Bhopal AIIMS Cockroach Video viral : भोपाल | रिपोर्ट राजधानी भोपाल स्थित AIIMS Bhopal में एक बार फिर लापरवाही और अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। NICU में चूहों के मिलने की घटना के बाद अब अस्पताल के वार्डों के बाहर कॉकरोचों की भरमार देखी गई है, जिससे मरीजों के परिजन परेशान और नाराज हैं।
ऑब्सटेट्रिक वार्ड के बाहर का वीडियो वायरल
मामला अस्पताल के ऑब्सटेट्रिक वार्ड के बाहर का बताया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में कॉकरोच घूमते नजर आए। इस पूरी स्थिति का वीडियो मरीज के परिजनों ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह भी देखा गया कि परिजनों के खाने तक में कॉकरोच घुस रहे हैं।
वार्ड के बाहर फैली गंदगी
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वार्ड के बाहर गंदगी फैली हुई है और सफाई व्यवस्था बेहद खराब है।
जहां मरीजों के परिजनों के रुकने और सोने की व्यवस्था है, वहां भी साफ-सफाई का अभाव नजर आ रहा है।
परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक है।
उनका मानना है कि यदि अस्पताल में ही साफ-सफाई नहीं होगी, तो इसका सीधा असर मरीजों की सेहत और सुरक्षा पर पड़ सकता है।
AIIMS प्रबंधन पर फिर उठे सवाल
इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर AIIMS Bhopal प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि अस्पताल प्रबंधन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
live-in partner crime : भोपाल में लिव-इन पार्टनर ने 6 साल की बच्ची का किया अपहरण,आरोपी गिरफ्तार