Latest

Raisen accident : रायसेन में थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, सिर और धड़ अलग; मौके पर ही मौत

Raisen accident

हाइलाइट्स

  • गेहूं निकालते समय थ्रेसर में फंसा किसान।

  • मौके पर ही किसान की मौत हो गई।

  • पुलिस ने शव को मशीन से बाहर निकाला।

  • पोस्टमॉर्टम के बाद जांच जारी।

Raisen accident : रायसेन।  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गेहूं निकालते समय एक किसान थ्रेशर मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि किसान का सिर और धड़ अलग हो गया।

Gangaur festival Harda : हरदा में गणगौर महोत्सव में परिवार की 15 साल पुरानी परंपरा बनी पहचान, भजन-नृत्य से बांधा समा

गेहूं निकालते समय हुआ दर्दनाक हादसा

घटना बारी थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे किसान नर्मदा कहार खेत में थ्रेशर मशीन से गेहूं निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे मशीन में फंस गए।

मशीन में फंसने से मौके पर ही मौत

थ्रेशर मशीन में फंसने के कारण किसान को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा और हड्डियां भी टूट गईं।

Raisen Navratri news : रायसेन में नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, RSS ने वर्ष प्रतिपदा पर तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकाला

घटना की सूचना मिलते ही बारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खेत में मौजूद लोगों की मदद से किसान के शव को मशीन से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *