Latest

LPG Cylinde updates : गैस एजेंसियों की मनमानी पर सख्ती, भोपाल में आज से जांच अभियान, एसडीएम और तहसीलदार करेंगे निरीक्षण

LPG Cylinde updates

हाईलाइट्स

  • गैस एजेंसियों की शिकायतों पर प्रशासन सख्त
  • आज से जिलेभर में विशेष जांच अभियान शुरू
  • एसडीएम और तहसीलदार करेंगे निरीक्षण
  • गड़बड़ी मिलने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई

 

LPG Cylinde updates : भोपाल।   भोपाल में गैस एजेंसियों की मनमानी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में उपभोक्ताओं की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कहीं सिलेंडर में कम गैस दी जा रही है, तो कहीं पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं की जा रही।

इसके अलावा तय दर से अधिक पैसे वसूलने के भी मामले सामने आए हैं।

Bhopal accident case : चलती ऑटो से कूदा युवक, मौत के बाद गहराया रहस्य; चालक फरार, पुलिस जांच जारी

आज से शुरू होगा विशेष जांच अभियान

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान आज से शुरू किया जा रहा है, जिसमें सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों की जांच करेंगे।

कीमत, स्टॉक और गुणवत्ता की होगी जांच

जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा यह देखा जाएगा कि एजेंसियों में मूल्य सूची सही तरीके से प्रदर्शित की जा रही है या नहीं। साथ ही दैनिक स्टॉक की जानकारी, सिलेंडरों का वजन और उनकी गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को तय मानकों के अनुसार गैस मिल सके।

School Chale Hum Campaign : ‘स्कूल चलें हम’ अभियान से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, अब स्कूलों में पढ़ाएंगे कलेक्टर और अधिकारी

ऑनलाइन रिकॉर्ड और भौतिक स्टॉक का मिलान

प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एजेंसियों के भौतिक स्टॉक और ऑनलाइन रिकॉर्ड का मिलान किया जाए। इससे अवैध भंडारण या कालाबाजारी जैसी गतिविधियों का पता लगाया जा सकेगा। इसके अलावा यह भी जांचा जाएगा कि होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त शुल्क तो नहीं लिया जा रहा।

गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

Narmadapuram Road Accident : नर्मदापुरम में तेज रफ्तार कार का कहर, 4 बाइक को मारी टक्कर, राहगीर घायल

उपभोक्ताओं को मिलेगा राहत का भरोसा

इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को सही मात्रा, सही कीमत और समय पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *