Latest

Betul news : बैतूल में महिला का हंगामा, एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खाया, हालत सामान्य

Betul news

हाइलाइट्स

  • एसपी ऑफिस की छत पर चढ़ी महिला

  • जहरीला पदार्थ खाने से हड़कंप

  • पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, हालत सामान्य

  • पुराने विवाद में लगाया प्रताड़ना का आरोप

Betul news  : बैतूल। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने एसपी ऑफिस परिसर में हंगामा करते हुए छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Bhopal traffic diversion : भोपाल में ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

जानकारी के अनुसार, महिला पारधी बस्ती की रहने वाली है। उसका पति भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताया जा रहा है। महिला के पति और बस्ती के एक अन्य गुट के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है।

विवाद के चलते उठाया कदम

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इसी आपसी रंजिश और विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

MP suicide rate 2026 : मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं, नशा, कर्ज, डिप्रेशन के साथ नींद की कमी भी बड़ी वजह

अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य है और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बयान में लगाए गंभीर आरोप

महिला के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं, जिसमें उसने अलस्या पारधी नाम के एक व्यक्ति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” मुकेश नायक का बड़ा दावा

एसपी के मुताबिक, दोनों पक्षों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, इसलिए पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और मामला दर्ज किया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *