Latest

Raisen news : रायसेन में चैती चांद और अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर निकली शोभायात्रा और बाइक रैली

Raisen news

हाइलाइट्स

  • चैती चांद पर निकली शोभायात्रा

  • संत झूलेलाल के जयकारे गूंजे

  • अवंतीबाई लोधी दिवस पर बाइक रैली

  • बड़ी संख्या में समाजजन शामिल

Raisen news : रायसेन। शुक्रवार को जिले में चैती चांद और वीरांगना अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस के अवसर पर सिंधी समाज और लोधी समाज द्वारा भव्य आयोजन किए गए। इस दौरान शहर में शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Jitu Patwari statement : भोपाल में जीतू पटवारी का बयान, “मेरे अलावा कोई भी जाएगा राज्यसभा”, दिग्विजय पर बोले- फैसला पार्टी का

गुरुद्वारे में हुए धार्मिक कार्यक्रम

सिंधी समाज द्वारा मुखर्जी नगर स्थित गुरुद्वारे में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

  • सुबह 8 बजे झंडा साहिब

  • 9 बजे बहराणा साहिब

  • 9:30 बजे महाआरती और सर्व कल्याण पल्लव

कार्यक्रमों के बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई।

Sehore News : चलते पिकअप में लगी आग, श्यामपुर ब्रिज पर धू-धूकर जला वाहन

शहर में भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा मुखर्जी नगर गेट से शुरू होकर सागर मार्ग, सागर-भोपाल तिराहा, महामाया चौक और बाजार क्षेत्र से होती हुई सांची मार्ग और रामलीला मैदान तक पहुंची।

इसके बाद यात्रा वापस मुखर्जी नगर गुरुद्वारे पर समाप्त हुई।
रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

नाचते-गाते शामिल हुए समाजजन

शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे संत झूलेलाल जी के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।
समाजजन ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते नजर आए।

Bhopal rape case : भोपाल में महिला गार्ड से दुष्कर्म, समधी पर शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

इस दौरान सिंधी समाज के अध्यक्ष मोहनदास लालवानी सहित कई लोग मौजूद रहे।
महामाया चौक पर श्री हिंदू उत्सव समिति ने भी फूल बरसाकर स्वागत किया।

अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर बाइक रैली

वहीं, अखिल भारतीय लोधी, लोधा क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में वीरांगना अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर रामलीला मैदान से विशाल बाइक रैली निकाली गई।

Harda weather news : हरदा में बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं-चना प्रभावित, 75% कटाई पूरी

रैली में समाज के लोग भगवा साफा बांधकर शामिल हुए। सबसे आगे खुली जीप में बालिकाएं वीरांगना अवंतीबाई लोधी की वेशभूषा में नजर आईं।
बाइक रैली सांची रोड, मुख्य बाजार, महामाया चौक और सागर तिराहे से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *