Harda Murder Case: हरदा | हरदा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रन्हाई गांव में हुई एक अंधे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भांजे और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
रात में खेत के पास मिला था शव
जानकारी के अनुसार, मजदूर विश्राम गाठे मंगलवार रात करीब 10 बजे खेत में पानी देने गए थे। लगभग एक घंटे बाद उनका शव किसान के खेत के गेट के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन बाद में मामला हत्या का निकला।
Sehore SBI bank fire : सीहोर SBI बैंक में AC कंप्रेसर में लगी आग, स्टाफ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला सच
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक की चोटें किसी सड़क हादसे से मेल नहीं खाती थीं। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरों की मदद से पूरे मामले का खुलासा किया।
अवैध संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अजय बिल्लौरे के मृतक की पत्नी से पिछले कई वर्षों से संबंध थे। इस बात को लेकर परिवार में विवाद और तनाव लगातार बढ़ रहा था। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई।
पहले से तय थी पूरी साजिश
जांच के मुताबिक, आरोपियों ने योजना बनाकर मृतक की गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि वह खेत की ओर जा रहे हैं, दोनों आरोपियों ने पीछा किया और मौके पर लोहे के हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी।
Bhopal Teacher Protest : भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का हंगामा, हजारों पद बढ़ाने की मांग
हादसा बताने की कोशिश, लेकिन खुल गया राज
हत्या के बाद आरोपियों ने इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की गहन जांच में सच्चाई सामने आ गई। मृतक के बेटे की शिकायत और तकनीकी जांच ने पूरे केस की दिशा बदल दी।
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच में तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभाई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।