हाइलाइट्स
-
पटवारी ने खुद को रेस से किया बाहर
-
दिग्विजय पर बोले- फैसला पार्टी का
-
सरकार पर महंगाई-बेरोजगारी को लेकर हमला
-
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गई बिजली
Jitu Patwari statement : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खुद को इस दौड़ से अलग करते हुए कहा कि “मेरे अलावा कोई भी साथी राज्यसभा जाएगा।”
Sehore News : चलते पिकअप में लगी आग, श्यामपुर ब्रिज पर धू-धूकर जला वाहन
पटवारी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश अध्यक्ष का पद जिम्मेदारी भरा होता है और इसमें पूरा समय देना पड़ता है, इसलिए वे इस रेस में शामिल नहीं हैं।
दिग्विजय सिंह के नाम पर क्या बोले?
मीडिया के सवाल पर कि क्या दिग्विजय सिंह राज्यसभा उम्मीदवार हो सकते हैं, पटवारी ने कहा कि
“वो भी हो सकते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा।”
Bhopal rape case : भोपाल में महिला गार्ड से दुष्कर्म, समधी पर शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप
कथावाचक मोहित नागर कांग्रेस में शामिल
इस दौरान मालवा क्षेत्र के कथावाचक मोहित नागर को जीतू पटवारी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।
राज्यसभा सीट को लेकर बढ़ी हलचल
प्रदेश में जून में खाली हो रही राज्यसभा सीट को लेकर सियासी हलचल तेज है।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता बरकरार रखी, लेकिन उन्हें राज्यसभा चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं दिया है। इससे राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Vidisha protest news : विदिशा में ऑटो चालक का अनोखा विरोध, मारपीट के आरोप पर मुंडवाया सिर
सरकार पर साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला:
-
महंगाई को लेकर कहा कि यह हर घर को प्रभावित कर रही है
-
“लाड़ली बहना योजना” को अधूरा वादा बताया
-
बेरोजगारी को “भयावह स्थिति” करार दिया
-
प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर चिंता जताई
शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
पटवारी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूलों में गुणवत्ता गिर रही है और शिक्षकों की कमी बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को नियमित करने के वादे अधूरे हैं और बार-बार परीक्षा का दबाव बनाया जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गई बिजली, साधा तंज
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक बिजली चली गई, जिस पर पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि
“सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा करती है, लेकिन हकीकत कुछ और है।”
Betul news : बैतूल में महिला का हंगामा, एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खाया, हालत सामान्य
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक ओर महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली बिल ज्यादा वसूले जा रहे हैं।