राज्यसभा उपचुनाव: मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को BJP का टिकट, जानिए कौन हैं केंद्रीय मंत्री ?
भाजपा ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार घोषित किया है। दिल्ली के रहने वाले पुरी भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी हैं और केंद्र सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Hardeep Puri Gets BJP Ticket: भाजपा ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली के रहने वाले पुरी मोदी सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हैं। राजनीति में आने से पहले वे भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वरिष्ठ राजनयिक रह चुके हैं।
राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी
बता दें, भोपाल में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
मोदी सरकार में संभाल रहे पेट्रोलियम मंत्रालय
जानकारी के अनुसार, हरदीप सिंह पुरी केंद्र सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हैं। उनका प्रशासनिक और कूटनीतिक अनुभव भी रहा है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने भारतीय विदेश सेवा में काम किया और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां निभाईं।
राजनयिक से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
हालांकि, हरदीप सिंह पुरी भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राजनयिक के रूप में अपने करियर के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और केंद्र सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। अब भाजपा ने उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है।