Latest

Rajgarh News : गाड़गंगा नदी में मिले शव की पहचान, 4 दिन बाद सामने आई सच्चाई

Rajgarh News

हाइलाइट्स

  • राजगढ़ जिले में महिला शव की पहचान
  • मृतका श्यामू बाई नाथ (28) ज्वालापुरा की निवासी
  • 4 दिन पहले खिलचीपुर की गाड़गंगा नदी में मिला था शव
  • मानसिक रूप से कमजोर थी, कई दिनों से थी लापता

 

Rajgarh News : राजगढ़।  राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र की गाड़गंगा नदी में चार दिन पहले मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका का नाम श्यामू बाई नाथ (28) निवासी ज्वालापुरा बताया गया है।

Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ शावक की मौत, 9 महीने में पांचवीं घटना

मां ने मरच्यूरी में की पहचान

रविवार को मृतका की मां प्रेमबाई नाथ खिलचीपुर थाने पहुंचीं और पुलिस के साथ जिला अस्पताल की मरच्यूरी में रखे शव को देखकर अपनी बेटी के रूप में पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मानसिक रूप से कमजोर थी महिला

परिजनों के अनुसार, श्यामू बाई पिछले करीब 10 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। इसी कारण उसके पति ने उसे करीब 8 साल पहले मायके भेज दिया था, जिसके बाद वह अपनी मां के साथ रह रही थी।

Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन

अक्सर घर से निकल जाती थी

परिवार ने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अक्सर घर से निकलकर आसपास के इलाकों में चली जाती थी। पिछले कुछ दिनों से वह लापता थी। इसी दौरान 1 अप्रैल को नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला था।

शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा व अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *