Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›राजगढ़›Rajgarh Accident: SDM लिखी नेम प्लेट वाली तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत, चालक मौके से फरार

Rajgarh Accident: SDM लिखी नेम प्लेट वाली तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत, चालक मौके से फरार

राजगढ़-ब्यावरा मार्ग पर SDM लिखी नेम प्लेट वाली तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Archana Yadav
22 Jul 2026
Rajgarh Accident: SDM लिखी नेम प्लेट वाली तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत, चालक मौके से फरार
Rajgarh Road Accident Investigation Involving Farmer

SDM लिखी नेम प्लेट वाली कार की टक्कर से किसान की मौत, पुलिस जांच में जुटी

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़-ब्यावरा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसा SDM लिखी नेम प्लेट लगी एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुआ। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीटनाशक दवा खरीदकर लौट रहे थे किसान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी गांव निवासी किसान मांगीलाल के रूप में हुई है। बताया गया कि वे सोमवार सुबह मक्का की फसल के लिए कीटनाशक दवा खरीदने बाइक से ब्यावरा गए थे। वापस लौटते समय लक्ष्मणपुरा जोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना गंभीर था कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने SDM लिखी कार होने का किया दावा

मृतक के परिजनों का कहना है कि जिस वाहन ने टक्कर मारी, उसके आगे लगी नेम प्लेट पर “SDM” लिखा हुआ था। परिजनों ने पास स्थित ब्यावरा टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद एक कार की पहचान करने का दावा किया है। उन्होंने वाहन की तस्वीर भी अपने मोबाइल में होने की बात कही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से वाहन की हेडलाइट के टूटे हिस्से और नंबर प्लेट का एक हिस्सा बरामद हुआ है, जिन्हें जांच के लिए जब्त किया गया है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन और चालक की पहचान की जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

SDM ने क्या कहा?

इस मामले में एसडीएम जय सोलंकी ने कहा कि संबंधित वाहन पहले उनके पास नर्मदापुरम में अटैच था। राजगढ़ स्थानांतरण के बाद वह वाहन वर्तमान में किस विभाग या अधिकारी के पास है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित खबरें

महिला ने पी जहरीली दवा, ससुराल पक्ष मांग रहा था पर 10 लाख रुपए

महिला ने पी जहरीली दवा, ससुराल पक्ष मांग रहा था पर 10 लाख रुपए

मध्यप्रदेश
17 Oct 2026, 06:48 pm
Rajgarh News: फुटपाथ पर जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने

Rajgarh News: फुटपाथ पर जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने

मध्यप्रदेश
25 Sept 2026, 02:54 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

27 Oct 2026
विदेश

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

27 Oct 2026
टेक्नोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, 1 साल की मिलेगी सैलरी

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें