हाइलाइट्स
- हरदा में महिला सब इंजीनियर का संदिग्ध शव मिला
- ठेकेदार योगेश उर्फ रिंकू गौर पर केस दर्ज, गिरफ्तारी बाकी
- आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी और SC-ST एक्ट में मामला
- मकान से मिले पत्र, जांच में नए खुलासे की संभावना
Harda Crime News : हरदा। हरदा में 22 मार्च की रात पीएचई विभाग की एक महिला सब इंजीनियर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को सील कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ABVP Student Protest : भोपाल में ABVP का उग्र प्रदर्शन, कॉलेज के पास शराब दुकान पर पथराव
ठेकेदार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने पीएचई विभाग के ठेकेदार योगेश उर्फ रिंकू गौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
किराए के मकान में रहती थीं इंजीनियर
मृतका शहर की सिद्धि विनायक कॉलोनी में पिछले पांच वर्षों से किराए के मकान में रह रही थीं। घटना के बाद पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।
मकान से मिले पत्र, जांच में नए एंगल
पुलिस को जांच के दौरान मकान से दो पत्र मिले हैं। एक पत्र में आरोपी ठेकेदार का नाम सामने आया है, जबकि दूसरे में विभाग की एक अन्य महिला सब इंजीनियर के राजनीतिक प्रभाव से प्रभारी एसडीओ का चार्ज लेने का उल्लेख किया गया है।
हालांकि विभागीय अधिकारियों ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है, लेकिन पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
जांच में बढ़ सकते हैं आरोपियों की संख्या
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में इसमें नए तथ्य सामने आ सकते हैं। जांच के आधार पर आरोपियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।