Latest

CM Birthday : सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर चंदेरी गांव में डांडिया रास, किसानों ने जताई खुशी

CM Mohan Yadav birthday Sehore

हाइलाइट्स

  • सीएम के जन्मदिन पर चंदेरी गांव में डांडिया रास
  • एक दर्जन गांवों के ग्रामीण हुए शामिल
  • किसानों ने योजनाओं को लेकर जताया आभार
  • उत्सव में महिलाओं और युवाओं की भी भागीदारी
CM Birthday : सीहोर।  सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी में मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन पर अनोखा उत्सव देखने को मिला। आसपास के करीब एक दर्जन गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर डांडिया रास किया। गांव में देर शाम तक खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

किसानों ने जताया आभार

ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री हमेशा किसानों के हित में योजनाएं बनाते हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं। इसी वजह से उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए यह आयोजन किया गया।

MP Board result 2026 : MP बोर्ड , आज जारी होगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट, 23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

एकजुटता और सम्मान का संदेश

इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की कामना की। ग्रामीणों का यह आयोजन जनप्रतिनिधि के प्रति सम्मान और एकजुटता का प्रतीक बना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *