हाईलाइट्स
- सर्किट हाउस चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर
- 4 खड़ी बाइकों को टक्कर मारकर बिजली का खंभा उखाड़ा
- हादसे में एक राहगीर घायल, अस्पताल में भर्ती
- ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार, पुलिस जांच जारी
हाईलाइट्स
Narmadapuram Road Accident : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के सर्किट हाउस चौराहे पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों से टकरा गई और नगर पालिका के बिजली के खंभे को उखाड़ दिया।
Minor Kidnapping Betul : बैतूल में नाबालिग का अपहरण कर 1.5 लाख में बेचा, तीन आरोपी गिरफ्तार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा कार के नीचे फंस गया। हादसे में एक राहगीर घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घायल राहगीर बसंत के सिर में चोट आई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बसंत ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने उसे कट मारा और आगे खड़ी बाइकों में जा घुसी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अब वाहन मालिक व हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Sehore News : सीहोर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता