Latest

MP Board Result 2026 : MP में 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी, 95% तक पास, छात्राओं ने मारी बाजी

MP Board Result 2026

हाइलाइट्स

  • 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% छात्र-छात्राएं पास
  • दोनों कक्षाओं में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया
  • QR कोड और पोर्टल से आसानी से चेक कर सकते हैं रिजल्ट
  • 2025 के मुकाबले इस साल रिजल्ट में हुआ सुधार

 

MP Board Result 2026 : मध्य प्रदेश।  राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर परिणाम घोषित किया।

Student Harassment Case : सीहोर गर्ल्स कॉलेज में छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

इस वर्ष परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। कक्षा 5वीं में 95.14% और कक्षा 8वीं में 93.83% विद्यार्थी सफल हुए हैं। दोनों कक्षाओं में छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

कक्षा 5वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 96.19% और छात्रों का 94.15% रहा। वहीं कक्षा 8वीं में छात्राएं 94.98% और छात्र 92.74% उत्तीर्ण हुए।

डिजिटल हुआ रिजल्ट सिस्टम

इस बार परिणाम देखने की प्रक्रिया को और आधुनिक बनाया गया है। छात्र और अभिभावक विभाग के पोर्टल के साथ-साथ QR कोड स्कैन कर भी सीधे अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा स्कूल प्राचार्य पोर्टल के माध्यम से अपने संस्थान का विद्यार्थीवार प्रदर्शन भी आसानी से जांच सकेंगे।

petrol diesel stock : भोपाल में पेट्रोल-डीजल की अफवाहों के बीच कलेक्टर की लोगो से अपील

बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षा

प्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के करीब 23.68 लाख विद्यार्थियों ने इस बार बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा दी। फरवरी में आयोजित परीक्षाओं के बाद प्रदेशभर में मूल्यांकन कार्य किया गया।
322 केंद्रों पर 1.10 लाख से अधिक शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की और इसके बाद अंकों की ऑनलाइन एंट्री की गई।

पिछले साल से बेहतर रिजल्ट

साल 2025 की तुलना में इस बार रिजल्ट में सुधार देखने को मिला है।

  • 2025 में कक्षा 5वीं का परिणाम 92.70% था, जो इस साल बढ़कर 95.14% हो गया
  • कक्षा 8वीं का रिजल्ट 90.02% से बढ़कर 93.83% पहुंच गया

Bhopal court lawyer attack : पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर कोर्ट में हमला, जज के सामने थप्पड़, कपड़े फाड़े; आंख के पास चोट लगी

इस वर्ष कुल 23.68 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है।

क्यों खास है इस बार का रिजल्ट

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस बार प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन था, इसके बावजूद छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड पैटर्न लागू होने से अभिभावकों और शिक्षकों में भी रिजल्ट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *