हाइलाइट्स
-
नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
-
श्रद्धालु नंगे पैर पहुंचकर माता के दर्शन किए।
-
RSS ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाकर तिलक लगाया।
-
नीम-गुड़ खिलाकर लोगों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं।
Raisen Navratri news : रायसेन। चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) और गुड़ी पड़वा के अवसर पर गुरुवार को पूरे जिले में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाकर लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
Raisen accident : रायसेन में जैक फिसलने से पलटी ट्रॉली, 4 घंटे तक दबा रहा चालक; छात्रों ने बचाई जान
नंगे पैर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, की पूजा-अर्चना
नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालु नंगे पैर और हाथों में जल लेकर देवी मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा कर माता रानी से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
RSS ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव
हिंदू नववर्ष के मौके पर RSS ने वन परिसर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शहर के प्रमुख चौराहों पर पहुंचे और लोगों को तिलक लगाकर नववर्ष की बधाई दी।
नीम-गुड़ खिलाकर दी शुभकामनाएं
स्वयंसेवकों ने सागर-भोपाल तिराहा, महामाया चौक और सांची मार्ग पर राहगीरों और व्यापारियों को नीम-गुड़ खिलाया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
मंदिरों में हुआ विशेष स्वागत
शहर के तालाब स्थित माता मंदिर में सरस्वती शिशु मंदिर की दीदियों ने श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रमुख मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कंकाली खंडेरा स्थित मां बोले वाली दरबार और बाड़ी के मां हिंगलाज मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज में सांस्कृतिक चेतना बनाए रखने का संकल्प लिया।