हाइलाइट्स
- महामाया चौक पर खाली सिलेंडरों के साथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
- 8-8 दिन लाइन में लगने के बाद भी गैस न मिलने का आरोप
- राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
- महंगाई और सरकार की नीतियों पर कांग्रेस ने साधा निशाना
Raisen Protest : रायसेन। रायसेन में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस ने घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। महामाया चौक पर कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडरों को माला पहनाकर सड़क पर रख दिया और अनोखे तरीके से विरोध जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
MP Board Result 2026 : MP में 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी, 95% तक पास, छात्राओं ने मारी बाजी
8-8 दिन लाइन में लगने का आरोप
प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और जीसी गौतम ने किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम जनता महंगाई से परेशान है और गैस सिलेंडर के लिए लोगों को 8-8 दिनों तक कतार में लगना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई बार सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को तत्काल वापस लेने और आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई गई।
Student Harassment Case : सीहोर गर्ल्स कॉलेज में छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप
महंगाई और अन्य मुद्दों पर सरकार पर निशाना
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सरकार महंगाई, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दों पर निष्क्रिय है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।