हाइलाइट्स
-
महिला गार्ड से दुष्कर्म का आरोप
-
समधी पर 8 महीने तक शोषण का दावा
-
ब्लैकमेलिंग और झूठे केस की साजिश
-
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की
Bhopal rape case : भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप पीड़िता के समधी पर है, जिसने कथित तौर पर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया और बाद में ब्लैकमेलिंग की साजिश भी रची।
Vidisha protest news : विदिशा में ऑटो चालक का अनोखा विरोध, मारपीट के आरोप पर मुंडवाया सिर
8 महीने से बना रहा था दबाव
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब 8 महीनों से पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। हाल के दिनों में वह पीड़िता पर एक सिक्योरिटी एजेंसी संचालक को झूठे केस में फंसाने का दबाव बना रहा था।
आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी भी दी थी।
रिश्तेदारी के बहाने बढ़ी नजदीकियां
जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय पीड़िता निजी एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड है।
उसके बेटे की शादी के दौरान बहू के पिता (आरोपी) से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी भी सिक्योरिटी गार्ड है और उसकी पत्नी का निधन हो चुका है।
वहीं, पीड़िता का पति एक मामले में जेल में बंद है।
शादी का झांसा देकर बनाया दबाव
आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया और कहा कि उसका पति जेल से नहीं छूटेगा। साथ ही बेहतर नौकरी दिलाने का लालच भी दिया।
इसी दौरान आरोपी पीड़िता पर पैसे लाने का दबाव भी बनाने लगा।
झूठे केस में फंसाने की साजिश
आरोपी ने पीड़िता से सिक्योरिटी एजेंसी संचालक के साथ विवाद कर उसे झूठे मामले में फंसाने की योजना बनाई, ताकि उससे पैसे वसूले जा सकें।
Betul news : बैतूल में महिला का हंगामा, एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खाया, हालत सामान्य
पीड़िता ने इन हरकतों से परेशान होकर मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मिसरोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।