Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›दीपावली से पहले भोपाल में बड़ा एक्शन, मुरैना से आया 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

दीपावली से पहले भोपाल में बड़ा एक्शन, मुरैना से आया 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

दीपावली से पहले भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुरैना से लाया गया 700 किलो से अधिक पनीर जब्त किया। इसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है। जांच रिपोर्ट से मिलावट या एनालॉग होने की पुष्टि होगी।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
28 Oct 2026
दीपावली से पहले भोपाल में बड़ा एक्शन, मुरैना से आया 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त
भोपाल में 700 किलो पनीर जब्त

Diwali Food Safety Alert: भोपाल में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के बाहर से 700 किलो से ज्यादा पनीर जब्त किया है। मुरैना से लाए गए इस पनीर की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर संदेह के चलते कार्रवाई की है। अब जांच के जरिए पता लगाया जाएगा कि पनीर मिलावटी है या एनालॉग।

रात 2 बजे पहुंची खाद्य विभाग की टीम

जानकारी के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात करीब दो बजे कार्रवाई की। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग निगरानी कर रहा है। इसी अभियान के तहत मुरैना से आए पनीर की खेप को जांच के लिए जब्त किया गया।

700 किलो से ज्यादा पनीर पर कार्रवाई

बता दें, कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 700 किलोग्राम से अधिक पनीर अपने कब्जे में लिया। इसकी बाजार कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। विभाग ने पनीर से जुड़े परिवहन दस्तावेजों और बिलों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल जब्त पनीर के मिलावटी होने की पुष्टि नहीं हुई है। खाद्य विभाग इसकी प्रकृति और गुणवत्ता की जांच कर रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि जब्त पनीर असली दूध से तैयार किया गया है या फिर एनालॉग पनीर है, जिसे दूध के बजाय अन्य सामग्री से बनाया जाता है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों पर निगरानी तेज

दीपावली के दौरान मिठाई, दूध और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें बाजारों और सप्लाई नेटवर्क पर नजर रख रही हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं तक सुरक्षित और मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री पहुंचाना है।

संबंधित खबरें

भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त

भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त

मध्यप्रदेश
28 Oct 2026, 11:59 am
बच्चियों को शराब पिलाकर करता था शोषण, प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद; जानिए क्या है पूरा मामला?

बच्चियों को शराब पिलाकर करता था शोषण, प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद; जानिए क्या है पूरा मामला?

मध्यप्रदेश
28 Oct 2026, 11:23 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त

28 Oct 2026
मध्यप्रदेश

दीपावली से पहले भोपाल में बड़ा एक्शन, मुरैना से आया 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

28 Oct 2026
मध्यप्रदेश

बच्चियों को शराब पिलाकर करता था शोषण, प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद; जानिए क्या है पूरा मामला?

28 Oct 2026
मनोरंजन

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

27 Oct 2026
विदेश

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें