Latest

MP Board result 2026 : MP बोर्ड , आज जारी होगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट, 23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

MP Board result 2026

हाइलाइट्स

  • आज सुबह 11:30 बजे जारी होगा रिजल्ट
  • 23 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म
  • पहली बार बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षा
  • रोल नंबर और समग्र आईडी से देख सकेंगे परिणाम

MP Board result 2026 : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केन्द्र आज 25 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट सुबह 11:30 बजे से ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगा।

Bhopal court lawyer attack : पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर कोर्ट में हमला, जज के सामने थप्पड़, कपड़े फाड़े; आंख के पास चोट लगी

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

छात्र अपने रोल नंबर या समग्र आईडी के जरिए आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, इस बार QR कोड के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है, जिससे छात्र सीधे रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे।

पहली बार बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा

इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच हुईं, जिसमें सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के छात्र शामिल हुए।

Bhopal court lawyer attack : पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर कोर्ट में हमला, जज के सामने थप्पड़, कपड़े फाड़े; आंख के पास चोट लगी

23 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल

आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 5वीं में 12.76 लाख से अधिक और कक्षा 8वीं में 10.92 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह कुल मिलाकर करीब 23.68 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए।

322 केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन

पूरे प्रदेश में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहां 1.10 लाख से अधिक शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। इसके बाद सभी अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया गया।

Vidisha collector protest : जमीन विवाद को लेकर विदिशा में परिवार का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना

इस बार सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक भी पोर्टल के जरिए अपनी पूरी स्कूल का विद्यार्थीवार परिणाम देख सकेंगे, जिससे प्रदर्शन का विश्लेषण आसान होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *