Latest

Student Harassment Case : सीहोर गर्ल्स कॉलेज में छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Student Harassment Case

हाइलाइट्स

  • सीहोर गर्ल्स कॉलेज में छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया
  • तबीयत खराब होने पर मदद के बहाने अभद्र व्यवहार का आरोप
  • छात्रा की शिकायत पर कॉलेज प्रबंधन और पुलिस हरकत में
  • एसपी ने जांच एसडीओपी को सौंपी, जांच जारी

Student Harassment Case : सीहोर।   मध्य प्रदेश के सीहोर शहर स्थित चाणक्यपुरी के शासकीय पीजी गर्ल्स कॉलेज में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा ने कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस प्रोफेसर पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं।

petrol diesel stock : भोपाल में पेट्रोल-डीजल की अफवाहों के बीच कलेक्टर की लोगो से अपील

इस घटना के सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि छात्रा कॉलेज पहुंची थी, तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे चक्कर आने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर वहां पहुंचे और उसे उठाने के बहाने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। छात्रा ने इसे छेड़छाड़ बताते हुए तुरंत विरोध जताया।

छात्रा ने प्रबंधन और पुलिस से की शिकायत

घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने कॉलेज प्रबंधन को लिखित शिकायत दी। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। शिकायत सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस दोनों हरकत में आ गए हैं।

CM Birthday : सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर चंदेरी गांव में डांडिया रास, किसानों ने जताई खुशी

कॉलेज की प्राचार्य मंजरी अग्निहोत्री ने बताया कि छात्रा की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। कॉलेज स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, एसडीओपी को सौंपी जिम्मेदारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीहोर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी दीपक शुक्ला ने इस मामले की जांच एसडीओपी पूजा शर्मा को सौंपी है।

एसडीओपी पूजा शर्मा का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MP Board result 2026 : MP बोर्ड , आज जारी होगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट, 23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

फिलहाल पुलिस कॉलेज परिसर और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद छात्राओं और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *