हाइलाइट्स
- लोहा सप्लायर पर 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
- 4.55 करोड़ लेने के बाद आधा ही माल पहुंचाया
- 45 दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस पर सवाल
- पीड़ित व्यापारी ने आत्महत्या की चेतावनी दी
Raisen Crime News : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़े धोखाधड़ी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम करहैया कला में बन रही शुगर मिल के मालिक से 2 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई है।
मामले में आरोपी पिछले 45 दिनों से फरार है, जिससे नाराज पीड़ित व्यापारी ने आत्महत्या की चेतावनी दी है।
लोहे के सौदे में करोड़ों की ठगी
जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा निवासी लोहा सप्लायर रिजवान उर्फ इमरान खान ने 700-750 टन लोहे की सप्लाई का सौदा किया था। इसके एवज में मिल मालिक अनिल रघुवंशी ने आरटीजीएस के जरिए कुल 4 करोड़ 55 लाख रुपए का भुगतान किया।
आंशिक सप्लाई कर जीता भरोसा
आरोपी ने शुरुआत में करीब 2.20 करोड़ रुपए का माल भेजकर विश्वास हासिल किया। इसके बाद उसने व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी बिल और बिल्टी भेजकर बाकी रकम के बदले माल भेजने का दावा किया, लेकिन न तो माल भेजा और न ही पैसे लौटाए।
Harda Kisan Andolan : हरदा में किसान संघ का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव
19 करोड़ के लोन से बन रहा प्लांट
बताया जा रहा है कि करहैया कला (नेशनल हाईवे-45) पर रघुवंशी खांडसारी एलएलपी का शुगर मिल प्लांट बन रहा है। इसके निर्माण के लिए अनिल रघुवंशी ने बैंक से करीब 19 करोड़ रुपए का ऋण लिया था। प्लांट के लिए बड़ी मात्रा में लोहे की आवश्यकता थी।
मजदूरों का वेतन रुका, काम प्रभावित
धोखाधड़ी का असर निर्माण कार्य पर भी पड़ा है। मिल में काम कर रहे मजदूरों को पिछले 3-4 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है।
45 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पीड़ित की शिकायत पर बरेली थाने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन 45 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
इस मामले में एसडीओपी कुँवर सिंह मुकाती ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
MP High Court : MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहिता को प्रेमी संग रहने की मंजूरी