिनों तक शव के पास बैठकर उसे जिंदा करने की उम्मीद में लगातार प्रार्थना करती रही। मृतक की पहचान शीनू वर्गिस (42) के रूप में हुई है, जो मुंबई में फैशन डिजाइनिंग का काम करते थे और पिछले कुछ समय से अपनी मां मरियमा वर्गिस के साथ उनका ख्याल रखने के लिए रह रहे थे। Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत घर से बदबू और दरवाजे के नीचे खून इस पुरे मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय दूध विक्रेता सुबह दूध देने पहुंचे। उन्हें घर से तेज बदबू महसूस हुई और दरवाजे के नीचे से खून बहता दिखाई दिया। शक होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में दुर्गंध फैल रही थी, लेकिन किसी को घर के अंदर ऐसी घटना का अंदाजा नहीं था। सबने यह सोच कर बदबू को नज़रअंदाज़ किया कि शायद किसी जानवर की मौत हुई होगी। शव के पास बैठकर करती रही प्रार्थना पुलिस जांच में सामने आया है कि शीनू की मौत के बाद उनकी मां मरियमा वर्गिस ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। वह लगातार शव के पास बैठकर प्रार्थना करती रहीं और बाइबिल रखकर इस विश्वास में रहीं कि उनका बेटा वापस जिंदा हो सकता है। इसी वजह से शव को घर से बाहर नहीं निकाला गया और अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया। Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’ पुलिस को रोकने की कोशिश सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस घर के अंदर प्रवेश करने लगी तो मरियमा ने उन्हें रोकने की कोशिश की और दरवाजा बंद करने का प्रयास भी किया। काफी समझाइश के बाद पुलिस अंदर दाखिल हुई, जहां कमरे में शीनू का शव पड़ा मिला। शव के ऊपर बाइबिल रखी हुई थी और आसपास धार्मिक सामान मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, शव करीब पांच दिन पुराना था और उसमें दुर्गंध के साथ कीड़े पड़ चुके थे। मौके से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पड़ोसियों का कहना है कि शीनू कुछ समय से बीमार चल रहा था और घर पर ही रह रहा था। वहीं मरियमा एक रिटायर्ड शिक्षिका हैं और अधिकतर अकेले ही रहती थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल मरियमा वर्गिस को निगरानी में रखा गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। MP Weather Update : नौतपा के पहले दिन ही आग उगलने लगा मौसम, कई शहरों में पारा 45 के पार
Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत

Sehore News : सीहोर। सीहोर जिले के इछावर नगर स्थित मुख्य बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक बेल्ट, लोहे की चेन और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। इस घटना के बाद बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है। Raisen News : 5 किमी दूर गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे और पानी संकट में जी रहे ग्रामीण बस स्टैंड पर बढ़ रहा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा स्थानीय लोगों का कहना है कि इछावर बस स्टैंड पर आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। यात्रियों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय और सुलभ कॉम्प्लेक्स पर असामाजिक तत्वों का कब्जा बना रहता है। आरोप है कि कई लोग यहां शराब पीकर घंटों बैठे रहते हैं, जिससे माहौल खराब होता जा रहा है। छात्राओं और महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी बस स्टैंड पर फैली अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर छात्राओं और महिला यात्रियों पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां मौजूद असामाजिक तत्व महिलाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं। ऐसे माहौल में महिलाओं का बस स्टैंड पर सुरक्षित महसूस करना मुश्किल हो गया है। Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’ पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल लगातार हो रही घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड पर स्थायी पुलिस चौकी या नियमित गश्त की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग नगरवासियों और छात्राओं ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही बस स्टैंड को असामाजिक तत्वों से मुक्त कर यात्रियों, खासकर महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया जाए। Drinking water crisis : गड्ढे का गंदा पानी पीने को मजबूर 200 आदिवासी, नर्मदापुरम में नल-जल योजना नहीं पहुंची
Raisen News : 5 किमी दूर गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे और पानी संकट में जी रहे ग्रामीण

Raisen News : रायसेन। रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम पंचायत हमीरपुर अंतर्गत आने वाले कालापाठा टोला के ग्रामीण मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी परेशानियां प्रशासन के सामने रखीं। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर गांव में बिजली, पेयजल और दूसरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। Farmer Fraud Case : धान खरीदी के 30 लाख रुपए लेकर फरार हुआ व्यापारी, किसान भुगतान के लिए भटक रहे ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। यहां न बिजली के खंभे लगाए गए और न ही तार बिछाए गए। रात होते ही पूरा टोला अंधेरे में डूब जाता है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी के लिए जूझ रहे लोग गांव में पेयजल संकट भी लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक टोले में लगे दो हैंडपंप कई सालों से खराब पड़े हैं। वहीं प्राथमिक स्कूल का हैंडपंप भी बंद है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। SDM Court Indore : इंदौर में बुजुर्ग दंपती को मिली राहत, बेटे-बहू को मकान खाली करने का आदेश 5 किमी दूरी, फिर भी सुविधाओं से दूर ग्रामीणों ने बताया कि कालापाठा टोला कच्चा बम्होटी गांव से सिर्फ 5 किलोमीटर दूर है, लेकिन इसके बावजूद यहां अब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। गांव में ज्यादातर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग रहते हैं। दस्तावेज नहीं बनने से योजनाओं का लाभ नहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा 50 साल पुराना रिकॉर्ड मांगा जा रहा है, जिसके कारण कई लोगों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। वहीं कई लोगों के आधार कार्ड भी अब तक नहीं बने हैं। इससे ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं। Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’ ग्रामीणों ने आवेदन में कहा कि सुविधाओं के अभाव में वे बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं। जनसुनवाई में उन्होंने जल्द समाधान की मांग की। वहीं कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है।
Farmer Fraud Case : धान खरीदी के 30 लाख रुपए लेकर फरार हुआ व्यापारी, किसान भुगतान के लिए भटक रहे

Farmer Fraud Case : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना इलाके से किसानों के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां ग्राम माछा के कई किसानों से धान खरीदने के बाद एक व्यापारी करीब 30 लाख रुपए का भुगतान किए बिना फरार हो गया। घटना के बाद किसान पिछले कई महीनों से अपनी मेहनत की कमाई के लिए भटक रहे हैं। Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’ 3700 रुपए क्विंटल के हिसाब से खरीदी थी धान जानकारी के मुताबिक बरेली निवासी ओमप्रकाश सोनी ने दिसंबर 2025 में गांव के कई किसानों से 3700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदी थी। आरोपी सोना-चांदी और धान के व्यापार से जुड़ा बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान उठाने के बाद व्यापारी लगातार भुगतान टालता रहा। जब किसानों ने दबाव बनाया तो कुछ लोगों को मामूली रकम दी गई और कुछ को बैंक ऑफ बड़ौदा के चेक थमा दिए गए। बाद में आरोपी अचानक फरार हो गया। 6 महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर कई महीनों तक इंतजार करने के बाद किसानों ने सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 23 मई को आरोपी ओमप्रकाश सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। Twisha Death Case : SIT ने जब्त किए समर्थ के मोबाइल-लैपटॉप, घर की बारीकी से तलाशी सोहागपुर थाना प्रभारी राहुल रायकवार के मुताबिक पुलिस की विशेष टीम पिछले चार दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। इससे उसे ट्रेस करने में दिक्कत हो रही है। कई किसानों के लाखों रुपए फंसे पुलिस के अनुसार आरोपी पर कई किसानों के करीब 30 लाख रुपए बकाया हैं। सबसे ज्यादा रकम बसंत वर्मा के लगभग साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा जितेंद्र लोधी, नरेश सिंह लोधी, बलराम वर्मा, विष्णु वर्मा, केशव वर्मा और अन्य किसानों की भी बड़ी रकम फंसी हुई है। किसानों में बढ़ रहा गुस्सा घटना के बाद किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें उनकी उपज का पैसा नहीं मिला है। किसानों ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और रकम वापस दिलाने की मांग की है। Cockroach Janta Party : भोपाल से उठी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की आवाज, युवाओं की नाराजगी को आंदोलन में बदलने की तैयारी
SDM Court Indore : इंदौर में बुजुर्ग दंपती को मिली राहत, बेटे-बहू को मकान खाली करने का आदेश

SDM Court Indore : इंदौर। जिस घर को बनाने में अपनी पूरी जिंदगी की कमाई लगा दी… बुढ़ापे में उसी घर से बेदखल होने की नौबत आ गई! इंदौर की ये कहानी हर उस मां-बाप की आंखें खोल देगी, जो अपने बच्चों पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं।” क्या है पूरा मामला मामला शिवाजी नगर निवासी हीरालाल कश्यप और धर्मा देवी कश्यप से जुड़ा है, जहां कलेक्टोरेट में आयोजित वृद्धजन विशेष जनसुनवाई के दौरान एसडीएम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने छोटे बेटे के परिवार को मकान का हिस्सा खाली करने के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर बुजुर्ग दंपती को मकान का कब्जा सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं। Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’ एक ही घर में बढ़ता गया तनाव बताया गया कि तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बुजुर्ग दंपती रहते हैं, जबकि ऊपर की मंजिलों पर उनके दोनों बेटों का परिवार रहता है। दंपती का आरोप है कि बेटे और बहुएं उनका ध्यान नहीं रखते थे। खासकर छोटी बहू के व्यवहार से वे काफी परेशान थे। परिवार का कहना है कि रिश्तेदारों और बेटियों के घर आने पर भी विवाद की स्थिति बन जाती थी। लगातार तनाव के कारण बुजुर्ग दंपती मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। तीन महीने पहले लगाई थी गुहार करीब तीन महीने पहले कश्यप दंपती ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम के तहत आवेदन देकर प्रशासन से मदद मांगी थी। मामले की सुनवाई के बाद एसडीएम घनश्याम धनगर ने दंपती के पक्ष में आदेश जारी किया। Twisha Sharma case : एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत केस, पति समर्थ सिंह गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम के दिए आदेश पुलिस की मौजूदगी में खाली कराया मकान आदेश में साफ कहा गया है कि तय समय में अगर बेटा-बहू मकान खाली नहीं करते हैं, तो तहसीलदार पुलिस बल की मदद से मकान खाली कराकर बुजुर्ग दंपती को कब्जा दिलाएंगे। “बुजुर्गों को सम्मान दिलाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी” दंपती के वकील अमित मंडलोई ने कहा कि अक्सर इस उम्र में बुजुर्ग कानूनी प्रक्रिया समझ नहीं पाते और न्याय के लिए भटकते रहते हैं। ऐसे में उन्हें उनका हक और सम्मान दिलाना समाज की बड़ी जिम्मेदारी है। यह मामला सिर्फ एक परिवार का विवाद नहीं, बल्कि उन बुजुर्गों की कहानी भी है जो अपने ही घर में उपेक्षा और अकेलेपन का सामना कर रहे हैं। Twisha Sharma case : एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत केस, पति समर्थ सिंह गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम के दिए आदेश