Latest

Raisen accident : रायसेन में जैक फिसलने से पलटी ट्रॉली, 4 घंटे तक दबा रहा चालक; छात्रों ने बचाई जान

Raisen accident

हाइलाइट्स

  • टायर बदलते समय जैक फिसलने से ट्रॉली पलटी।

  • चालक करीब 4 घंटे तक नीचे दबा रहा।

  • छात्रों ने आवाज सुनकर तुरंत मदद पहुंचाई।

  • जेसीबी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Raisen accident : रायसेन।  जिले के ग्राम नकतरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया।

भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर बदलते समय जैक फिसल गया, जिससे ट्रॉली पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया। करीब चार घंटे तक वह वहीं फंसा रहा, लेकिन मौके से गुजर रहे छात्रों की सतर्कता से उसकी जान बच सकी।

Death certificate newborn : भोपाल में डॉक्टरों की लापरवाही पर सवाल, मृत घोषित नवजात 4 घंटे बाद निकली जिंदा

टायर बदलते समय हुआ हादसा

गैरतगंज तहसील के रहने वाले 26 वर्षीय अनिल यादव ट्रॉली का टायर बदल रहे थे। उन्होंने जैक लगाकर ट्रॉली उठाई ही थी कि अचानक जैक फिसल गया। इससे भारी ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई और अनिल उसके नीचे दब गए।

चार घंटे तक फंसा रहा, खुद नहीं निकल पाया

हादसे के बाद अनिल यादव खुद को बाहर नहीं निकाल सके और करीब चार घंटे तक ट्रॉली के नीचे दबे रहे। आसपास कोई नहीं होने के कारण उन्हें तुरंत मदद नहीं मिल पाई।

Bhopal water pipeline issue : बैरसिया में अधूरी पाइपलाइन पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के मुंह पर पोती कालिख

छात्रों ने सुनी आवाज, तुरंत पहुंचाई मदद

रात करीब 9 बजे कृषि विज्ञान केंद्र के कुछ छात्र वहां से गुजर रहे थे। उन्हें ट्रॉली के नीचे से आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात को समझते ही मदद के लिए सक्रिय हो गए।

पुलिस, एंबुलेंस और JCB को दी सूचना

छात्रों ने तुरंत पुलिस, 108 एंबुलेंस और जेसीबी ऑपरेटर को सूचना दी। मदद आने तक वे लगातार अनिल से बात करते रहे, ताकि उसका हौसला बना रहे।

Lakhpati Didi Yojana : MP की 22.77 लाख महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’, 8वें से 4th नंबर पर पहुंचा मध्य प्रदेश

JCB की मदद से निकाला, अस्पताल में भर्ती

मौके पर पहुंची जेसीबी से ट्रॉली को सीधा किया गया। इसके बाद छात्रों और स्थानीय लोगों की मदद से अनिल को बाहर निकाला गया। लंबे समय तक दबे रहने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *