इस आयोजन में देशभर से आए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रोन, पशुपालन और उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी दी जा रही है।
Anganwadi Workers Protest : आंगनवाड़ी न्याय पदयात्रा भोपाल में रोकी गई, छात्र नेता रामकुमार नागवंशी को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका
“कुर्सी पर बोझ बनकर बैठने का फायदा नहीं”
शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वे किसानों की जिंदगी नहीं बदल पाए, तो मंत्री बनने का कोई मतलब नहीं।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य खेती को लाभ का व्यवसाय बनाना है और छोटे किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
एक एकड़ में 2 लाख कमाई का दावा
शिवराज ने कहा कि महोत्सव में ऐसी तकनीकें और मशीनें प्रदर्शित की गई हैं, जो किसानों को यह समझाएंगी कि कम जमीन में भी अधिक आय कैसे हासिल की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि “एक एकड़ जमीन से सालाना 2 लाख रुपए तक कमाई कैसे हो सकती है, यह यहां मशीन और तकनीक के जरिए समझाया जाएगा।”
मिट्टी परीक्षण की आधुनिक मशीन खेत में ही यह बताएगी कि कितनी खाद और कौन-सी फसल उस जमीन के लिए उपयुक्त है।
Vande Mataram Controversy : इंदौर विवाद पर सीएम का बड़ा बयान, कार्रवाई नहीं हुई तो जीतू पटवारी दें इस्तीफा
चार जिलों के लिए बनेगा कृषि रोडमैप
शिवराज ने बताया कि वैज्ञानिकों ने रायसेन, विदिशा, सीहोर और देवास के लिए विशेष कृषि रोडमैप तैयार किया है।
इसमें क्षेत्र के अनुसार उपयुक्त फसल, बागवानी और उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए जाएंगे।
रक्षामंत्री का बड़ा ऐलान
राजनाथ सिंह ने कहा कि अब सेना की छावनियों में स्थानीय स्तर पर उगाई गई जैविक फल-सब्जियां खरीदी जाएंगी। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सेना की कैंटीन में श्री अन्न (ज्वार, बाजरा, रागी) को बढ़ावा दिया जा रहा है।
300 से अधिक स्टॉल और आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन
महोत्सव में 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां कृषि यंत्रीकरण, ड्रोन तकनीक, सूक्ष्म सिंचाई और आधुनिक खेती के उपकरणों का लाइव प्रदर्शन किया जा रहा है।
आयोजन स्थल को तीन बड़े हैंगर में बांटा गया है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों जैसे कृषि, पशुपालन, डेयरी और ग्रामीण विकास से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
National Flag Insult : सीहोर में तिरंगे का अपमान, सड़क पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर कुचलने का आरोप,तीन आरोपी हिरासत में
पशुपालन और नई तकनीकों पर फोकस
महोत्सव में उन्नत नस्ल की गाय और बकरियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही कड़कनाथ मुर्गी पालन, बायोफ्लॉक, आरएएस और एक्वापोनिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों को भी किसानों के सामने प्रस्तुत किया गया है।
किसानों के लिए तीनों दिन प्रशिक्षण सत्र, स्टार्टअप प्रेजेंटेशन और विशेषज्ञों से संवाद का आयोजन किया जा रहा है।