Latest

rape case MP : भोपाल में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार

rape case MP

हाइलाइट्स

  • भोपाल के छोला मंदिर इलाके में मामला
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
  • आरोपी शादी से मुकरा, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR
  • पुलिस जांच जारी, आरोपी फरार

 

rape case MP : भोपाल।   मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके परिचित युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

Sehore news today : स्मार्ट मीटर विवाद, ग्रामीणों ने मीटरों को लगाई आग, जबरन इंस्टॉलेशन पर भड़का गुस्सा

पढ़ाई के दौरान हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय युवती मूल रूप से बैतूल की रहने वाली है। वर्ष 2023 में वह पढ़ाई के सिलसिले में भोपाल आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात हिमांशु अहिरवार नामक युवक से हुई, जो धीरे-धीरे उसके संपर्क में आया और दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने पहले उससे नजदीकी बढ़ाई और शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह उसे मालीखेड़ी स्थित अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती का कहना है कि आरोपी ने शादी का वादा करते हुए कई बार उसके साथ संबंध बनाए। लेकिन हाल ही में उसने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला सामने आया।

Raisen Krishi Mahotsav :11 से 13 अप्रैल तक रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’, आधुनिक खेती पर होगा फोकस

शादी से इनकार के बाद दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद पीड़िता वापस बैतूल चली गई, जहां उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद केस डायरी भोपाल पहुंचने पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

छोला मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Nari Shakti Vandan Utsav 2026 : भोपाल में आज से शुरू होगा ‘नारी शक्ति वंदन’ उत्सव, 25 अप्रैल तक चलेंगे प्रदेशभर में कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *