Latest

Harda Farmer News : हरदा समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा, दोपहर 12:30 बजे तक नहीं पहुंचा एक भी किसान

Harda News

हाईलाइट्स

• दोपहर 12:30 बजे तक खरीदी केंद्रों पर नहीं पहुंचा कोई किसान
• कई किसानों को खरीदी शुरू होने की जानकारी ही नहीं
• स्लॉट बुकिंग में दिक्कत की शिकायत
• केंद्रों पर हम्माल और बारदाने की कमी

 

Harda Farmer News : हरदा।  हरदा जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के पहले ही दिन व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। दोपहर 12:30 बजे तक कई खरीदी केंद्रों पर एक भी किसान नहीं पहुंचा, जिससे तैयारियों और सूचना व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Sehore Mahayagya : सीहोर महायज्ञ समापन पर नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध अर्पित, श्रद्धालुओं ने की मंगल कामना

किसानों को नहीं मिली जानकारी

मंडी में गेहूं बेचने पहुंचे कई किसानों ने बताया कि उन्हें समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों के शुरू होने की जानकारी ही नहीं थी। सूचना के अभाव में किसान मंडी का रुख करते नजर आए।

स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कत

कुछ किसानों ने यह भी शिकायत की कि ढाई एकड़ से अधिक रकबे वाले किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं, जिससे वे खरीदी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके।

केंद्रों पर अधूरी तैयारियां

हालात यह रहे कि खरीदी केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं भी अधूरी दिखीं। कई जगह न तो हम्माल मौजूद थे और न ही बारदाना उपलब्ध था, जिससे खरीदी शुरू होने में परेशानी सामने आई।

Raisen Police Action : रायसेन पुलिस का एक्शन, बुलेट से हटवाया ‘कानफोड़ू’ साइलेंसर, मौके पर लगाया ओरिजिनल

विभाग के दावों पर उठे सवाल

सहकारी और खाद्य विभाग ने आज 5 खरीदी केंद्र शुरू करने का दावा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आई। केंद्रों पर सन्नाटा और अव्यवस्था ने दावों की पोल खोल दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *