Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त

भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त

भोपाल में दीपावली से पहले आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घोड़ा नक्काश और पीएंडटी चौराहे से 27 बोतल विदेशी शराब व दोपहिया वाहन जब्त किए। । बैरागढ़ और करोंद के होटल-ढाबों में भी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
28 Oct 2026
भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त
चंचल साहू को होंडा एक्टिवा से शराब ले जाते पकड़ा गया।

Bhopal News: राजधानी भोपाल में दीपावली से पहले आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार-बुधवार  की रात को अलग-अलग टीमों ने घोड़ा नक्काश, पीएंडटी चौराहा, बैरागढ़ और करोंद में कार्रवाई की। इस दौरान दो मामलों में 27 बोतल विदेशी शराब और दोपहिया वाहन जब्त किए गए। जब्त शराब और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 1.81 लाख रुपये बताई गई है।

एक्टिवा से शराब ले जाते युवक को पकड़ा

बता दें, घोड़ा नक्काश इलाके में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अर्चना जैन की टीम ने चंचल साहू को होंडा एक्टिवा से विदेशी शराब ले जाते पकड़ा। इसके बाद उसके घर की तलाशी भी ली गई, जहां से शराब की बोतलें बरामद हुईं।

कार्रवाई में कुल 15 बोतल विदेशी शराब और एक्टिवा जब्त की गई। इनकी अनुमानित कीमत 80,500 रुपये है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीएंडटी चौराहे पर भी मिली शराब की खेप

वहीं, दूसरी कार्रवाई पीएंडटी चौराहे के पास की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी शरद मिश्रा की टीम ने ज्यूपिटर दोपहिया वाहन से 12 बोतल विदेशी शराब जब्त की। शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 1,00,500 रुपये आंकी गई है। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

बैरागढ़ और करोंद के होटल-ढाबों पर भी दबिश

इसके साथ ही आबकारी विभाग की टीमों ने बैरागढ़ और करोंद क्षेत्र में होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की भी जांच की। यहां देर रात तक कथित तौर पर नियमों के विरुद्ध शराब परोसने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई। संबंधित संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

आबकारी विभाग के अनुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और जांच की जा रही है। त्योहार के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विभाग की निगरानी जारी रहेगी।

संबंधित खबरें

दीपावली से पहले भोपाल में बड़ा एक्शन, मुरैना से आया 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

दीपावली से पहले भोपाल में बड़ा एक्शन, मुरैना से आया 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

मध्यप्रदेश
28 Oct 2026, 11:45 am
बच्चियों को शराब पिलाकर करता था शोषण, प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद; जानिए क्या है पूरा मामला?

बच्चियों को शराब पिलाकर करता था शोषण, प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद; जानिए क्या है पूरा मामला?

मध्यप्रदेश
28 Oct 2026, 11:23 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

भोपाल में स्कूटी से चल रहा था विदेशी शराब का खेल, आबकारी टीम ने 27 बोतलें की जब्त

28 Oct 2026
मध्यप्रदेश

दीपावली से पहले भोपाल में बड़ा एक्शन, मुरैना से आया 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

28 Oct 2026
मध्यप्रदेश

बच्चियों को शराब पिलाकर करता था शोषण, प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद; जानिए क्या है पूरा मामला?

28 Oct 2026
मनोरंजन

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

27 Oct 2026
विदेश

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें