Latest

Eklavya ITI Kosmi : बैतूल में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा, ITI में निर्माण कार्यों के लिए 14.11 करोड़ की मंजूरी

betul news

हाईलाइट्स

  • ITI बैतूल और महिला ITI कोसमी के लिए 14.11 करोड़ की मंजूरी
  • 60-60 सीटों वाले छात्रावास का होगा निर्माण
  • महिला ITI में 6 नए ट्रेड शेड बनाए जाएंगे
  • ग्रामीण छात्रों और छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा

 

Eklavya ITI Kosmi : बैतूल। जिले में तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से शासकीय आईटीआई बैतूल और शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई कोसमी के लिए कुल 14 करोड़ 11 लाख 5 हजार रुपए के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है।

Vidisha News : विदिशा में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ी आस्था, दादाजी हनुमान मंदिर में अनोखा ‘सूर्य तिलक’ आकर्षण का केंद्र

छात्रावास निर्माण पर विशेष जोर

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा दी गई स्वीकृति के तहत बैतूल आईटीआई में 60 सीटों वाले बालक छात्रावास के लिए 3.41 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं, कोसमी स्थित एकलव्य महिला आईटीआई में 60 सीटों वाले बालिका छात्रावास के लिए 3.42 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है।

ट्रेड शेड से बढ़ेंगे नए अवसर

महिला आईटीआई कोसमी में 6 ट्रेड शेड भवनों के निर्माण के लिए 7.26 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे नए पाठ्यक्रम शुरू करने का रास्ता खुलेगा और छात्राओं को तकनीकी शिक्षा में अधिक विकल्प मिल सकेंगे।

Minor Kidnapping Betul : बैतूल में नाबालिग का अपहरण कर 1.5 लाख में बेचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी छात्रावास की कमी के कारण कई छात्र-छात्राएं किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन नए हॉस्टल बनने से उन्हें सुरक्षित और सुलभ आवासीय सुविधा मिल सकेगी।

महिला आईटीआई कोसमी में छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए लंबे समय से छात्रावास की मांग की जा रही थी। इस स्वीकृति से न केवल यह मांग पूरी होगी, बल्कि छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के अधिक अवसर मिलेंगे।

Chhind Dham Raisen : छींद धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हनुमान जन्मोत्सव पर लाखों भक्त, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *