Latest

Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” मुकेश नायक का बड़ा दावा

Mukesh Nayak Congress

हाइलाइट्स

  • शिक्षा टेंडर में भ्रष्टाचार का कांग्रेस का बड़ा आरोप

  • प्रदेश में सक्रिय है “शिक्षा माफिया सिंडिकेट”

  • कंप्यूटर-प्रिंटर खरीद में कीमतों में भारी गड़बड़ी का दावा

  • SIT जांच और फोरेंसिक ऑडिट की मांग तेज

  • कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

Mukesh Nayak Congress : भोपाल।  भोपाल में शिक्षा विभाग से जुड़े टेंडरों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Mohan Yadav : भोपाल में नए संवत्सर पर CM मोहन यादव की शुभकामनाएं, जल संरक्षण अभियान पर दिया जोर

कांग्रेस का आरोप ‘शिक्षा माफिया सिंडिकेट’ सक्रिय

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” सक्रिय है। उनका आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया को जानबूझकर प्रभावित किया जा रहा है, ताकि कुछ खास लोगों और कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा सके।

टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप

नायक ने कहा कि वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग से जुड़े टेंडरों में नियमों को इस तरह बनाया गया कि वे व्यक्ति विशेष के अनुकूल हों। इससे बड़ी और सक्षम कंपनियों को रेस से बाहर कर दिया गया और प्रतिस्पर्धा को खत्म कर दिया गया।

Raisen accident : रायसेन में थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, सिर और धड़ अलग; मौके पर ही मौत

उपकरण खरीद में भारी अनियमितता का दावा

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकारी खरीद में कीमतों को कई गुना बढ़ाकर भुगतान किया गया। उनके अनुसार, 39 हजार रुपये का कंप्यूटर 1 लाख 39 हजार रुपये में खरीदा गया, जबकि 25 हजार रुपये का प्रिंटर 1 लाख रुपये में खरीदा गया।

इस पूरे मामले में शौरभ शर्मा और गौरव शर्मा के नाम सामने आने का दावा भी किया गया है।

Raisen Navratri news : रायसेन में नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, RSS ने वर्ष प्रतिपदा पर तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

टेंडर जारी करने पर भी उठे सवाल

कांग्रेस ने यह भी कहा कि संबंधित टेंडर शिल्पा गुप्ता द्वारा जारी किए गए थे। पार्टी का आरोप है कि तय कीमतों से कई गुना अधिक भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

SIT जांच और फोरेंसिक ऑडिट की मांग

कांग्रेस ने राज्य सरकार से इस पूरे मामले में SIT (विशेष जांच दल) गठित करने और फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Gangaur festival Harda : हरदा में गणगौर महोत्सव में परिवार की 15 साल पुरानी परंपरा बनी पहचान, भजन-नृत्य से बांधा समा

मुकेश मल्होत्रा मामले पर भी दी प्रतिक्रिया

इस दौरान मुकेश नायक  ने मुकेश मल्होत्रा मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में आए फैसले से लोकतंत्र की जीत हुई है। नायक के अनुसार, जो उम्मीदवार 7 हजार वोटों से हार गया था, उसे पहले विधायक घोषित कर दिया गया था, जिसे अब सुधार लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *