हाइलाइट्स
- रायसेन में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
- 5 पुलिस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी
- संजीत परते बने सिलवानी थाना प्रभारी
- पूनम सविता को अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी
- सभी तबादले अस्थायी, तत्काल जॉइनिंग के निर्देश
Police Transfer Raisen : रायसेन। रायसेन में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने प्रशासनिक कारणों से जिले के पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। ये आदेश रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी किए गए हैं और अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, रक्षित केंद्र में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक संजीत परते को सिलवानी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पूनम सविता को सिलवानी से हटाकर अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा, कार्यवाहक निरीक्षक सुरेश दुबे को अजाक थाना से रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि नितिन अहिरवार को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।
रोहित कुशवाह बने भारकच्छ थाना प्रभारी
कोतवाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक रोहित कुशवाह को भारकच्छ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी तबादले अस्थायी प्रकृति के हैं।