Latest

LPG Black Marketing : भोपाल में घरेलू गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, ट्रक से सिलेंडरों की गैस गायब

हाईलाइट्स

• 350 सिलेंडरों के ट्रक में गैस चोरी का खुलासा
• 40 सिलेंडरों में कम पाया गया वजन
• हर सिलेंडर से 1.5–2.5 किलो गैस गायब
• बिना सील तोड़े की गई गैस की चोरी

 

LPG Black Marketing : भोपाल।  भोपाल में घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंडियन ऑयल डिपो से निकले सिलेंडरों से रास्ते में ही गैस चोरी कर ली गई, जिससे सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

Betul Suicide News : बैतूल जिले के टिकारी में विवाहिता की एसिड पीने के बाद मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

350 सिलेंडरों वाले ट्रक में गड़बड़ी

जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल डिपो से 350 सिलेंडर लेकर निकले ट्रक में अनियमितता सामने आई। डिपो से सैनिंग्स एजेंसी के गोदाम तक लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रक को करीब 13 घंटे लग गए, जिससे संदेह और गहरा गया।

जांच में सामने आई सच्चाई

खाद्य विभाग ने संदेह के आधार पर गैस एजेंसी की गाड़ी को रुकवाकर जांच की। एक-एक सिलेंडर का वजन किया गया, जिसमें करीब 40 सिलेंडरों में गैस कम पाई गई।

हर सिलेंडर से 1.5–2.5 किलो गैस गायब

जांच में यह सामने आया कि प्रत्येक प्रभावित सिलेंडर से लगभग 1.5 से 2.5 किलो गैस निकाली गई थी। हैरानी की बात यह रही कि सिलेंडरों की सील को बिना नुकसान पहुंचाए ही गैस चोरी की गई।

MP Tiger Attack News : नर्मदापुरम में बाघ का हमला, महुआ बीनने गए आदिवासी को बनाया शिकार, हाथ-पैर खाकर शव के पास बैठा रहा

डिपो से गोदाम के बीच हुई चोरी

खाद्य विभाग के अनुसार, गैस की चोरी डिपो से गोदाम के बीच रास्ते में की गई। ट्रक ग्वालियर के एक ट्रांसपोर्टर का था, जिसे पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *