Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
भोपाल के VIP रोड पर कॉलेज बस पलटी, 3 छात्र घायल; एक का पैर फ्रैक्चर
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Hanuman Temple Protest: हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों का चक्काजाम, सड़क निर्माण का किया विरोध

Hanuman Temple Protest: हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों का चक्काजाम, सड़क निर्माण का किया विरोध

Hanuman Temple Protest: सीहोर में सड़क निर्माण के दौरान हनुमान मंदिर को हटाने की आशंका पर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। करीब दो घंटे प्रदर्शन के बाद रास्ता खोला गया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

By Archana Yadav
31 Jul 2026
Hanuman Temple Protest: हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों का चक्काजाम, सड़क निर्माण का किया विरोध
Hanuman Temple Protest

Hanuman Temple Protest: सीहोर। सीहोर-रायसेन बॉर्डर पर शुक्रवार को सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों को आशंका है कि दिगबाड़ स्थित हनुमान मंदिर को सड़क निर्माण के चलते दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए।

करीब दो घंटे तक चक्काजाम चला। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही रास्ता खोल दिया और वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मंदिर को उसी जगह रखने की मांग की।

मंदिर हटाने का किया विरोध

ग्रामीणों का कहना है कि हनुमान मंदिर उनकी आस्था से जुड़ा हुआ है। वे किसी भी हालत में मंदिर को हटाने या दूसरी जगह ले जाने के पक्ष में नहीं हैं। ग्रामीणों ने साफ कहा कि मंदिर अपनी मौजूदा जगह पर ही रहना चाहिए। सड़क निर्माण के दौरान मंदिर से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीणों ने मांग नहीं मानने पर दी चेतावनी

साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे दोबारा सड़क पर उतरेंगे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अगले दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक फिर चक्काजाम किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ बाहर से आए साधु-संत भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क का काम मंदिर की धार्मिक मान्यता और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर किया जाए। फिलहाल चक्काजाम खत्म होने के बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो गया है।

संबंधित खबरें

भोपाल के VIP रोड पर कॉलेज बस पलटी, 3 छात्र घायल; एक का पैर फ्रैक्चर

भोपाल के VIP रोड पर कॉलेज बस पलटी, 3 छात्र घायल; एक का पैर फ्रैक्चर

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 12:47 pm
भोपाल में 10 करोड़ की लागत से बना पंचकर्म सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, 50 बेड की सुविधा; जानिए कितनी है पैकेज की कीमत?

भोपाल में 10 करोड़ की लागत से बना पंचकर्म सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, 50 बेड की सुविधा; जानिए कितनी है पैकेज की कीमत?

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 11:00 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

भोपाल के VIP रोड पर कॉलेज बस पलटी, 3 छात्र घायल; एक का पैर फ्रैक्चर

27 Oct 2026
विदेश

अमेरिका में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर, 7 एकड़ जमीन पर हुआ भूमि पूजन

27 Oct 2026
देश

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; 1995 के बाद दूसरी बड़ी घटना

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में 10 करोड़ की लागत से बना पंचकर्म सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, 50 बेड की सुविधा; जानिए कितनी है पैकेज की कीमत?

27 Oct 2026
विदेश

नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रम्प का फूटा गुस्सा, नॉर्वे को गाली दी; बोले- वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहता

26 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें