Latest

Harda News : सर्पदंश से 3 साल की मासूम की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Harda News

हाईलाइट्स

  • टिमरनी के छोटी छीपानेर गांव में घटना
  • सोते समय सांप ने बालिका को डंसा
  • अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

Harda News : हरदा।  हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी छीपानेर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जहरीले सांप के काटने से तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

MP Board Result : रिजल्ट के पहले हनुमान जी से अर्जी अच्छे नंबरों के लिए मन्नतों की चढ़ाईं पर्चियां

सोते समय सांप ने डंसा

जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी नितेश उइके की पत्नी सीमा बाई अपनी तीन साल की बेटी नावण्या उइके के साथ जमीन पर सो रही थीं। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे एक जहरीले सांप ने बालिका के बाएं हाथ की हथेली पर डंक मार दिया।

मां की नींद खुली, सांप को जाते देखा

बेटी के रोने की आवाज सुनकर मां की नींद खुली। उन्होंने देखा कि एक सांप वहां से निकलकर जा रहा था। घबराई मां ने तुरंत बच्ची को उठाया और बिना देर किए निजी वाहन से जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गईं।

LPG Cylinde updates : गैस एजेंसियों की मनमानी पर सख्ती, भोपाल में आज से जांच अभियान, एसडीएम और तहसीलदार करेंगे निरीक्षण

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से करीब पांच मिनट पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका नावण्या अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता नितेश उइके गांव में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

School Chale Hum Campaign : ‘स्कूल चलें हम’ अभियान से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, अब स्कूलों में पढ़ाएंगे कलेक्टर और अधिकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *