Latest

Road Accident MP : भोपाल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण टक्कर, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Road Accident MP

हाइलाइट्स

  • भोपाल के निपानिया इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भीषण टक्कर
  • हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
  • टक्कर इतनी जोरदार कि कार को काटकर शव बाहर निकाले गए
  • ट्रैक्टर की एक हेडलाइट बंद होने से हादसे की आशंका जताई गई

 

Road Accident MP : भोपाल। राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के निपानिया इलाके में मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

MP Board Results Harda : हरदा में 5वीं और 8वीं के परिणामों में सुधार, ए+ और ए ग्रेड पाने वाले छात्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी

चाय पीने जा रहे थे युवक

पुलिस के अनुसार, गुलाब मेहर चंदेरी गांव के सचिव हैं और उनकी पत्नी रेखा सरपंच हैं। उनका बेटा हर्ष मेहर, भतीजा सतीश मेहर, दोस्त लकी अहिरवार और गब्बर सेन मंगलवार रात करीब 11:30 बजे कार से चाय पीने के लिए निपानिया जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।

तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

हादसे में हर्ष मेहर, सतीश मेहर और लकी अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गब्बर सेन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Harda Suicide Case : हरदा में 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस , परिजनों में शोक

टक्कर इतनी भीषण कि कार काटनी पड़ी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव अंदर फंस गए। पुलिस और राहत टीम को कार की बॉडी काटकर शवों और घायल को बाहर निकालना पड़ा।

ट्रैक्टर की एक हेडलाइट थी बंद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली की केवल एक ही हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने से आ रहे वाहन को सही तरह से देखने में दिक्कत हुई और यह हादसा हो गया।

Student Harassment Case : सीहोर गर्ल्स कॉलेज में छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

हर्ष मेहर (23) बी.कॉम फाइनल ईयर का छात्र था और कार वही चला रहा था। सतीश मेहर (26) और लकी अहिरवार (26) खेती से जुड़े थे। घायल गब्बर सेन (27) भी खेती करता है। सभी निपानिया और आसपास के इलाके के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *