Latest

Bhopal bomb threat : जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस में सर्चिंग जारी

Bhopal bomb threat

हाइलाइट्स

  • जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी को धमकी भरा मेल, 21 बम होने का दावा।

  • दोपहर 1:30 बजे सीरियल ब्लास्ट की चेतावनी दी गई।

  • पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर जांच में जुटे।

  • अस्पताल और कैंपस खाली कराकर सघन तलाशी अभियान जारी।

Bhopal bomb threat : भोपाल। भोपाल में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट सामने आया है। जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे कैंपस को घेरकर सर्चिंग शुरू कर दी गई।

Narmadapuram Railway Accident : नर्मदापुरम रेलवे प्लेटफॉर्म पर 8 साल की बच्ची ट्रेन की चपेट में आने से घायल

मेल में 21 बम रखने और ब्लास्ट की चेतावनी

जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह करीब 10 बजे एक धमकी भरा मेल आया। इसमें लिखा था कि कॉलेज परिसर में 21 बम रखे गए हैं और दोपहर करीब 1:30 बजे सीरियल ब्लास्ट होंगे।

अस्पताल और कॉलेज में मचा डर का माहौल

जैसे ही यह खबर फैली, यूनिवर्सिटी और जेके अस्पताल की दोनों बिल्डिंगों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा को देखते हुए स्टाफ और अन्य लोगों को बाहर निकाल लिया गया। पूरे परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

Betul protest : बैतूल हाईवे पर चक्काजाम, पानी की कमी और खराब सड़कों पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की सर्चिंग जारी

मौके पर पहुंची पुलिस टीम, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड हर कोने की जांच कर रहे हैं। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने पर नजर रखी जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब भोपाल में इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी पीपल्स यूनिवर्सिटी, नापतौल कार्यालय और एम्स अस्पताल को ऐसे मेल मिल चुके हैं। हालांकि अब तक इन मामलों में किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

Mahakumbh viral Monalisa : महाकुंभ में वायरल नीली आंखों वाली मोनालिसा की शादी पर उठे सवाल, बताया “प्रॉपर लव जिहाद”

पुलिस हर एंगल से कर रही पड़ताल

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। अभी यह साफ नहीं है कि धमकी असली है या किसी की शरारत, लेकिन सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *