Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›बच्चियों को शराब पिलाकर करता था शोषण, प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद; जानिए क्या है पूरा मामला?

बच्चियों को शराब पिलाकर करता था शोषण, प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद; जानिए क्या है पूरा मामला?

भोपाल की अदालत ने नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में पूर्व अखबार मालिक प्यारे मियां को 10 अलग-अलग उम्रकैद की सजाएं और 77.64 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया है। मामले में सहयोगी राबिया बी को 20 साल की कैद मिली।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
28 Oct 2026
बच्चियों को शराब पिलाकर करता था शोषण, प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद; जानिए क्या है पूरा मामला?
पूर्व अखबार मालिक प्यारे मियां को 10 उम्रकैद की सजाए

Pyare Miyan News: भोपाल में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण से जुड़े मामले में अदालत ने पूर्व अखबार मालिक प्यारे मियां को 10 अलग-अलग उम्रकैद की सजाएं सुनाई हैं। कोर्ट ने आरोपी पर कुल 77.64 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसी मामले में उसकी सहयोगी राबिया बी को 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

पांच नाबालिगों के साथ किया शोषण

जानकारी के मुताबिक, प्यारे मियां पर पांच नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने, उनके वीडियो रिकॉर्ड करने और उन्हें धमकाने जैसे गंभीर आरोप थे। सुनवाई के दौरान अदालत के सामने आरोपियों की भूमिका और पीड़िताओं के बयानों से जुड़े साक्ष्य पेश किए गए। मामले में दोष सिद्ध होने के बाद कोर्ट ने सख्त सजा सुनाई।

आठ आजीवन और दो उम्रकैद की सजाएं

अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि प्यारे मियां को कुल 10 अलग-अलग उम्रकैद की सजाएं मिली हैं। इनमें आठ सजाएं शेष जीवन तक कारावास से संबंधित हैं, जबकि दो अन्य उम्रकैद की हैं। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। हालांकि, फैसले के खिलाफ आरोपी को उच्च न्यायालय में अपील करने का कानूनी विकल्प उपलब्ध है।

नौकरी का झांसा देकर फंसाने के आरोप

सूत्रों के अनुसार, आरोपी गरीब परिवारों की लड़कियों को नौकरी दिलाने का लालच देकर अपने संपर्क में लाता था। उन्हें अलग-अलग ठिकानों पर रखा जाता और बाद में उनका शोषण किया जाता था। जिसके बाद वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए पीड़िताओं को डराया और ब्लैकमेल किया जाता था।

राबिया बी की भूमिका पर भी अदालत का फैसला

वहीं, इस मामले में राबिया बी को भी दोषी ठहराते हुए 20 साल की कैद सुनाई गई। वह लड़कियों पर नजर रखती थी और प्यारे मियां की गतिविधियों में सहयोग करती थी। अदालत ने मामले में उसकी भूमिका को ध्यान में रखते हुए सजा निर्धारित की।

जुलाई 2020 में सामने आया था मामला

मामले की प्रमुख घटना 11 जुलाई 2020 की बताई गई है। भोपाल के बावड़िया कलां इलाके के एक फ्लैट में पार्टी के दौरान नाबालिग लड़कियों से जुड़े घटनाक्रम के बाद पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस की पूछताछ और पीड़िताओं के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ी और प्यारे मियां के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

श्रीनगर से हुई थी गिरफ्तारी

बता दें, मामला दर्ज होने के बाद प्यारे मियां फरार हो गया था। पुलिस ने तलाश के बाद उसे श्रीनगर से गिरफ्तार किया। जांच के दौरान कथित वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की गई। प्रकरण सामने आने के बाद उसकी सरकारी अधिमान्यता रद्द कर दी गई और भोपाल में उसके परिसर पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई।

संबंधित खबरें

भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त

भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त

मध्यप्रदेश
28 Oct 2026, 11:59 am
दीपावली से पहले भोपाल में बड़ा एक्शन, मुरैना से आया 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

दीपावली से पहले भोपाल में बड़ा एक्शन, मुरैना से आया 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

मध्यप्रदेश
28 Oct 2026, 11:45 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त

28 Oct 2026
मध्यप्रदेश

दीपावली से पहले भोपाल में बड़ा एक्शन, मुरैना से आया 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

28 Oct 2026
मध्यप्रदेश

बच्चियों को शराब पिलाकर करता था शोषण, प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद; जानिए क्या है पूरा मामला?

28 Oct 2026
मनोरंजन

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

27 Oct 2026
विदेश

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें