हाइलाइट्स
- एमपी में 27-29 मार्च तक आंधी और बारिश का अलर्ट
- पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीसरी बार बदलेगा मौसम
- उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ज्यादा असर
- अप्रैल-मई में 45°C तक पहुंच सकता है तापमान
MP Weather News : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तेज गर्मी के बीच अब प्रदेश में 3 दिन तक आंधी और बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 और 29 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में इसका असर पड़ेगा।
Raisen Navratri 2026 : रायसेन में दुर्गा शक्तिपीठ पर महाआरती, 251 ज्योति कलशों से सजा दरबार
इन संभागों में ज्यादा असर
मौसम विभाग के मुताबिक उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में इस सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है।
मार्च में तीसरी बार बदलेगा मौसम
इससे पहले भी मार्च महीने में दो बार आंधी-बारिश का दौर आ चुका है। एक दौर लगातार 4 दिन तक चला, जिसमें 45 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई और 17 जिलों में ओले गिरे। इससे गेहूं, पपीता और केले की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। अब 27 मार्च से तीसरा दौर शुरू होने की संभावना है।
पहले बढ़ेगी गर्मी, फिर मिलेगी राहत
बारिश से पहले गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर रहेगा। खासकर भोपाल, उज्जैन, सागर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान अधिक रहने की संभावना है।
कई शहरों में 38 डिग्री के पार पारा
बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर तेज रहा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 38.8°C तापमान दर्ज किया गया। रतलाम, खंडवा, खरगोन और रायसेन में भी पारा 38 डिग्री के आसपास पहुंच गया।
वहीं बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन सबसे गर्म रहा, जबकि जबलपुर, इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
फरवरी-मार्च में बार-बार बदला मौसम
इस साल फरवरी में चार बार मौसम बदला और कई जिलों में ओले-बारिश हुई। मार्च में भी पहले गर्मी रही, लेकिन बीच में एक मजबूत सिस्टम एक्टिव हुआ, जिससे लगातार बारिश और ओले गिरे। अब एक और नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है।
अप्रैल-मई में भीषण गर्मी का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल और मई में प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी का असर रहेगा।
मार्च में तीनों मौसम का असर
मध्यप्रदेश में मार्च महीने में ठंडी रातें, गर्म दिन और बीच-बीच में बारिश का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पिछले 10 सालों के आंकड़े भी यही बताते हैं। इस बार भी कई शहरों में यही स्थिति बनी हुई है।
Raisen Protest : सिलेंडर को माला पहनाकर गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
प्रमुख शहरों का मौसम ट्रेंड
भोपाल: दिन में तेज गर्मी और बीच-बीच में बारिश का ट्रेंड।
इंदौर: तापमान 40 डिग्री के पार तक पहुंच चुका है, साथ ही हल्की बारिश भी होती है।
ग्वालियर: गर्मी, ठंड और बारिश तीनों का मिला-जुला असर।
जबलपुर: दिन गर्म लेकिन रातें ठंडी, औसत तापमान करीब 15°C।